दुलैहड़ (ऊना)। पुलिस ने चोरी के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। उनसे पुलिस पूछताछ जारी है। पुलिस ने इन आरोपियों से एलईडी, टीवी समेत इलेक्ट्रानिक्स का कुछ अन्य सामान भी बरामद कर लिया है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि थाना हरोली के अंतर्गत 30 नवंबर 2013 को रामपाल निवासी पड़ौरी बीत तहसील गढ़शंकर जिला होशियारपुर ने थाने में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी। राम पाल करीब 11 वर्ष से दुलैहड़ में चौधरी इलेक्ट्रानिक्स के…
Read MoreAuthor: ibindiannews
ऊना में कम हुआ बस किराया
ऊना। ऊना जिले में पथ परिवहन निगम की बसों में किराया घटा दिया गया है। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने सोमवार को प्रेस वार्ता में बताया कि ऊना शहर में दस किलोमीटर के दायरे में एक मुद्रिका बस भी चलाई जाएगी। इस बस में पांच रुपये किराया तय किया गया है। मुद्रिका बस ऊना से डेरा बाबा रुद्रानंद तथा आसपास के क्षेत्रों से होते हुए जिला मुख्यालय पहुंचेगी। इसके बाद फिर से उसी रूट पर दौड़ेगी। उन्होंने कहा कि कम किराये की सुविधा निगम की उन्हीं बसों में मिलेगी, जो…
Read Moreपर्स चोरी के आरोप में चार युवक धुने
मैहतपुर (ऊना)। एक निजी बस में सवार चार युवकों ने महिला क ा पर्स चोरी करने का प्रयास कर डाला। इसकी भनक महिला को लग गई और उसके मौके पर शोर मचाने के बाद लोगों ने बस में सवार चारों युवकों की मौके पर ही धुनाई कर डाली। चारों युवक हरियाणा के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने युवकों को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन शुरू का दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को सुबह चार युवक ऊना से नैनादेवी जाने वाली एक निजी बस में सवार…
Read Moreबस अड्डे पर चालक-परिचालक भिडे़
ऊना। स्थानीय बस स्टैंड पर सोमवार को पंजाब रोडवेज की बस और एक निजी बस में मामूली सी टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों बसों के चालक-परिचालक आपस में उलझ गए। देखते ही देखते मामला इतना गर्मा गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लात घूसे बरसाने शुरू हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों को अलग-अलग किया, तब जाकर मामला शांत हुआ। सोमवार दोपहर को स्थानीय बस अड्डे में एक निजी बस सवारियां उतार रही थी कि इसी दौरान पीछे से आई पंजाब रोडवेज की बस…
Read Moreकर्मियों को वित्तीय लाभ जारी करेंगे : बाली
ऊना। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि एचआरटीसी के कर्मियों के लंबित वित्तीय लाभों के अलावा अतिरिक्त लाभ उन्हें दिए जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया भी जल्द शुुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जमीन मुहैया करवाते ही ऊना में आरटीओ कार्यालय का अपना भवन निर्मित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऊना में एचआरटीसी की वर्कशाप के लिए उपायुक्त को नई जगह जमीन देखने के निर्देश दिए गए हैं और वर्कशाप के लिए जमीन उपलब्ध होते ही यहां बस अड्डे का काम शुरू कर दिया जाएगा। सभी सुविधाओं से…
Read Moreसतलुज में गिर रही सीवर
रामपुर बुशहर।(संदीप वर्मा ) शहर से निकलने वाले सीवरेज का जहरीला पानी सीधे सतलुज नदी में गिर रहा है। इससे नदी में प्रदूषण फैल रहा है। शहर में कई स्थानों से नदी में गंदा पानी नदी में जा रहा है। लेकिन नगर परिषद के इस कारनामे पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा। गंदगी का आलम यह है कि लोगों का रास्ते में चलना मुश्किल हो गया है। पिछले कई महीनों से मुख्य बाजार स्थित मंदिर हनुमान घाट के पास सीवरेज पाइप टूटने से गंदगी फै ली…
Read Moreभूस्खलन से एनएच बंद
सांगला (किन्नौर)। पांगी और काशंग में पावर हाउस के पास रविवार देर रात को भूस्खलन के चलते एनएच-पांच बंद हो गया है। इसके चलते सोमवार सुबह से ही पूह और काजा की ओर बसें और अन्य वाहन नहीं जा सके है। इसके चलते लोगों को भारी परेशानियों से दो चार होना पड़ा। सड़क पर भूस्खलन की सूचना मिलते ही मार्ग बहाल करने के लिए तीन मशीनों सहित 25 मजदूरों को लगाया गया है। लेकिन अभी तक सड़क मार्ग को बहाल नहीं किया जा सका। इस कारण काजा और पूह से…
Read Moreविस्थापितों ने निकाली रैली
रामपुर बुशहर।(संदीप वर्मा ) विस्थापित कल्याण समिति नाथपा झाकड़ी परियोजना के विस्थापितों का क्रमिक अनशन सोमवार को 11वें दिन भी जारी रहा। सोमवार को नाथपा झाकड़ी ज्यूरी के सैकड़ों विस्थापितों ने एनजेपीसी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। परियोजना के मुख्य द्वार से झाकड़ी मैन बाजार तक रैली निकाली। विस्थापितों ने रैली के माध्यम से प्रबंधन के खिलाफ रोष प्रकट किया। इससे पहले अनशन स्थल पर पूरे क्षेत्र के लोग जमा हुए। जहां पर समिति के प्रधान कुशाल मेहता, सतीश शर्मा, बिशना भंडारी, भगत राम भारती, गुड्डू राम, बलदेव पराशर और…
Read Moreराहत और पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं
सांगला (किन्नौर)। जिला किन्नौर में चलाए जा रहे राहत और पुर्नवास के कार्य की समीक्षा के लिए सोमवार को जिला मुख्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी ने की। उन्होंने संबंधित विभागों की ओर से आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के लिए किए जा रहे राहत और पुनर्वास कार्य की समीक्षा की। सभी विभागों के अधिकारियों को राहत एवं पुनर्वास के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुछ विभागों द्वारा किए जा रहे कार्य संतोषजनक नहीं हैं।…
Read Moreशिक्षा क्षेत्र में खर्च होंगे 4282 करोड़: स्टोक्स
कुमारसैन (रामपुर)। आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स ने कहा कि आगामी वित्त वर्ष के दौरान प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में 4282 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। विद्या स्टोक्स 18 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से बनने वाले राजकीय महाविद्यालय कुमारसैन के भवन का शिलान्यास करने के उपरांत जनसभा को संबोधित करते हुए बोल रही थीं। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से आरंभ की गई राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान योजना के तहत प्रदेश द्वारा 956 करोड़ रुपये की एक परियोजना केंद्र सरकार को धनराशि प्रदान करने…
Read More