बर्फबारी से पौने दो करोड़ का नुकसान

चंबा।(गीता)बर्फबारी के कारण सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग को लगभग एक करोड़ 84 लाख 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। विभाग ने नुकसान का आंकलन करने के बाद इसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप दी है। इस वर्ष जिला में हुई भारी बारिश और बर्फबारी के चलते सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग की लगभग 146 स्कीमें क्षतिग्रस्त हुई हैं। इसमें से 121 स्कीमें पेयजल की और 23 स्कीमें सिंचाई की शामिल हैं। इसके अलावा बर्फबारी के कारण एक सड़क और कुछ फ्लड प्रोटेक्शन वर्क को भी नुकसान हुआ है।…

Read More

सर्दियों में गहराया पानी का संकट

तीसा (चंबा)। ग्राम पंचायत खुशनगरी के पांच गांवों में लगभग 15 दिन से पानी की सप्लाई बाधित पड़ी हुई है। ऐसे में दो दर्जन से ज्यादा परिवारों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस पंचायत के राख एक-दो, शुक्राह, डडवाड़ी और गैला गांवों में लगभग 15 दिन से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। इसके चलते ग्रामीण लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर नाले से पानी ढो रहे हैं। स्थानीय निवासी हरिचंद, भागी राम, बलदेव, जगराम, जन्म सिंह, चेत सिंह और लेखराज के अनुसार उनके गांवों में 15 दिन…

Read More

धर्मशाला कॉलेज में स्वर-संवाद उत्सव आज से

धर्मशाला।(आत्मा राम)राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला में शुक्रवार को दो दिवसीय केंद्रीय छात्र संघ के सांस्कृतिक कार्यक्रम स्वर-संवाद का आयोजन किया जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा रोहन ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। द्वितीय सत्र में पूर्व प्राचार्य प्रो. एसएल आनंद मुख्यातिथि होंगे। स्वर-संवाद के पहले दिन भाषण प्रतियोगिता, काव्य पाठ, रंगोली और एक लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। भाषण में प्रतिभागी शिष्ट और शालीन होना पहली शर्त है, व्यवस्था में नये-नये प्रयोग तो हों परंतु नौटंकी नहीं। होगी बरसात ऐलान है शहर में, आसमां में…

Read More

ज्ञान परीक्षा में साक्षी प्रदेश भर में अव्वल

भवारना (कांगड़ा)(रुपाली)शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा-2013 में एंजल पब्लिक स्कूल भवारना की होनहार छात्रा साक्षी जम्वाल पुत्री दिलीप सिंह ने प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के लिए साक्षी को हरिद्वार में आयोजित होने वाले वार्षिक समारोह में सम्मानित किया जाएगा। वीरवार को स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य समीर सूद ने साक्षी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वहीं, स्कूल के छात्रों, अभिभावकों तथा अध्यापकों ने साक्षी को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।…

Read More

कांगड़ा में डाक सेवकों का हल्ला

कांगड़ा।(इंदु जम्वाल)अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक यूनियन कांगड़ा शाखा के डाक सेवकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल तीसरे दिन में प्रवेश कर गई है। शाखा सचिव नरेश गुलेरिया के नेतृत्व में डाक सेवकों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। केंद्र्र सरकार और डाक विभाग के विरोध में जमकर हल्ला बोला। नरेश गुलेरिया ने बताया कि चिरलंबित मांगों को लेकर वे लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। डाक सेवकों को केंद्रीय कर्मचारियोें का दर्जा देने, 7वें वेतन आयोग में डाक सेवकों को शामिल करने, 100 प्रतिशत अनुकंपा नियुक्ति जीडीएस के परिवार…

Read More

कुल्लू शहर को पार्किंग की दरकार

कुल्लू।(भाग सिंह)जिला मुख्यालय कुल्लू में पार्किंग समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया है। जहां-तहां सड़क किनारे वाहन पार्क होने से ट्रैफिक व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े रहने से अक्सर यहां जाम लगने लगा है। इसके चलते यात्रियों को परेशानी हो रही है। शहरवासियों ने जिला मुख्यालय कुल्लू में आधुनिक पार्किंग बनाने का आग्रह किया है। मुख्यालय स्थित ढालपुर, अखाड़ा बाजार, सरवरी तथा गांधीनगर में छोटी पार्किंग होने से वाहन चालक खासे परेशान हैं। ढालपुर में बनी पार्किंग टैक्सियों के लिए ही पूरी नहीं…

Read More

रितिक-कटरीना की शादी को माने घरवाले

मनाली।(सरिता)बॉलीवुड स्टार रितिक रोशन और अभिनेत्री कैटरीना कैफ पर वीरवार को मनाली के कंचनी कूटी में ब्यास नदी के किनारे बैंग-बैंग फिल्म के कुछ दृश्य फिल्माए गए। इस दौरान रितिक और कैटरीना पर चुपके चुपके गाने के दृश्य फिल्माए गए। सिद्धार्थ के निदेशन में बनाई जा रही फिल्म की पूरा दिन शूटिंग चलती रही। रितिक और कैटरीना के शादी के लिए कैटरीना के परिवार वाले मान गए हैं। इसे लेकर कैटरीना काफी खुश हैं। इसी को लेकर मनाली की वादियों में गाने की शूटिंग हुई। वहीं, शूटिंग देखने के लिए…

Read More

दो दिन में 370 लोगों को किया लिफ्ट

केलांग।(राजेंदर सहगल)बर्फ में फंसे मरीजों, स्कूली बच्चों और जरूरतमंदों को लाहौल से कुल्लू पहुंचाने के लिए सेना के दो हेलीकॉप्टर लगातार उड़ान भर रहे हैं। उड़ानों से बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों को भी लाहौल के सभी केंद्रों में पहुंचा दिया गया है। उड़ानें शुरू होने के बाद कुल्लू में फं से घाटी के लोग घर पहुंच रहे हैं। अवकाश पर गए सरकारी कर्मचारी भी अब वापस ड्यूटी पर लौटने लगे हैं। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक दो दिन के भीतर सेना के हेलीकॉप्टरों ने अब तक करीब 370 से अधिक…

Read More

केंद्रीय कर्मचारियों का दर्जा मांगा

कुल्लू। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल वीरवार को भी जारी रही। मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने वीरवार को कुल्लू डाकघर के बाहर धरना प्रदर्शन किया। संघ प्रधान लोतम सिंह और सचिव अच्छर सिंह ठाकुर ने कहा कि उन्होंने मांगों को लेकर केंद्र सरकार को कई बार ज्ञापन भी दिया, लेकिन सरकार ने उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया। इसके चलते डाक सेवकों को आंदोलन का सहारा लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण डाक सेवकों को केंद्रीय कर्मचारियों का दर्जा देना, पोस्टमैन एवं…

Read More

उड़ानें बंद, पर्यटन कारोबार को झटका

कुल्लू।(भाग सिंह)भुंतर एयरपोर्ट के लिए हवाई सेवाएं बंद होने से कुल्लू-मनाली का पर्यटन कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हवाई सेवाएं बंद होने से मनाली के बड़े होटलों में करीब बीस फीसदी बुकिंग रद्द हो गई है। इसके अलावा हेली स्कीइंग पर भी इसका विपरीत असर पड़ा है। इसके अतिरिक्त भुंतर और मनाली के टैक्सी ऑपरेटरों का काम भी प्रभावित हुआ है। होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष अनूप ठाकुर ने भुंतर एयरपोर्ट के लिए 15 अप्रैल तक हवाई सेवाएं बंद होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इसका मनाली के…

Read More