चिट्टा तस्करी के मामले में बिलासपुर जिले में अब तक की सबसे बड़ी सफलता पुलिस के हाथ लगी है। सदर थाना पुलिस ने करीब 12 लाख रुपये की कीमत का 252 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। इससे पहले एसआईयू ने साल 2021 में भराड़ी में 208 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। जानकारी के अनुसार सदर थाना प्रभारी भूपेंद्र ठाकुर की अगुवाई में पुलिस दल ने सोमवार रात को चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जामली में नाकाबंदी की थी। आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही थी। रात करीब 12 बजे…
Read MoreCategory: Bilaspur
भूस्खलन से किरतपुर मनाली फोरलेन वाहनों के लिए बंद
बिलासपुर। जिले में शनिवार सुबह करीब 8 बजे शुरू हुई बारिश देर रात तक जारी रही। किरतपुर-मनाली फोरलेन पर समलेटा के पास भूस्खलन हो गया। इससे फोरलेन वाहनों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने वाहन चालकों से स्वारघाट-मनाली नेशनल हाईवे का इस्तेमाल करने का आग्रह या है। बारिश से जहां मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कामकाजी लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ी। वहीं, बारिश के कारण ग्रामीण सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। ऋषिकेश से झंडूता जाने वाली सड़क भारी फिसलन के कारण बंद…
Read Moreहजारों फर्जी मोबाइल सिम दूसरों के दस्तावेजों पर बेचे, 114 दुकानदारों पर केस
हिमाचल प्रदेश में किसी और के दस्तावेजों पर दुकानदारों ने 3694 फर्जी मोबाइल सिम बेच दिए। अभी तक तीन जिलों का ही आंकड़ा सामने आया है जबकि अन्य जिलों में जांच जारी है। फर्जी सिम बेचने पर पुलिस ने 114 दुकानदारों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। बिलासपुर के तीन थानों में 24, चंबा में 9 और ऊना में 81 दुकानदारों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने बताया कि फर्जी सिम बचने के आरोप में जिले के 24 दुकानदारों पर धोखाधड़ी का मामले…
Read Moreबिलासपुर में एम्स और फोरलेन के चलते 40 गुना तक बढ़ गए जमीन के दाम
एम्स और फोरलेन के बनने से बिलासपुर की जमीनों के दाम 40 गुना तक बढ़ गए हैं। पांच से 10 लाख प्रति बीघा जमीन के दाम अब दो करोड़ रुपये तक पहुंच गए हैं। एम्स और फोरलेन के आसपास की जमीन धड़ाधड़ बिक रही है। रेलवे लाइन के किनारे भी जमीनें बिक चुकी हैं। इसमें प्रदेश ही नहीं, बाहरी राज्यों के लोग भी जमीनें खरीद रहे हैं। रेलवे, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) और केंद्र सरकार की ओर से दिए गए दामों से भी अधिक दाम में लोग जमीनें…
Read Moreसरकार को शराब कारोबारी की चिंता, विधार्थियों से नहीं कोई सरोकार
चुनाव के दौरान नेताओ के भाषणों से जनता मंत्र मुग्ध हो जाती है और कल्पना करती है क़ि शायद वो नहीं तो यह सरकार जरूर हमारे बच्चो के भविष्य के निर्माण में बेहतर कदम उठाएगी ! मगर जनता हर बार सत्ता परिवर्तन के पश्चात खुद को तब ठगा हुआ महसूस करती है जब चुनी हुई सरकार की पहली प्राथमिकता उनके बच्चो की शिक्षा दीक्षा नहीं बल्कि बड़े बड़े कारोबारियों के साथ मिलकर उनके भविष्य का निर्माण करना अक्सर देखा जाता है ! ऐसा ही एक वाक्यबिलासपुर जिले में आंगनबाड़ी केंद्र…
Read Moreचंडीगढ़-मनाली से सीधा जुड़ा किरतपुर-नेरचौक फोरलेन
किरतपुर-नेरचौक फोरलेन सीधे पुराने चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोठीपुरा से फोरलेन के मंडी भराड़ी पुल तक बनाए गए संपर्क मार्ग पर रेलवे फ्लाईओवर बनकर तैयार है। फोरलेन के पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ने से शिमला से हमीरपुर और कांगड़ा जाने वाले वाहनों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही एम्स बिलासपुर भी संपर्क मार्ग शुरू होने से फोरलेन से नजदीक हो गया है। शिमला से हमीरपुर और कांगड़ा जाने वाले वाहन कोठीपुरा से इस संपर्क मार्ग से सीधा फोरलेन पर पहुंच सकेंगे। इन जिलों को…
Read Moreप्रदेश का पहला डिजिटल पुस्तकालय बनेगा बिलासपुर में
बिलासपुर जिला मुख्यालय स्थित पुस्तकालय प्रदेश का पहला डिजिटल पुस्तकालय होगा। पुस्तकालय में टेबल पर किताबों की जगह इलेक्ट्रॉनिक नोटपैड और टच स्क्रीन लगाए जाएंगे। इनमें हजारों पुस्तकों को अपलोड किया जाएगा। इस कार्य को करने के लिए जिला प्रशासन कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) के माध्यम से बजट का प्रावधान करेगा। उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि जिला पुस्तकालय को अगले स्तर पर ले जाने के लिए अब डिजिटल किया जाएगा। यह प्रदेश का पहला डिजिटल पुस्तकालय होगा। पुस्तकालय के टेबल पर इलेक्ट्रॉनिक नोटपैड और टच स्क्रीन लगाई…
Read Moreसाई स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर बिलासपुर से शिफ्ट नहीं होगा, अधिसूचना जारी
भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ट्रेनिंग सेंटर बिलासपुर से कबड्डी खेल को शिफ्ट नहीं किया जाएगा। साई ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। साल 2023-24 के लिए ट्रेनिंग सेंटर में कबड्डी खिलाड़ियों की संख्या 20 कर दी है। कबड्डी खेल के प्रशिक्षण के लिए ढांचा नहीं होने से इस प्रशिक्षण केंद्र से कबड्डी शिफ्ट करने की तैयारी चल रही थी। साई की ओर से पहले कबड्डी खिलाड़ियों की संख्या शून्य कर दी थी। इससे माना जा रहा था कि इस सेंटर में कबड्डी खेल का प्रशिक्षण बंद कर वर्तमान में…
Read Moreमणिकर्ण में पर्यटकों ने मचाया हुड़दंग, पथराव व डंडों से वाहनों का किया नुकसान
पर्यटन नगरी मनाली के ग्राीन टैक्स बैरियर के बाद रविवार रात करीब 12:00 बजे मणिकर्ण में पंजाब से आए पर्यटकों ने खूब हुड़दंग मचाया है। इन लोगों ने स्थानीय लोगों से मारपीट की और पथराव व डंडों से 10 से अधिक वाहनों को नुकसान पहुंचाया है। गाड़ियों के शीशे और लाइटें तोड़ दी हैं। इसमें कई पर्यटकों के वाहन भी शामिल है। अतिरिक्त पुलिस बल मणिकर्ण रवाना हो गया था। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य संसदीय…
Read Moreमुख्यमंत्री ने बस हादसे पर शोक व्यक्त किया
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बिलासपुर जिला के कुनाला में आज हुए निजी बस हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में एक युवती की मृत्यु हुई है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार एवं प्रभावितों को तुरंत राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दुर्घटना में मृतक युवती के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।
Read More