डाक कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

ऊना। प्रदेश भर में पिछले चार दिन से चल रही ग्रामीण डाक कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार देर शाम खत्म हो गई। इस बात की पुष्टि जीडीएस कर्मचारी यूनियन के परिमंडलीय सचिव दाता राम चंदेल ने की। उन्होंने बताया कि केंद्रीय महासचिव ने केंद्र सरकार द्वारा कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि शुक्रवार देर शाम तक अखिल भारतीय कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधिमंडल और केंद्रीय मंत्रियों के साथ बातचीत हुई। इसी दौरान उन्होंने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की है। गौरतलब है कि डाक कर्मचारी अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले चार दिनों से हड़ताल पर थे। इससे हिमाचल प्रदेश सर्कल के लगभग ढाई हजार ग्रामीण डाकघरों में कामगाज ठप रहा। दाताराम ने कहा कि मांगों को माने जाने संबंधी तमाम जानकारी वेबसाइट में डाल दी जाएगी।

Related posts