हमीरपुर। दुकानदारों को बेहोश कर लूटने वाला गिरोह अब पुलिस के शिकंजे में होगा। पुलिस ने बुधवार को एक विशेष टीम का गठन किया है। टीम में कुल छह पुलिस जवान हैं। इनमें एक इंस्पेक्टर, एक सब इंस्पेक्टर, दो हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल शामिल हैं। टीम भोरंज थाना प्रभारी के नेतृत्व में जगह-जगह दबिश देगी। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम को सक्रिय कर दिया है। उल्लेखनीय है जिलेभर में दो सप्ताह के भीतर ही बेहोश कर लूटने की आधा दर्जन वारदातें सामने आ चुकी हैं। इन सभी वारदातों में…
Read MoreAuthor: ibindiannews
इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी का करार रद्द
हमीरपुर। उच्च शिक्षा विभाग ने कर्नाटक स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड बंगलूरू के साथ करार रद्द कर दिया है। कंपनी की 30 लाख रुपये की राशि को भी जब्त कर लिया है। विभाग ने कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने के साथ ही पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है। कंपनी पांच साल तक उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी किसी भी टेंडर प्रक्रिया में भाग नहीं ले सकेगी। शिक्षा निदेशक की ओर से इस संबंधी पत्र कंपनी के प्रबंध निदेशक को जारी कर दिया गया है। शिक्षा निदेशालय से…
Read Moreपॉलीथिन बैग रखना पड़ा महंगा
सोलन। प्रतिबंधित पॉलीथिन बैग में सामान बेचने वालों पर शिकंजा कसते हुए खाद्य आपूर्ति विभाग ने तीन दुकानदारों का चालान काटा। बुधवार को सोलन बाजार में निरीक्षण अभियान के दौरान टीम ने 3500 रुपये जुर्माना वसूला। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक जेआर वर्मा की अगुवाई में टीम ने माल रोड पर दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान पॉलीथिन के लिफाफों में खाद्य वस्तुएं बेच रहे तीन दुकानदार पकड़े। इस दौरान सब्जी विक्रेताओं की रेट लिस्ट भी जांची। विभाग की टीम में डीएसओ ईश्वर चंद और निरीक्षक संदीप कौंडल भी मौजूद रहे।…
Read Moreअब डीएफएससी कार्यालय में जमा करवाएं फार्म
सोलन। यदि आपने अभी तक आधार युक्त नए राशनकार्ड के लिए आवेदन नहीं किया है तो आपके लिए राहत भरी खबर है। आप जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) कार्यालय में नए राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभी तक आवेदन नहीं जमा कर पाने वाले उपभोक्ताओं को फरवरी माह के अंत तक का समय मिला है। इसके बाद नए कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी। विदित हो कि 15 फरवरी को पंचायतों और संबंधित डिपुओं में राशनकार्ड जमा करवाने की तिथि समाप्त हो चुकी है। बावजूद इसके 42…
Read Moreबद्दी में चढ़ गई ‘इश्क ब्रांडी’
बद्दी (सोलन)। बुधवार देर शाम को बद्दी में इश्क ब्रांडी पंजाबी फिल्म का प्रमोशन हुआ। इस दौरान फिल्म की स्टार कलाकारों ने लाइव शो कर उपस्थित दर्शकों का भरपूर मनोरजंन किया। यह फिल्म 21 फरवरी को देश भर में रिलीज हो रही है। इश्क ब्रांडी फिल्म में तीन दोस्त अल्फाज, रोशन प्रिंस और बीनू ढिल्लों के इर्द गिर्द घूमती है। इनके साथ जपजी खेर, वामिका गेबी व शोभिता राणा ने नायिका की भूमिका निभाई है। फिल्म की शूटिंग मोरिशियस, गोवा और चंडीगढ़ के समीप के क्षेत्रों में हुई है। यह…
Read Moreईएसआईसी कार्यालय के बाहर कर्मियों का प्रदर्शन
बद्दी (सोलन)। 19 सूत्रीय मांगों के समर्थन में अखिल भारतीय ईएसआईसी कर्मचारी महासंघ की प्रदेश इकाई ने बुधवार को प्रदर्शन किया। आंदोलित कर्मचारियों ने दोपहर भोजन अवकाश के दौरान कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गई तो आंदोलन को तेज कर दिया जाएगा। इसके लिए बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन करने से भी गुरेज नहीं किया जाएगा। कर्मियों का यह प्रदर्शन 21 फरवरी तक चलेगा। विदित हो कि ईएसआईसी कर्मचारी महासंघ अपनी 19 सूत्रीय मांगो को लेकर पिछले लंबे…
Read Moreनाकाबंदी में पकड़े गए रेत के दो ट्रैक्टर
राजपुर (सिरमौर)। वन थाना पुरूवाला के अंतर्गत वन विभाग की टीम ने बांगरण पुल पर नाकाबंदी कर अवैध रूप से रेत ले जाते हुए दो ट्रैक्टरों को दबोचा। विभाग की टीम ने 10400 रुपये के हिसाब से दो ट्रैक्टरों से 20800 रुपये बतौर जुर्माना वसूला। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बीती मंगलवार रात को वन मंडलाधिकारी आरके पुरी पांवटा को गुप्त सूचना मिली कि वन थाना पुरूवाला के पास गिरि नदी में दो ट्रैक्टर चालक सरेआम अवैध खनन को अंजाम दे रहे हैं। इस पर डीएफओ ने भगानी…
Read Moreबैलों से भरे ट्रक सहित दो आरोपी गिरफ्तार
नाहन (सिरमौर)। सदर थाना क्षेत्र के तहत पुलिस ने दो सड़का के समीप बुधवार सुबह बैलों से भरे एक ट्रक को पकड़ा जिसमें डेढ़ दर्जन बैल ठूंस-ठूंस के भरे गए थे। मौके पर एक बैल ट्रक में मृत पाया गया। पुलिस ने ट्रक के चालक सहित एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सदर थाना प्रभारी के अनुसार पुलिस ने तड़के दो सड़का में नाका लगाया हुआ था। इस दौरान चंडीगढ़ की ओर से आ रहे ट्रक एचआर-38ए-5703 को चारों ओर से ढका गया था। पुलिस को शक हुआ…
Read Moreजिला की चार सब्जी मंडियां राम भरोसे
ददाहू (सिरमौर)। जिला की 6 सब्जी मंडियों में से चार सब्जी मंडियां राम भरोसे चल रही हैं। इन मंडियों में न तो स्टाफ है और न ही यहां खरीद फरोख्त का कोई कारोबार किया जा रहा है जिससे लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। राज्य विपणन बोर्ड की ओर से जिला के नाहन, पांवटा, सराहां, ददाहू, खैरी एवं सतौन आदि क्षेत्रों में सब्जी मंडियां स्थापित की गई हैं। इनमें से केवल नाहन एवं पांवटा की सब्जी मंडियों में ही खरीद फरोख्त हो रही है। शेष मंडियों से…
Read Moreबर्फ से बागवानों में जागी अच्छी फसल की उम्मीद
नौहराधार (सिरमौर)। क्षेत्र के बागवान खेतों, बागीचों तथा घरों के आसपास बर्फ की सफेद चादर को देखकर काफी खुश हैं। नौहराधार तथा आसपास के क्षेत्रों में दूर-दूर तक भारी मात्रा में बर्फ की सफेद चादर जमी हैं। ऐसे में बागवानों ने उम्मीद जताई कि इस बार सेब की खेती में पहले के मुकाबले दोगुना फायदा तथा उछाल आ सकता है। नौहराधार, चौकर, कैंथा, हिडगा, खाड़ी, चौरास, अखरोट फार्म, उलाना, सिगोली आदि कई क्षेत्रों में बागवानों के 15 से 20 वर्ष पुराने सेब के बागीचे हैं। इस पूरे क्षेत्र में बागवानी…
Read More