पंजाब में नशा तस्कर के घर पर बुलडोज़र कार्रवाई , तीन वर्षो से इस कारोबार में संलिप्त था सोनू

पंजाब में नशा तस्कर के घर पर बुलडोज़र कार्रवाई , तीन वर्षो से इस कारोबार में संलिप्त था सोनू

दिल्ली में चुनाव हारने के बाद आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में चल रही पंजाब सरकार लगातार एक्शन मोड में नजर आ रही है। सूबे में ट्रेवल एजेंटों पर शिकंजा कसने के साथ साथ अब नशे के नेटवर्क को तोड़ने के लिए भी कड़ा प्रहार किया जा रहा है। इसी क्रम में नशा तस्करों की धरपकड़ की जा रही है। देर रात लाडोवाल के पास गांव तलवंडी में ड्रग माफिया सोनू के घर पर मान का बुलडोजर चला। सोनू तीन साल से नशा तस्करी में शामिल है और उसके खिलाफ…

Read More

अंबाला में चड़ा सियासी पारा उद्धघाटन के नाम पर सांसद और पूर्व मंन्त्री आमने सामने

अंबाला में चड़ा सियासी पारा उद्धघाटन के नाम पर सांसद और पूर्व मंन्त्री आमने सामने

अंबाला नगर निगम के चुनाव में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में शहरी क्षेत्र में सियासी पारा चढ़ने लगा है। सोमवार को सांसद वरुण चौधरी और पूर्व मंत्री असीम गोयल आमने सामने आ गए। वरुण ने जहां उद्घाटन बोर्ड पर पूर्व मंत्री का नाम लिखा होने की मंशा पर सवाल उठाए तो इसके जवाब में पूर्व मंत्री गोयल ने कांग्रेस में एक रहने की नसीहत दे डाली। मामला तब काफी दिलचस्प हो गया जब सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं की वीडियो आ गई। वीडियो आते ही दोनों…

Read More

मुख्य सचिव ने जारी किए आदेश,सरकारी कर्मचारियों का विवाह पंजीकरण यूसीसी पोर्टल पर होना अनिवार्य

मुख्य सचिव ने जारी किए आदेश,सरकारी कर्मचारियों का विवाह पंजीकरण यूसीसी पोर्टल पर होना अनिवार्य

सरकारी सेवा में कार्यरत सभी विवाहित कर्मचारियों के लिए यूसीसी पोर्टल पर विवाह पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी विभागों के मुखिया को नोडल अफसर तैनात करने के निर्देश दिए हैं। जिन कर्मचारियों का विवाह 26 मार्च 2010 के बाद हुआ है, उनके लिए यूसीसी पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। नोडल अफसर अपने जिलों के कर्मियों का समयबद्ध पंजीकरण करा रिपोर्ट सचिव गृह को भेजेंगे। सोमवार को अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने भी इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। वहीं,…

Read More

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की इस सप्ताह निर्धारित हो सकती है तिथि

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की  इस सप्ताह निर्धारित हो सकती है तिथि

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की तिथि इसी हफ्ते तय हो सकती है। मंडी में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे के बीच भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन के साथ पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और संगठन महामंत्री सिद्धार्थन के बीच मंडी में ही एक अनौपचारिक बैठक हुई। इन नेताओं ने हिमाचल में भाजपा के संगठनात्मक चुनाव पर चर्चा की। पिछले दिनों यह चर्चा बड़े जोरों-शोरों से रही कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को भी प्रदेश अध्यक्ष का जिम्मा दिया जा सकता है।…

Read More

मंत्रालय से मिली सहमति, अब उतर भारत के सबसे बड़े केबल स्टेड ब्रिज का होगा निर्माण

मंत्रालय से मिली सहमति, अब उतर भारत के सबसे बड़े केबल स्टेड ब्रिज का होगा निर्माण

ऊना जिले में गोबिंद सागर झील पर लठियाणी से बिहडू तक प्रस्तावित उत्तर भारत के सबसे लंबे 860 मीटर फोरलेन केबल स्टेड और वायाडक्ट पुल का रास्ता साफ हो गया है। इसके निर्माण के लिए पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से प्रथम चरण की मंजूरी मिल गई है। इस पुल के दोनों ओर आठ किमी लंबा फोरलेन भी बनेगा। इसके लिए वन भूमि से कुल 380 पेड़ कटेंगे। द्वितीय चरण की मंजूरी के मुआवजे की राशि सहित अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।…

Read More

सुक्खू सरकार को कर्मचारियों ने फिर दी चेतावनी , अनुबंध काल को वरिष्ठता में शामिल न किया तो अदालत में देंगे चुनौती

सुक्खू सरकार को कर्मचारियों ने फिर दी चेतावनी , अनुबंध काल को वरिष्ठता में शामिल न किया तो अदालत में देंगे चुनौती

हिमाचल प्रदेश में कर्मचारियों की ओर से जल्द ही सरकारी कर्मचारी भर्ती एवं सेवा शर्तें संशोधन विधेयक 2024 को चुनौती दी जाएगी। इससे पहले अनुबंध सेवाकाल का वरिष्ठता व वित्तीय लाभ से जुड़े कई मामले अदालत में सुनवाई के लिए लगे हैं। सभी याचिकाकर्ताओं की ओर से अनुबंध की ज्वाइनिंग की तारीख से वरिष्ठता और वित्तीय लाभ दिए जाने की मांग की थी। याचिकाकर्ताओं की ओर से ये सब याचिकाएं नए कानून बनने से पहले दायर कर दी थीं। याचिकाकर्ताओं की ओर ये अब सरकार के दिसंबर 2024 में बनाए…

Read More

नर्सरी और केजी के बच्चो को संभालने के लिए 6297 आया की होगी भर्ती : मंत्री रोहित ठाकुर

नर्सरी और केजी के बच्चो को संभालने के लिए  6297 आया की होगी भर्ती : मंत्री रोहित ठाकुर

हिमाचल के प्री प्राइमरी स्कूलों में 6,297 आया भर्ती होंगी। इनको नर्सरी और केजी के बच्चों की देखभाल का जिम्मा सौंपा जाएगा। आया को दिए जाने वाले मानदेय और नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर शिक्षा विभाग प्रस्ताव बना रहा है। भर्ती में स्थानीय जरूरत मंद महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि जल्द ही भर्ती को लेकर फैसला ले लिया जाएगा। हिमाचल के प्री प्राइमरी स्कूलों में 60 हजार से अधिक बच्चे पंजीकृत हैं। बच्चों को बेसिक शिक्षा देने के लिए प्रशिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया भी…

Read More

आईआईटी मंडी की एक और उपलब्धि आई सामने, जानिए क्या है खास ?

आईआईटी मंडी की एक और उपलब्धि आई सामने, जानिए क्या है खास ?

हिमाचल प्रदेश के आईआईटी मंडी के शोधकर्ताओं ने दो साल की मेहनत के बाद कृत्रिम त्वचा विकसित करने में कामयाबी हासिल की है। डिजिटल स्किन तापमान, दबाव और सतह समेत अन्य अनुभव करवाएगी।  डिजिटल स्किन स्कूल ऑफ कंप्यूटिंग एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के सहायक प्रोफेसर श्रीकांत और उनके साथ 12 लोगों की टीम ने बनाई है। किसी हादसे में हाथ गंवा चुके लोगों के लिए यह कारगर साबित होगी। हाथ की जगह रोबोट लगा सकते हैं। ऐसे मिलेगी मदद रोबोट दिमाग के अनुसार निर्णय नहीं ले सकता है। यह नहीं बता…

Read More