कानून बन जाएंगी पहली कैबिनेट बैठक के बाद ये ‘पांच गारंटी’ : राहुल गांधी

कानून बन जाएंगी पहली कैबिनेट बैठक के बाद ये ‘पांच गारंटी’ : राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि कर्नाटक सरकार की पहली कैबिनेट बैठक के बाद ही उनकी पार्टी द्वारा दी गईं पांच गारंटियां कानून बन जाएंगी। राहुल गांधी ने कहा कि पहली कैबिनेट बैठक के कुछ ही घंटे बाद उनके द्वारा किए गए वादे लागू कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के लोगों ने भाजपा की नफरत और भ्रष्टाचार को हरा दिया है। ‘लोगों ने भाजपा की नफरत को हरा दिया’ कर्नाटक के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने बेंगलुरु पहुंचे राहुल गांधी ने पत्रकारों…

Read More

कर्नाटक के CM पद की शपथ ली सिद्धारमैया ने , इन विधायकों को भी मिला मंत्रीपद

कर्नाटक के CM पद की शपथ ली सिद्धारमैया ने , इन विधायकों को भी मिला मंत्रीपद

आज कांग्रेस के दिग्गज नेता सिद्धारमैया ने कर्नाटक के 30वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। इसके अलावा डीके शिवकुमार ने नई सरकार में उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। आठ अन्य विधायकों को सिद्धारमैया मंत्रीमंडल में जगह मिली। कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पहुंचीं। वहीं गैर-भाजपा शासित राज्यों के कई सीएम भी इस मौके पर समारोह में पहुंचे। पढ़िए सिद्धारमैया शपथ समारोह से जुड़े पल-पल के अपडेट्स… लाइव अपडेट 03:24 PM, 20-MAY-2023 शपथ ग्रहण के बाद कर्नाटक के  मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार…

Read More

CM का शपथ समारोह : विपक्ष के इन दिग्गज नेताओं को कांग्रेस ने नहीं बुलाया, समझें सियासी मायने

CM का शपथ समारोह : विपक्ष के इन दिग्गज नेताओं को कांग्रेस ने नहीं बुलाया, समझें सियासी मायने

कांग्रेस के लिए 20 मई का दिन काफी बड़ा है। शनिवार को कर्नाटक में नई सरकार का शपथ समारोह होना है। कांग्रेस के दिग्गज नेता सिद्धारमैया सूबे के नए मुखिया होंगे। डीके शिवकुमार उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। इसके अलावा कई नेताओं को मंत्रि पद की शपथ भी दिलाई जाएगी। कांग्रेस ने शपथ समारोह को एक शक्ति प्रदर्शन के रूप में दिखाने की तैयारी शुरू कर दी है। विपक्ष के कई नेताओं को बुलाया गया है। कुछ ऐसे भी बड़े चेहरे हैं, जिन्हें इस समारोह में आमंत्रित नहीं किया…

Read More

बीजेपी को कर्नाटक में भी हार मिलने पर, अब मोदी की लोकप्रियता पर भी उठने लगे सवाल

बीजेपी को कर्नाटक में भी हार मिलने पर, अब मोदी की लोकप्रियता पर भी उठने लगे सवाल

कर्नाटक में कांग्रेस को मिली जीत के बाद दक्षिण भारत में ढह गया बीजेपी का आखिरी किला? कर्नाटक में बीजेपी की हार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कितना नुकसान? क्या 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी की लोकप्रियता कम हो रही है?

Read More

मोदी के आतंकवाद वाले बयान पर भड़की कांग्रेस, चुनाव आयोग से की शिकायत

मोदी के आतंकवाद वाले बयान पर भड़की कांग्रेस, चुनाव आयोग से की शिकायत

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान की चुनाव आयोग से शिकायत की है, जिसमें पीएम ने कांग्रेस पर वोट बैंक के लिए आतंकवाद को बचाने का आरोप लगाया था। कांग्रेस ने कहा कि पीएम ने इस बयान के जरिए लक्ष्मणरेखा पार की है। कर्नाटक के बेल्लारी की चुनावी रैली में पीएम के भाषण पर सख्त आपत्ति जताते हुए कांग्रेस ने चुनाव आयोग को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है और पीएम मोदी समेत पूरी भाजपा फिर से सरकार…

Read More

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए करेंगे प्रचार

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए करेंगे प्रचार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शुक्रवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने बंगलूरू पहुंचे। आठ मई तक मुख्यमंत्री विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करेंगे। सुक्खू को कांग्रेस हाईकमान ने कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक नियुक्त किया है। शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री नई दिल्ली से बंगलूरू पहुंचे। दोपहर बाद मुख्यमंत्री ने वहां प्रेस वार्ता को संबोधित किया। सुक्खू ने कहा कि वीरवार को ही शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस ने हिमाचल में लगातार तीसरा चुनाव जीतकर भाजपा को हराया है।…

Read More

कांग्रेस के लिए कर्नाटक में जीत बनेगी सुपर बूस्टर डोज, BJP के वादों पर जयराम का तंज

कांग्रेस के लिए कर्नाटक में जीत बनेगी सुपर बूस्टर डोज, BJP के वादों पर जयराम का तंज

कर्नाटक में इन दिनों चुनावी समर पूरे जोरों पर है। राज्य में सरकार बनाने का दावा करते हुए विभिन्न पार्टियों के नेताओं के बीच बयानबाजी भी खूब हो रही है। इस बीच, भारतीय जनता पार्टी ने कर्नाटक में होने वाले चुनाव के लिए संकल्प पत्र जारी कर दिया है। अब भाजपा के संकल्प पत्र को कांग्रेस ने ‘झूठलूट भाजपा मेनीफेस्टो’ करार दिया है। कांग्रेस ने भाजपा के संकल्प पत्र पर तंज कसते हुए कहा कि कर्नाटक की जनता हाथ के पंजे पर वोट देकर भगवा पार्टी को सत्ता से बाहर…

Read More

‘कांग्रेस सत्ता में आती है तो दंगे बढ़ जाते हैं : जेपी नड्डा

‘कांग्रेस सत्ता में आती है तो दंगे बढ़ जाते हैं : जेपी नड्डा

कर्नाटक में चुनावी समर अपने चरम पर है। सभी पार्टियों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रखी है। पीएम मोदी सहित कई अन्य केंद्रिय मंत्रियों भाजपा के स्टार नेता भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार में लगे हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पिछले कई दिनों से कर्नाटक में डेरा जमाए हुए हैं। इसी क्रम में उन्होंने रविवार को उन्होंने कहा कि वह कर्नाटक के लोगों में बहुत उत्साह देख रहे हैं। उन्हें भरोसा है कि लोग डबल इंजन वाली सरकार बनाने के लिए वोट करेंगे…

Read More

चुनाव आयोग ने आचार संहिता के उल्लंघन पर चलाया चाबुक 50% से ज्यादा ठहराए गए दोषी

चुनाव आयोग ने आचार संहिता के उल्लंघन पर चलाया चाबुक 50% से ज्यादा ठहराए गए दोषी

कर्नाटक में 10 मई को चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में चुनाव आयोग चौंकन्ना बना हुआ है। एक अधिकारी ने खुलासा किया है कि राज्य में आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के उल्लंघन से जुड़े मामलों में 50 प्रतिशत से अधिक दोष सिद्ध हुए हैं। मामलों पर बारीकी से नजर कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार मीणा ने कहा कि चुनाव आयोग आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों पर बारीकी से नजर रखे हुए है। उसी की वजह से ऐसा हुआ है। दो हजार से ज्यादा मामले दर्ज उन्होंने कहा…

Read More

कर्नाटक के शिमोगा में विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास समारोह और उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

एक भारत श्रेष्ठ भारत के लिए ऐसे समर्पण भाव को रखने वाले राष्ट्रकवि कुवेंपु की धरती को मैं आदरपूर्वक नमन करता हूं। आज मुझे एक बार फिर कर्नाटक के विकास से जुड़े हज़ारों करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स के लोकार्पण और शिलान्यास का सौभाग्य मिला है। अभी-अभी शिमोगा में हूं और यहां से मुझे बेलगावी जाना है। आज शिमोगा को अपना एयरपोर्ट मिला है। लंबे समय तक जिसकी डिमांड थी, वो आज पूरी हुई है। शिमोगा एय़रपोर्ट बहुत ही भव्य बना है, बहुत ही सुंदर है। इस एयरपोर्ट में भी कर्नाटक के ट्रेडिशनल…

Read More