कर्नाटक के CM पद की शपथ ली सिद्धारमैया ने , इन विधायकों को भी मिला मंत्रीपद

कर्नाटक के CM पद की शपथ ली सिद्धारमैया ने , इन विधायकों को भी मिला मंत्रीपद

आज कांग्रेस के दिग्गज नेता सिद्धारमैया ने कर्नाटक के 30वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। इसके अलावा डीके शिवकुमार ने नई सरकार में उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। आठ अन्य विधायकों को सिद्धारमैया मंत्रीमंडल में जगह मिली। कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पहुंचीं। वहीं गैर-भाजपा शासित राज्यों के कई सीएम भी इस मौके पर समारोह में पहुंचे। पढ़िए सिद्धारमैया शपथ समारोह से जुड़े पल-पल के अपडेट्स…

लाइव अपडेट

03:24 PM, 20-MAY-2023
शपथ ग्रहण के बाद कर्नाटक के  मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार परिषद के अन्य मंत्रियों के साथ बेंगलुरु में ‘विधानसौधा’ पहुंचे।
01:14 PM, 20-MAY-2023

सतीश जारकीहोली, प्रियांक खड़गे, रामलिंगा रेड्डी और बी.जेड. ज़मीर अहमद खान ने नव-निर्वाचित कर्नाटक सरकार में मंत्रियों के रूप में शपथ ली।

01:03 PM, 20-MAY-2023

किस-किस ने ली मंत्रीपद की शपथ?

कर्नाटक के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम के अलावा विधायक सतीश जरकीहोली, डॉ. जी. परमेश्वर, केएच मुनियप्पा, केजे जॉर्ज और एमबी पाटिल ने नव-निर्वाचित कर्नाटक सरकार में कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ ली।

12:53 PM, 20-MAY-2023

डीके शिवकुमार ने ली शपथ

राज्य के नए उपमुख्यमंत्री के तौर पर कांग्रेस नेता और कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने बेंगलुरु में शपथ ग्रहण किया।

12:43 PM, 20-MAY-2023

सिद्धारमैया ने ली सीएम पद की शपथ

कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके बाद डीके शिवकुमार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। इन दोनों के अलावा आठ और विधायक मंत्रीपद की शपथ लेंगे।

12:35 PM, 20-MAY-2023

राहुल गांधी ने उठाया सिद्धारमैया-शिवकुमार का हाथ

बेंगलुरु में हो रहे राज्य के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जु खड़गे, कर्नाटक के मनोनित मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और कांग्रेस नेता राहुल गांधी शामिल हुए।

12:31 PM, 20-MAY-2023

शपथग्रहण में पहुंचे विपक्षी राज्यों के सीएम

राज्य के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, मक्कल नीडि माईम के प्रमुख कमल हसन, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शामिल हुए।

12:25 PM, 20-MAY-2023

थोड़ी देर में होगा शपथग्रहण

कर्नाटक के मनोनीत उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार कांतीरवा स्टेडियम पहुंचे।

12:08 PM, 20-MAY-2023

कांतीरवा स्टेडियम में जुटी लोगों की भारी भीड़

बेंगलुरु: कर्नाटक के मनोनीत मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार आज शपथ ग्रहण करेंगे जिसके लिए श्री कांतीरवा स्टेडियम में लोगों की भीड़ जुटी है।

12:00 PM, 20-MAY-2023

कर्नाटक के मनोनीत उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए अपने आवास से श्री कांतीरवा स्टेडियम के लिए रवाना हुए।

11:50 AM, 20-MAY-2023

डिप्टी सीएम शिवकुमार ने किया राहुल-प्रियंका का स्वागत

कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री मनोनीत डीके शिवकुमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा का बेंगलुरु में स्वागत किया। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी यहां नवनिर्वाचित कर्नाटक सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आए हैं।

11:44 AM, 20-MAY-2023

शपथग्रहण के लिए घर से निकले सिद्धारमैया

कर्नाटक के मनोनीत मुख्यमंत्री सिद्धारमैया अपने आवास से श्री कांतीरवा स्टेडियम के लिए रवाना हुए। वे आज कर्नाटक के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे।

09:08 AM, 20-MAY-2023

कर्नाटक में आज सिद्धारमैया राज्य के मुख्यमंत्री और डी. के शिवकुमार उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, उनके साथ कुछ अन्य विधायक भी मंत्रीपद की शपथ लेंगे। इसे देखते हुए सड़कों पर पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं।

07:53 AM, 20-MAY-2023

कर्नाटक से देश में अच्छा माहौल बनेगा: खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि आज शपथग्रहन समारोह है। मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री सहित आठ विधायक मंत्रीपद के लिए शपथ लेंगे। मैं भी उसमें शिरकत के लिए वहां जा रहा हूं। यह खुशी की बात है कि कर्नाटक में नई सरकार, मज़बूत सरकार आई है। इससे कर्नाटक का विकास होगा और साथ ही देश में अच्छा माहौल बनेगा।

07:28 AM, 20-MAY-2023

इन्हें बनाया जा सकता है मंत्री
सिद्धारमैया की कैबिनेट में 20 से 25 मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। हालांकि, अभी 10 के ही नाम सामने आए हैं। इनमें जी परमेश्वर, रामलिंग रेड्डी, केजे जॉर्ज, एचके पाटिल, एमबी पाटिल, सतीश जरकीहोली, यूटी कधार, लक्ष्मी हेब्बलकर, टीबी जयचंद्र, एचसी महादेवप्पा के नाम शामिल हैं।

Related posts