हरोली (ऊना)।(विवेक त्रिपाठी)आर्मी में भर्ती होने के लिए हमीरपुर गया ललहड़ी गांव का प्रवीण सिंह घर वापस नहीं लौटा है। परिजन प्रवीण को लेकर चिंतित हैं। परिजनों ने पुलिस को इस संदर्भ में सूचित कर दिया है। 24 वर्षीय प्रवीण 28 जनवरी को हमीरपुर के लिए रवाना हुआ था। उसने घर में बताया था कि हमीरपुर से वह जम्मूू जाएगा। वहां भी रेलवे का टेस्ट होने की प्रवीण ने बात कही थी। प्रवीण के बड़े भाई संजय सिंह ने बताया कि हमीरपुर में टेस्ट के बाद प्रवीण ने घर फोन…
Read MoreAuthor: ibindiannews
ग्रामीण डाकघरों में कामकाज ठप
ऊना।(विवेक त्रिपाठी)ग्रामीण डाक सेवकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के तीसरे दिन जिला ऊना के तमाम ग्रामीण डाकघरों में कामकाज पूरी तरह से ठप रहा है, जिसके चलते ऊना जिला में डाक सेवाएं पूरी तरह अस्त-व्यस्त रहीं। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को डाक न पहुंचने से परेशानी झेलनी पड़ रही है। वीरवार को राष्ट्रव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल केे तीसरे दिन ऊना जिला मुख्यालय पर डेढ़ सौ के करीब ग्रामीण डाक सेवकों ने धरना-प्रदर्शन किया। वीरवार को हड़ताली कर्मचारियों को संबोधित करते हुए डाक कर्मचारी तृृतीय श्रेणी के परिमंडलीय सचिव एचएस गुलेरिया ने कहा…
Read Moreबिन बरसात पानी में गाद
ऊना।(विवेक त्रिपाठी) क्या आईपीएच विभाग लोगों के स्वास्थ्य के प्रति संजीदा है? यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि पिछले कई माह से शहर के कई वार्डों में मटमैले पेयजल की सप्लाई हो रही है और लोग यही पानी पीने को मजबूर हैं। पानी की बाल्टियों में मिट्टी जम रही है। लोगों का आरोप है कि विभाग को कई बार इस संदर्भ में सूचित किया गया, लेकिन समस्या का हल नहीं हो पाया। लोगों ने आईपीएच विभाग की अनदेखी पर गहरा रोष जताया है। इस समस्या से सैकड़ों लोग परेशान…
Read Moreरिहायशी इलाकों में चल रही भट्ठियां
रामपुर बुशहर।(संदीप वर्मा) रामपुर बुशहर के वार्ड नंबर-3 रघुनाथ मोहल्ले में लगी सोना पिघलाने की भट्ठी से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। हाल यह है कि भट्ठी की चिमनी से निकलने वाले जहरीले धुएं और पानी से यहां की पक्की नालियां तक जल चुकी हैं। वहीं यहां रहने वाले बच्चों और लोगों की सेहत पर भी इसका असर पड़ रहा है। वार्ड नंबर-3 निवासी राहुल, रोहित कुमार, देवेंद्र कुमार और रोहित घाघटा का कहना है कि 6-7 वर्षाें से यहां पर रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य…
Read Moreज्यूरी में तूफान से भारी नुकसान
ज्यूरी (शिमला)। क्षेत्र में मंगलवार को आए तूफान से लोगों के घरों और दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा है, जबकि एक बच्चे के घायल होने की सूचना है। प्रशासन की ओर से हल्का पटवारी ने मौके पर पहुंच कर नुकसान का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार तूफान के कारण करण सुनेन के घर की दीवार गिर गई है। इसकी चपेट में आने से बृज मोहन की दुकान और दुर्गा नंद टोलटा के होटल को नुकसान पहुंचा है, जबकि नानक चंद के कमरे की छत तूफान से उड़ गई है। छत…
Read Moreबुरासी में तीन मंजिला मकान राख
रोहड़ू।(सुंदर ओक्टा)चिड़गांव तहसील के बुसारी गांव में बुधवार देर शाम आग लगने से तीन मंजिला मकान जल गया है। घटना में दो परिवारों के बारह राख हो गए हैं। प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार चिड़गांव ने प्रभावित परिवारों को फौरी राहत दी है। जानकारी के अनुसार बुसारी गांव में बुधवार देर शाम विजय नंद और राम किशन के तीन मंजिला मकान में आग लग गई। आग की सूचना के बाद गांव के लोगों ने बचाव और राहत का कार्य शुरू किया। मकान सड़क से दूर होने के कारण दमकल…
Read Moreचोरों के निशाने पर देव भूमि की प्राचीन धरोहरें
रोहड़ू।(सुंदर ओक्टा)देव भूमि की प्राचीन धरोहर चोरों के निशाने पर है। गांव के मंदिरों में करोड़ों का सोना, चांदी की मूर्तियां और प्राचीन संपत्ति भगवान के भरोसे है। मंदिरों में चोरी की लगातार बढ़ती घटनाओं के बाद भी कोई सबक नहीं ले रहा है। रोहड़ू उपमंडल में जुलाई 2013 में देवता बौंद्रा के मंदिर में करोड़ों की लूट और एक चौकीदार की हत्या की गई। इसके बाद शरमाली गांव में देवता मंगराड़ू के मंदिर में चोरी हुई। अब पुजारली चार के में मशहूर देवता रुद्र के मंदिर में चोरी के…
Read Moreबेटी से छेड़छाड़ पर मां-बाप ने की थी हत्या
सांगला (किन्नौर)।(विशेश्वर नेगी)निचार खंड के पौंडा में सेप्टिक टैंक में मिला व्यक्ति का शव हत्या करने के बाद फेंका गया था। इस बात का खुलासा पुलिस जांच में हुआ है। जांच में पता चला है कि नीर बहादुर (मृतक) क्षेत्र में किसी के घर मेहमान के रूप में गया था। इसी दौरान उसने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ कर दी। जब इसकी जानकारी नाबालिग के माता-पिता को मिली तो उन्होंने पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी और शव मकान मालिक के सेप्टिक टैंक में फेंक दिया। पुलिस के अनुसार 31 जनवरी…
Read Moreबेहोश कर लूटने की वारदातें बढ़ीं
हमीरपुर। जिले में लोगों को जहरीले पदार्थों से बेहोश कर लूटने की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। गत डेढ़ सप्ताह में आधा दर्जन लूटपाट की घटनाएं हो चुकी हैं। हालांकि पुलिस मामलों को जल्द सुलझाने के दावे करती है। लेकिन हकीकत में अभी तक एक भी मामला नहीं सुलझ पाया है। सभी मामलों में शातिरों ने लूटपाट के लिए एक ही तरीका अपनाया है। शातिरों ने केवल दुकानदारों या व्यापारियों को ही अपना निशाना बनाया है। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि इन वारदातों के पीछे…
Read Moreतीन स्कूलों को बंद करने के फरमान
हमीरपुर। जिले के तीन निजी स्कूलों को बंद करने के फरमान जारी हो गए हैं। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। निजी स्कूलों पर आरटीई नियमों को पूरा न करने का आरोप है। विभाग ने स्कूलों में पढ़ाई कर रहे बच्चों को नजदीक के सरकारी स्कूल में शिफ्ट करने के आदेश दिए हैं। ऐसा कर रिपोर्ट विभाग को सौंपने के लिए कहा गया है। खबर की पुष्टि प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर रेणु कौशल ने की। उक्त स्कूलों को नोटिस प्राप्त हुए काफी…
Read More