मुकेश अंबानी को मिली धमकी, 20 करोड़ नहीं दिए तो मारेंगे गोली

मुकेश अंबानी को मिली धमकी, 20 करोड़ नहीं दिए तो मारेंगे गोली

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस ने बताया कि 27 अक्तूबर को एक धमकी भरा ईमेल मिला है। इसमें 20 करोड़ रुपये की मांग की गई है। पुलिस ने आगे बताया कि ईमेल में 20 करोड़ रुपये न देने पर गोली मारने की धमकी दी गई। मुंबई के गामदेवी थाने में आईपीसी की धारा 387 और 506 (2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Read More

ड्रग्स मामले का मुख्य आरोपी पकड़ा गया, पुलिस ने जब्त की थी 16 करोड़ की ड्रग्स

ड्रग्स मामले का मुख्य आरोपी पकड़ा गया, पुलिस ने जब्त की थी 16 करोड़ की ड्रग्स

मुंबई क्राइम ब्रांच ने सोलापुर ड्रग्स मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी हैदराबाद से हुई है। बता दें कि हाल ही में मुंबई क्राइम ब्रांच ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फैक्ट्री पर छापा मारा था और 16 करोड़ रुपये की एमडी ड्रग्स पकड़ी थी। साथ ही छापेमारी में 100 करोड़ रुपये का कच्चा माल भी पकड़ा गया था। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था, दोनों आरोपी भाई हैं। वहीं मुख्य आरोपी फरार था। मुंबई क्राइम ब्रांच…

Read More

एटीएस की बड़ी कार्रवाई, देश में अवैध रूप से रहने वाले नौ बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

एटीएस की बड़ी कार्रवाई, देश में अवैध रूप से रहने वाले नौ बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

देश में अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ एक सप्ताह तक तलाशी अभियान चलाया गया। 26 जुलाई को नवी मुंबई के नेरुल गांव में छापेमारी में एटीएस अधिकारियों ने एक बांग्लादेशी महिला को पकड़ा। महाराष्ट्र एटीएस ने मुंबई और नवी मुंबई में अलग-अलग अभियानों में देश में अवैध रूप से रह रहे नौ बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि इनमें से दो बांग्लादेशी नागरिक 2022 में नवी मुंबई के नेरुल पुलिस स्टेशन में दर्ज दुष्कर्म के एक मामले में वांछित…

Read More

महिला पत्रकार पर अभद्र टिप्पणी करने पर पूर्व जज के खिलाफ केस, पोस्ट का हुआ काफी विरोध

महिला पत्रकार पर अभद्र टिप्पणी करने पर पूर्व जज के खिलाफ केस, पोस्ट का हुआ काफी विरोध

केरल में सोशल मीडिया पोस्ट में एक महिला टीवी पत्रकार पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक पूर्व न्यायाधीश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पूर्व उप-न्यायाधीश एस सुदीप ने हाल ही में फेसबुक पोस्ट के जरिये महिला पत्रकार के साप्ताहिक टीवी शो की आलोचना करते हुए कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। मलयालम भाषा में लिखे पोस्ट का व्यापक स्तर पर विरोध हुआ। पुलिस ने बताया कि आईपीसी की यौन संबंधी टिप्पणी से जुड़ी धारा और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत मामला दर्ज कर…

Read More

NIA पुणे से गिरफ्तार किए दो संदिग्ध आतंकवादी, दोनों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम

NIA पुणे से गिरफ्तार किए दो संदिग्ध आतंकवादी, दोनों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम

पुणे पुलिस ने आतंकवाद से संबंधित गतिविधियों में कथित संलिप्तता के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा वांछित दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था। मंगलवार को पकड़े जाने के बाद पुणे पुलिस और आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दोनों से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, मंगलवार तड़के महाराष्ट्र के पुणे शहर के कोथरुड इलाके में एक मोटरसाइकिल चोरी करते समय पुलिस गश्ती दल ने तीन संदिग्धों को पकड़ा।…

Read More

दर्दनाक हादसा : बस में लगी आग ज़िंदा जले 25 लोग

दर्दनाक हादसा : बस में लगी आग ज़िंदा जले 25 लोग

महाराष्ट्र में शनिवार रात भीषण हादसा हो गया। यहां बुलढाणा में नागपुर से पुणे जा रही एक बस हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के मुताबिक, बस जब समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर बुलढाणा के पास थी तभी बस पलट गई और इसके बाद उसमें भीषण आग लग गई। बुलढाणा पुलिस के डिप्टी एसपी बाबूराव महामुनि के मुताबिक, बस में 33 लोग सवार थे। जिनमें से 25 लोगों की जलकर मौत हो गई। वहीं, अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर बुलढाणा  जिला कलेक्टर ने कहा कि शवों की डीएनए जांच की जाएगी,…

Read More

महाराष्ट्र में मणिपुर जैसे हालात करना चाहती हैं भाजपा : शिंदे सरकार

महाराष्ट्र में मणिपुर जैसे हालात करना चाहती हैं भाजपा  : शिंदे सरकार

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने गुरुवार को एकनाथ शिंदे-भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि शिंदे-भाजपा सरकार पर पिछले कुछ महीनों में महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में दंगे कराने और मणिपुर जैसी स्थिति पैदा करने की योजना बना रहे हैं। सरकार दंगों के जरिए महंगाई और बेरोजगारी समेत ज्वलंत मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाना चाह रही है। बता दें कि मैतेई समुदाय की ओर से अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिए जाने की मांग के विरोध में तीन मई को पर्वतीय जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता…

Read More

पुलिस को रात में मिली शहर को उड़ाने की धमकी, सुबह होते ही…

पुलिस को रात में मिली शहर को उड़ाने की धमकी, सुबह होते ही…

महाराष्ट्र में बम धमाकों और आतंकी हमलों को लेकर फर्जी फोन आने का सिलसिला थम नहीं रहा है। सोमवार रात एक बार फिर मुंबई पुलिस को एक शख्स ने ट्विटर पर मैसेज कर बमबारी की धमकी दी। हालांकि, पुलिस ने पूरी सतर्कता बरतते हुए मैसेज करने वाले को ट्रेस कर लिया और उसे गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया गया है कि शख्स ने 22 मई को रात 11 बजे के करीब मुंबई पुलिस को ट्विटर पर मैसेज में लिखा, “मैं जल्द ही मुंबई में धमाके करुंगा।” पुलिस…

Read More

भाजपा पर शिव सेना -यूबीटी ने किया वार, कहा- महाराष्ट्र में दंगों की प्रयोगशाला खोलने की कोशिश

भाजपा पर शिव सेना -यूबीटी ने किया वार, कहा- महाराष्ट्र में दंगों की प्रयोगशाला खोलने की कोशिश

महाराष्ट्र में बीते दिनों कई धार्मिक दंगे हुए हैं। इसको लेकर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने अपने मुखपत्र सामना में एक लेख के जरिए मुख्यमंत्री शिंदे और गृहमंत्री फडणवीस की सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का दंगे भड़का कर राजनीतिक रोटियां सेंकने का धंधा पीढ़ियों से चला आ रहा है और चुनाव नजदीक आते ही इस धंधे के निवेश में बढ़ोतरी की जाती है। राज्य के लोगों हों सतर्क शिवसेना (उद्धव गुट) ने कहा कि राज्य के लोगों को सतर्क हो जाना चाहिए, क्योंकि वे उन…

Read More

दो नाइजीरियाई 30 करोड़ की कोकीन के साथ गिरफ्तार

दो नाइजीरियाई 30 करोड़ की कोकीन के साथ गिरफ्तार

कोकीन की तस्करी के आरोप में मुंबई के हवाई अड्डे से दो नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी कोकीन को कैप्शूल के रूप में ले जा रहे थे। इन कैप्शूल की कीमत करीब तीस करोड़ रुपये है। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। डीआरआई की मुंबई यूनिट ने गुप्त सूचना के आधार पर कोकीन की इस बड़ी खेप को जब्त किया है। उसे सूचना मिली थी कि नाइजीरिया के दो नागरिक अदिस अबाबा होते हुए लागोस से मुंबई आ रहे हैं…

Read More