चंडीगढ़ पेट्रोल-डीजल व गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों की मार झेल रहे चंडीगढ़वासियों को एक अप्रैल से एक और झटका लगने वाला है। अप्रैल माह से पानी के बिल में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी हो जाएगी। बीते साल सितंबर में प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, हर साल अप्रैल माह में पानी के बिल में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। ऐसे में अगले माह से शहरवासियों की जेब पर एक और बोझ बढ़ने वाला है। शहरवासियों की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही। बीते सितंबर माह में पानी…
Read MoreCategory: Haryana
आज से वैक्सीनेशन का तीसरा चरण, लाना होगा पहचान पत्र
चंडीगढ़ हरियाणा में 1 मार्च (सोमवार) से कोविड-19 वैक्सीनेशन के तीसरे चरण की शुरुआत प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे। तीसरे चरण में अब 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और 45 वर्ष से 60 वर्ष की आयु के गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में मुफ्त में टीका लगाया जाएगा, जबकि बीमा योजना के तहत सूचीबद्ध 382 निजी अस्पतालों में यह 250 रुपये में लगवाया जा सकेगा। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य…
Read Moreकिसानों ने बनाई आंदोलन की रणनीति, महिलाओं को लामबंद करने में जुटे संगठन
रोहतक/चंडीगढ़ किसान आंदोलन की आगे की रणनीति बनाने के लिए कुंडली बॉर्डर पर रविवार को पंजाब के किसान संगठनों की बैठक हुई जिसमें सरकार पर दबाव बनाने के लिए आंदोलन के तरीके पर विचार किया गया। पंजाब के किसान संगठन अपना फैसला अब संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में रखेंगे। इधर, पंजाब में किसान आंदोलन को गति देने के लिए अब महिलाओं का समर्थन जुटाने में किसान संगठन जुट गए हैं। भारतीय किसान यूनियन एकता (उगराहां) ने मोगा में चेतना मार्च निकाल कर समर्थन जुटाया। आठ मार्च को मोगा से…
Read Moreआज तय होगी किसान आंदोलन पर अगली रणनीति, बैठक में बड़े फैसले लेने पर रहेगा जोर
रोहतक/चंडीगढ़ कृषि कानूनों को रद्द कराने के लिए चल रहे किसान आंदोलन की अगली रणनीति आज संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में तय होगी। इसमें बड़े फैसले लिए जाने का जोर दिया जा रहा है, जिससे केंद्र सरकार पर दबाव बनाया जा सके। इस बीच बॉर्डर पर शनिवार को आंदोलनकारी किसानों ने शहीद चंद्रशेखर आजाद का बलिदान दिवस व संत गुरु रविदास की जयंती मनाई। जींद में पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश ने कहा कि किसान आंदोलन सही दिशा में जा रहा है। सरकार को किसानों की मांगें माननी होंगी। इधर,…
Read Moreहरियाणा पुलिस 10 मिनट में घटनास्थल पर पहुंचेगी, 31 मार्च को 600 इनोवा कारों को हरी झंडी दिखाएंगे विज
चंडीगढ़ हरियाणा पुलिस आगामी बजट सत्र के बाद रफ्तार पकड़ने के लिए तैयार है। पिछले बजट से खरीदी गईं 600 इनोवा गाड़ियां पुलिस लाइन पहुंच चुकी हैं। यह गाड़ियां 31 मार्च से सड़कों पर दौड़नी शुरू हो जाएंगी। इस दिन गृह मंत्री अनिल विज इन्हें हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद 112 डायल करते ही पुलिस 10 मिनट में घटनास्थल पर पहुंचेगी और अपराध न हो इसके लिए प्रयत्नशील रहेगी। पुलिस ने एक डबल इंजन हेलीकॉप्टर खरीदने का भी प्लान तैयार किया है। यह हेलिकॉप्टर हवाई निगरानी करेगा। साथ ही बड़े…
Read Moreबजट सत्र में नए कृषि कानूनों पर नहीं होगी चर्चा : विधानसभा अध्यक्ष
चंडीगढ़ हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र हंगामेदार रहने के आसार हैं। कांग्रेस नए कृषि कानूनों पर प्राइवेट मेंबर्स बिल के अलावा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाली है। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने साफ कर दिया है कि नए कृषि कानूनों पर सदन में चर्चा नहीं होगी गुप्ता ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सत्र के दौरान सदन में सार्थक चर्चा करवाने में कोई समस्या नहीं है। केंद्र के कानूनों पर किसी भी विधानसभा में चर्चा नहीं करवाई जा सकती और न ही इनमें…
Read Moreजबरन धर्मांतरण के खिलाफ इसी बजट सत्र में बनेगा कड़ा कानून : मंत्री अनिल विज
चंडीगढ़ हरियाणा सरकार बजट सत्र में दो कड़े कानून बनाने जा रही है। पहला जबरन धर्मांतरण करवाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई व अधिक से अधिक सजा दिलाने के लिए कानून होगा तो दूसरे कानून के तहत सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों से वसूली की जाएगी। सरकार ने दोनों कानूनों का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। सदन में दोनों कानूनों को पारित कराने के लिए विधेयक लाया जाएगा। गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि हरियाणा में बढ़ रहे जबरन धर्मांतरण के मामलों को रोकने के लिए सरकार पूरी…
Read Moreप्लॉट आवंटन मामला: भूपेंद्र हुड्डा समेत 21 आरोपियों के खिलाफ नोटिस जारी, पांच मार्च तक कोर्ट ने मांगा जवाब
पंचकूला (हरियाणा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की विशेष अदालत ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के अलावा 21 आरोपियों के खिलाफ पंचकूला के इंडस्ट्रियल प्लॉट अलॉटमेंट मामले में नोटिस जारी किया है। सभी आरोपियों को पांच मार्च तक नोटिस का जवाब देना होगा। ईडी ने 22 आरोपियों के खिलाफ इस मामले में प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत चार्जशीट 16 फरवरी को दाखिल की थी। आरोप है कि 2013 में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के परिचितों को 30.34 करोड़ रुपये में 14 औद्योगिक भूखंडों को फर्जी तरीके से…
Read Moreइंसान ही नहीं कुत्ते-बंदर भी मरेंगे भूखे : राकेश टिकैत
रोहतक (हरियाणा) कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसान नेताओं की महापंचायत का सिलसिला लगातार जारी है। जींद, बहादुरगढ़, कुंडली और इंद्री के बाद मंगलवार को रोहतक के सांपला में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। सांपला स्थित सर छोटूराम स्मारक में आयोजित किसान महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, हरियाणा भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी समेत कई नेता पहुंचे। किसान नेताओं ने मंच पर एक-दूसरे का हाथ पकड़ कर किसानों का अभिवादन किया। कृषि के 18 विभागों को जोड़कर ही हो सकता है किसानों का भला…
Read Moreसरकार के गिरने से केंद्र सरकार झुकेगी, तभी तीनों कृषि कानून होंगे रद्द : दीपेंद्र हुड्डा
जींद (पंजाब) किसानों की आवाज को दबने नहीं दिया जाएगा। प्रदेश सरकार गिरने से केंद्र सरकार झुकेगी। सरकार गिरते ही कृषि कानून रद्द होंगे। यह बात राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कही। वे टीकरी बॉर्डर पर जान गंवाने वाले किसान रोशन सिंह घर शोक प्रकट करने गांव चुहड़पुर पहुंचे थे। दीपेंद्र हुड्डा ने मृतक किसान के परिजनों को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार आने के बाद किसान के किसी एक परिजन को सरकारी नौकरी दी जाएगी। बता दें कि एक सप्ताह पहले…
Read More