प्रदेश में पांच से कम विद्यार्थियों की संख्या वाले प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों को मर्ज या डाउनग्रेड किया जाएगा। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर मुख्यमंत्री की मंजूरी के लिए भेज दिया है। नए शैक्षणिक सत्र के दौरान इन स्कूलों में नाममात्र ही दाखिले हुए हैं। प्रदेश में चल रही पंचायतीराज चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने के बाद कैबिनेट बैठक में इन स्कूलों को लेकर फैसला होगा। प्रदेश के विभिन्न जिलों में 75 विद्यार्थियों से कम नामांकन वाले 11 कॉलेज भी बंद करने की तैयारी है। शिक्षा मंत्री…
Read MoreCategory: Himachal News
एनएचएआई लाएगा रियल टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम , हाईवे पर नहीं रहेगी कोई खामिया
देश में बन रहे राष्ट्रीय राजमार्गों की निगरानी अब कागजी रिपोर्ट और साइट विजिट तक सीमित नहीं रहेगी। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) हाईवे प्रोजेक्ट्स के लिए एक ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार करने जा रहा है, जिससे हर प्रोजेक्ट की रियल-टाइम मॉनिटरिंग संभव होगी। इसके लिए एनएचएआई हाईवे इंफॉर्मेशन मॉडलिंग प्लेटफॉर्म (एचआईएमपी) विकसित करेगा। यह प्लेटफाॅर्म हाईवे निर्माण के पूरे जीवनचक्र को डिजिटल रूप से ट्रैक करेगा। शुरुआत में इस प्लेटफॉर्म का उपयोग देश के आठ चुनिंदा परियोजनाओं पर लागू किया जाएगा। इसके बाद इसे सभी परियोजनाओं पर उपयोग…
Read Moreहिमाचल हाईकोर्ट ने ग्रुप इंस्ट्रक्टरों की वरिष्टता सूचि पर रोक के साथ साथ सरकार को दिया नोटिस
प्रदेश हाईकोर्ट ने तकनीकी शिक्षा विभाग में ग्रुप इंस्ट्रक्टरों की संशोधित वरिष्ठता सूची के कार्यान्वयन पर अंतरिम रोक लगा दी है। न्यायाधीश जिया लाल भारद्वाज की अदालत ने यह आदेश तारा चंद धीमान और अन्य मामले की सुनवाई के दौरान दिए हैं। अदालत ने इस मामले में राज्य सरकार और अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। अगली सुनवाई अब 18 मई को होगी। याचिकाकर्ता आईटीआई में प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने सरकार की ओर से 8 अप्रैल…
Read Moreचिट्टे में संलिप्त व्यक्ति नहीं लड़ सकता चुनाव, जीतने के बाद भी जाएगी कुर्सी , अधिनियम जारी
हिमाचल सरकार द्धारा लाए गए इस अहम बिल को राज्यपाल ने दी स्वीकृति प्रदेश में चिट्टे के मामलों में संलिप्त लोग चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। जीतने के बाद अगर जनप्रतिनिधि दोषी पाया जाता है तो ऐसी स्थिति में उसे कुर्सी से हाथ धोना पड़ेगा। राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश पंचायतीराज संशोधन अधिनियम 2026 को मंजूरी दे दी। बजट सत्र में इस संशोधन विधेयक को विधानसभा में लाया गया था। सत्ता पक्ष व विपक्ष के विधायकों की विस्तृत चर्चा के बाद पारित इस विधेयक को मंजूरी के लिए राजभवन भेजा गया। सरकार…
Read Moreप्रदेश हाईकोर्ट ने चुनाव को लेकर फैसला रखा सुरक्षित , सरकार मांग रही है छह माह का समय
हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव समय पर करवाने को लेकर दायर याचिका पर राज्य सरकार ने बुधवार को हाईकोर्ट में अपना पक्ष रखा। हाईकोर्ट ने मामले में फैसला सुरक्षित रखा। सरकार ने अदालत से पंचायत चुनाव करवाने के लिए कम से कम छह महीने का वक्त मांगा। सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि चुनाव को टालने की कोई मंशा नहीं है लेकिन इसके लिए वक्त लगेगा। क्योंकि नई पंचायतों, पंचायत समिति और नगर निगम की परिसीमा का गठन का काम चल रहा है ऐसे में समय पर…
Read Moreसरकार ने नियमो में किया ये बदलाव , करुणामूलक आधार पर निदेशालय जारी करेगा नियुक्ति पत्र
सरकार ने करुणामूलक रोजगार नीति में आंशिक संशोधन करते हुए जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) के पदों को एकीकृत व्यवस्था में लाने का निर्णय लिया है। संबंधित आदेश प्रधान सचिव वित्त ने जारी किए हैं। सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार अब तक करुणामूलक आधार पर नियुक्ति करने की शक्ति संबंधित प्रशासनिक विभाग के पास थी। संशोधित प्रावधान में यह व्यवस्था बरकरार रहेगी, लेकिन जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी के रूप में जॉब ट्रेनी के पदों पर करुणामूलक नियुक्ति के मामलों में प्रक्रिया बदली गई है। नई व्यवस्था के अनुसार…
Read Moreपीएमजीएसवाई से निर्मित सड़को का निरिक्षण अब होगा सांसदों की देखरेख में
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत बन रही सड़कों की गुणवत्ता की जांच अब सांसदों की मौजूदगी में होगी। लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर सांसदों को सूचना दिए बिना निरीक्षण नहीं कर सकेंगे। केंद्र सरकार ने सड़कों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नए निर्देश जारी किए हैं। केंद्रीय अवसंरचना विकास एजेंसी (एनआरआईडीए) की ओर से जारी नए निर्देशों के मुताबिक निरीक्षण में घटिया कार्य पाए जाने पर ठेकेदारों और इंजीनियरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पीएमजीएसवाई में बन रही सड़कों का सही तरीके से निरीक्षण नहीं किए…
Read Moreमुस्कान नेगी के हौसले को सलाम, पहली दृष्टिबाधित महिला बनी पीएचडी
चुनाव आयोग की यूथ आइकॉन, दृष्टिबाधित गायिका और असिस्टेंट प्रोफेसर मुस्कान नेगी के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से की पीएचडी उपाधि प्राप्त करने वाली वह पहली शत-प्रतिशत दृष्टिबाधित महिला बन गई हैं। उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो. अजय श्रीवास्तव ने बताया कि डॉ. मुस्कान नेगी ने डॉ. मृत्युंजय शर्मा के निर्देशन में संगीत में पीएचडी की पढ़ाई पूरी की। मुस्कान शिमला के राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण के लिए कार्यरत संस्था उमंग फाउंडेशन की ब्रांड अंबेसडर भी हैं।…
Read Moreनितिन गडकरी का जयराम के नाम पत्र, जिला मंडी की इस सड़क कार्य के लिए 137 . 40 करोड़ की धनराशि स्वीकृत
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में यातायात और कनेक्टिविटी को मजबूती मिलने जा रही है। मंडी गागल चैलचौक जंजैहली एमडीआर सड़क के चौड़ीकरण के लिए केंद्र सरकार ने 137.40 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता को मंजूरी दे दी है। यह जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को पत्र लिखकर दी है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दो दिसंबर 2025 को जारी पत्र में बताया कि केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि (सीआरआईएफ) के तहत 83 किलोमीटर लंबी इस सड़क के…
Read Moreहिमाचल में बदल सकता है मौसम का मिज़ाज़, बारिश और बर्फ़बारी के आसार
प्रदेश में सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। ताबो में पारा माइनस 7.0 डिग्री पहुंचा दर्ज किया गया है। राज्य में 22 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्यिसय से कम दर्ज किया गया है। माैसम विभाग के अनुसार सुबह और देर रात के समय कुछ जगहों पर तीन दिन घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट है। मंडी में घना कोहरा दर्ज किया गया। कहां कितना न्यूनतम तापमान शिमला में न्यूनतम तापमान 7.0, सुंदरनगर 3.2, भुंतर 1.0, कल्पा 0.4, धर्मशाला 7.0, ऊना 6.7, नाहन 12.7, पालमपुर 4.0, सोलन…
Read More