युकां ने फूंका तमिलनाडु सरकार का पुतला

कुल्लू। ढालपुर चौक में मंडी संसदीय क्षेत्र के युवा कांग्रेसियों ने तमिलनाडु सरकार और वहां की मुख्यमंत्री जयललिता का पुतला फूंका। युवा कांग्रेस ने तमिलनाडु सरकार और उसकी कैबिनेट की ओर से लिए गए निर्णय कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्यारों को रिहा किया जाएगा, का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की ओर से इस रिहाई पर लगाई गई रोक का स्वागत किया है। कुल्लू में युवा कांग्रेस ने पहले रैली निकाली और बाद में ढालपुर चौक पर जयललिता और तमिलनाडु सरकार का पुतला फुंका। इस अवसर…

Read More

ट्रक की चपेट में आने से गई जान

पतलीकूहल (कुल्लू)। पतलीकूहल-नग्गर रोड पर चौक के समीप एक युवक ट्रक के पिछले टायरों की चपेटमें आ गया। इससे युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक पतलीकूहल चौक पर शुक्रवार दोपहर साढ़े बारह बजे डोभी क्षेत्र का खड़ियार निवासी वीरचंद खकनाल जा रहे ट्रक के पिछले टायरों के नीचे आ गया। सड़क…

Read More

कौशल भत्ते में एक ओर पेंच

हमीरपुर। कौशल विकास भत्ता हासिल करने के लिए एक ओर पेंच फंस गया है। कौशल विकास प्रशिक्षण के साथ अगर अन्य कोर्स किया जा रहा है तो उन युवाओं के लिए बुरी खबर है। वे अब कौशल विकास भत्ते से वंचित हो जाएंगे। सरकार ने आदेश जारी कर जिला रोजगार अधिकारियों को नई गाइडलाइन भेज दी है। इसके तहत अगर प्रशिक्षण के साथ पढ़ाई या फिर अन्य कोर्स किया जा रहा है तो उन्हें कौशल विकास भत्ते से वंचित कर दिया जाएगा। अगर उन्हें वर्तमान में भत्ता मिल रहा है…

Read More

बुजुर्ग से मारपीट, छह माह की कैद

ऊना।(विवेक त्रिपाठी)जेएमआईसी-2 की न्यायाधीश दिव्य ज्योति पटियाल की अदालत ने मारपीट के मामले में बलवीर सिंह निवासी पोलियां बीत को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषी को विभिन्न धाराओं के तहत छह-छह माह कारावास और तीन हजार रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर दोषी को अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी। सहायक जिला न्यायवादी नवीन धीमान ने बताया कि हरोली विस क्षेत्र के गांव पोलियां बीत में 27 अप्रैल निवासी 80 वर्षीय जागीर सिंह खेत में तूड़ी इकट्ठी कर रहा था। इसी दौरान इसी…

Read More

डाक कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

ऊना। प्रदेश भर में पिछले चार दिन से चल रही ग्रामीण डाक कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार देर शाम खत्म हो गई। इस बात की पुष्टि जीडीएस कर्मचारी यूनियन के परिमंडलीय सचिव दाता राम चंदेल ने की। उन्होंने बताया कि केंद्रीय महासचिव ने केंद्र सरकार द्वारा कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि शुक्रवार देर शाम तक अखिल भारतीय कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधिमंडल और केंद्रीय मंत्रियों के साथ बातचीत हुई। इसी दौरान उन्होंने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की है।…

Read More

पर्यटकों के वेश में लुटेरे तो नहीं

ऊना (विवेक त्रिपाठी ) धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी, मैड़ी तथा जिला ऊना के अन्य धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर कहीं पर्यटकों के वेश में लुटेरे तो नहीं घूम रहे। ताजा लूट की वारदात से ऐसे सवाल उठने लगे हैं। ऐसे शातिर बेहद चालाकी से वारदातों को अंजाम देकर चंपत हो रहे हैं। पंजाब की ओर निकलने के बाद इन तक पुलिस का पहुंचना भी मुश्किल हो रहा है। हालांकि ऊना पुलिस के थाना-चौकी प्रभारियों की होशियारपुर में वहां की पुलिस के साथ बैठकें भी होती रही हैं। बैठकों में सहयोग की…

Read More

ग्रेड पे न मिलने से डीपीईज खफा

ऊना।(विवेक त्रिपाठी ) शिक्षा विभाग में अन्य शिक्षकों की तरह डीपीईज को ग्रेड पे न मिलने के चलते इस वर्ग के शिक्षकों ने कड़ा ऐतराज जताया है। हिमाचल प्रदेश डीपीईज एसोसिएशन के जिला ऊना महासचिव राजेंद्र सिंह ने कहा है कि प्रदेश की पूर्व सरकार ने इस वर्ग के शिक्षकों को न सिर्फ ग्रेड पे से वंचित रखा, बल्कि उनके लिए कोई ठोस नीति तक नहीं बनाई गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में डीपीईज और ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर्स को मिलने वाला मूल वेतन समान है। जबकि ग्रेड पे में काफी…

Read More

रल्ली के पास 18 घंटे बंद रहा एनएच

सांगला (किन्नौर)।(विशेश्वर नेगीएनएच-5 में रल्ली के पास वीरवार देर शाम को एक ट्रक के खराब हो जाने से लगभग 18 घंटे तक एनएच बंद रहा। जिसके चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। लोगों को भी काफी परेशानियों से जूझना पड़ा। सड़क मार्ग बंद होने से शिमला और रिकांगपिओ से काजा और पूह के लिए सीधे वाहनों की आवाजाही नहीं हो पाई। जानकारी के अनुसार वीरवार देर रात से लेकर शुक्रवार सुबह करीब 12 बजे तक रल्ली के पास जिला मुख्यालय रिकांगपिओ और रामपुर के तरफ…

Read More

डिटेन सिस्टम हो लेकर छात्र उग्र

रोहडू।(सुंदर औक्टा )बहु तकनीकी संस्थान रोहडू के छात्रों के समर्थन में एसएफआई खुलकर सामने आई है। एसएफआई ने डिटेन सिस्टम का विरोध किया है। एसएफआई के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को एसडीएम रोहडू यशपाल सिंह वर्मा से मिलकर डिटेन हो रहे छात्रों को राहत देने के लिए प्रशासन की ओर से प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया है। एसएफआई रोहडू इकाई के अध्यक्ष रमन थारटा, सचिव पवन शर्मा, प्रेस सचिव अनिल वर्मा, वीरेंद्र, चंद्रकांत वर्मा, सरताज जितान, विक्रम आदित्य, प्रतिमा, मुकेश धांटा और पवन ब्राक्टा के अनुसार एसडीएम से मिलकर छात्रों…

Read More

संभल कर रखें कदम, रास्ता है दिक्कतों भरा

रामपुर बुशहर।( संदीप वर्मा) रामपुर के साथ लगते क्षेत्र जगातखाना से थाचवा स्कूल की ओर जाने वाले रास्तों पर आवाजाही दिक्कत भरी है। यहां पर स्कूली बच्चे अपनी जान जोखिम में डाल कर सफर तय करते हैं। हर समय पांव फिसलने का अंदेशा बना रहता है। लोगों में इस बात को लेकर खासा रोष है कि इस संबंध में कई बार समस्या को उठाया गया है, बावजूद इसके अभी तक रास्ते दुरुस्त नहीं बन पाए हैं। ऊपरी थाचवा क्षेत्र के लोगों को इन दिनों रास्ते की समस्या से जूझना पड़…

Read More