कूड़ेदान तो बंटे पर नहीं उठ रहा कूड़ा

रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर में कड़ेदान तो बंटे गए, लेकिन कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की योजना अधर में है। इस योजना को शुरू करने के लिए नगर परिषद ने वार्ड और बाजार में लाखों रुपये खर्च कर कूड़ादान तक बांट दिए थे। इसके बाद यह योजना कुछ माह तक ही चल सकी। इसके बाद नगर परिषद और ठेकेदार के मध्य किसी बात को लेकर विवाद हो गया और योजना आगे नहीं बढ़ सकी। नगर परिषद को भी कूड़ेदान के नाम पर लाखों की चपत…

Read More

परिवहन मजदूर संघ ने संघर्ष को चेताया

बैजनाथ/पपरोला (कांगड़ा)। हिमाचल परिवहन मजदूर संघ बैजनाथ शाखा की बैठक शुक्रवार को प्रदेश उपाध्यक्ष बृजपाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें उपस्थित चालकों, परिचालकों और अन्य कर्मचारियों ने तय समय से अधिक ड्यूटी लेने पर रोष जताया। उन्होंने क्षेत्रीय प्रबंधक से इस मसले पर आपत्ति जताते हुए समस्या को हल करने के लिए एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया। संघ के सदस्यों ने कहा कि यदि प्रबंधन ने परिवहन कर्मियों से ज्यादा ड्यूटी लेना जारी रखा तो 28 फरवरी से कोई ठोस कदम उठाया जाएगा। बीते वर्ष दिसंबर में क्षेत्रीय प्रबंधक की…

Read More

नशे में पति ने पत्नी का सिर फोड़ा

कंडवाल (कांगड़ा)। थाना क्षेत्र नूरपुर के तहत पड़ते गांव सोहर की महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ शराब के नशे में धुत होकर मारपीट करने का मामला दर्ज किया है। पीड़िता रेशमा देवी (27) ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि करीब आठ साल पहले उसकी शादी सोहर निवासी रशपाल सिंह के साथ हुई थी। उसका पति शराब का आदी है। इतना ही नहीं आरोपी रशपाल अकसर शाम को शराब पीकर घर आकर उससे लड़ाई-झगड़ा और मारपीट करता है। पीड़िता का आरोप है कि…

Read More

मनरेगा कार्यों में लाखों की हेराफेरी

धर्मशाला। बड़ा भंगाल में मनरेगा कार्यों में गड़बड़ी के आरोप में प्रधान, सचिव और तकनीकी सहायक को जिला पंचायती राज विभाग ने कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। इन पर पंचायत में करवाए गए विकास कार्यों में धन के दुरुपयोग के आरोप लगे हैं। स्थानीय पंचायत के लोगों की शिकायत पर पंचायती राज विभाग ने जांच शुरू कर दी है। 15 दिन के भीतर इन्हें मामले के संदर्भ में स्थिति स्पष्ट करनी होगी। पंचायत में लाखों की राशि का दुरुपयोग हुआ है। इसका सहायक अभियंता बैजनाथ की जांच में भी…

Read More

नवनिर्मित भवनों को किराये पर देगी नप

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। लंबे समय से आर्थिक तंगहाली से गुजर रही नगरोटा बगवां नगर परिषद नेअब आर्थिक हालत सुधारने की कवायद आरंभ कर दी है। नगर परिषद अध्यक्ष हिमांद्री सोनी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई मासिक बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए हैं। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी चमन लाल कपूर ने बताया कि गत कुछ वर्षों से ठेके पर दिए गए नगर परिषद के रैन बसेरा परिसर को नगर परिषद स्वयं संचालित करेगी। तय किया गया है कि 31 मार्च तक उक्त परिसर और नगर परिषद के…

Read More

वीएचपी शिवरात्रि से शुरू करेगी आंदोलन

नूरपुर (कांगड़ा)। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने शिवरात्रि पर्व पर एक आंदोलन देवताओं के गुर और पुजारियों के लिए करने का शंखनाद किया है। शुक्रवार को नूरपुर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए विहिप की दुर्गावाहिनी संस्था की उत्तरी क्षेत्र संयोजिका एवं विहिप प्रमुख रजनी ठुकराल ने कहा कि देवभूमि एवं देव परंपराओं को बचाने के लिए विहिप ने प्रदेशव्यापी अभियान शुरू करने का बीड़ा उठाया है। इसमें विहिप को प्रदेश भर के तकरीबन 500 गुर, पुजारियों और कारदारों का समर्थन मिल चुका है। इनके मानदेय और पेंशन की…

Read More

किस तरह भूलेगा दिल, गजल ने बांधा समां

धर्मशाला। ..किस तरह भूलेगा दिल, उनका ख्याल आया हुआ.. नूरजहां की गजल की प्रस्तुति देते हुए बीए तृतीय वर्ष की छात्रा पूनम ने खूब समां बांधा। गजल के बोल सुनते ही हर कोई उस पर गुुनगुनाने लगा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला में शुक्रवार को एससीए के स्वर-संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा रोहन ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में डा. सीडी शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। पहले दिन एकल गान, एकल डांस, स्पॉट पेंटिंग, रंगोली, भाषण और काव्य पाठ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया…

Read More

अनुमोदित बीज देगा चोखी पैदावार

खराहल (कुल्लू)। अगर आप फसल की अच्छी पैदावार चाहते हैं तो इसके लिए स्वस्थ बीज का चयन जरूरी है। अगर बीज चयन में गड़बड़ हुई तो समझो सालभर की मेहनत पर फिर गया पानी। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि कृषि विभाग और अनुसंधान केंद्रों की ओर से अनुमोदित बीज को ही खेतों में बीजने के लिए प्राथमिकता देनी चाहिए। इससे उत्पादन भी बेहतर होगा और गुणवत्ता भी उम्दा किस्म की होगी। जिले में हर साल रबी और खरीफ के सीजन में किसानों को बीज कृषि विभाग वितरित करता है।…

Read More

शिवरात्रि को बहाल होगा जलोड़ी दर्रा!

कुल्लू। करीब दो माह से बंद औट-लुहरी मार्ग जलोड़ी दर्रा शिवरात्रि पर्व के लिए बहाल होने की उम्मीद है। हालांकि, इसको लेकर आउटर सराज के लोगों ने लोनिवि तथा जिला प्रशासन से शिवरात्रि पर्व तक मार्ग को बहाल करने की मांग की है। लोनिवि विभाग आनी तथा बंजार भले ही दर्रा बहाल करने में जुटा हो, लेकिन कछुआ गति तथा लेटलतीफी से हो रहे काम से लोगों में भारी रोष है। बंजार की ओर से विभाग की मशीनरी अभी सोझा से आगे नहीं बढ़ पाई है। जबकि, आनी की ओर…

Read More

म्याड़ घाटी के लोगों की अनदेखी क्यों

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। बर्फ में फंसे घाटी के अति दुर्गम क्षेत्र मयाड़ घाटी के लोगों की समस्याओं पर टीएमसी नेता बलदेव शर्मा ने आवाज बुलंद की है। उन्होंने कहा कि मयाड़ घाटी बर्फबारी के चलते दिसंबर से जिला तथा उपमंडल मुख्यालय से कटी है। तिंगरेट में सेटेलाइट फोन भी सुचारु रूप से काम नहीं कर रहा है। बर्फबारी से तारों के क्षतिग्रस्त हो जाने से घाटी के कई गांव अंधेरे में हैं, जिसका असर स्कूली बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। हालांकि, उन्होंने माना कि बिजली बोर्ड के कर्मचारियोें को…

Read More