तेलका (चंबा)। सलूणी विकास खंड की मोड़ा पंचायत में बिजली के बिलों के झटकों ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। भारी भरकम बिजली के बिल आने से उपभोक्ता काफी परेशान हैं। मोड़ा पंचायत के लोग बिजली बोर्ड द्वारा दिए गए दो माह के बिल को देखकर चकित रह गए हैं। पंचायत के एक व्यक्ति का 40,400 रुपये बिल आया है। इससे उपभोक्ताओं को बिल अदा करने की चिंता सताने लगी है। खास बात यह है कि दो तीन बल्ब जलाने वाले लोगों को इतने ज्यादा बिल आए हैं। लिहाजा…
Read MoreAuthor: ibindiannews
अपात्र बाहर, पात्रों को मिलेगी जगह
नगरोटा बगवां (कांगड़ा) नगर परिषद नगरोटा बगवां के अंतर्गत बीपीएल के अपात्र परिवारों के स्थान पर पात्र परिवारों को शामिल करने के मुद्दे पर सोमवार को ॅहुई बैठक में आम सहमति बन गई है। काफी दिनों से चर्चा में चल रहे इस मुद्दे को लेकर नगर परिषद की पूर्व बैठक में किसी निष्पक्ष एनजीओ से सर्वे करवाकर गरीबी रेखा से ऊपर उठ चुके बीपीएल परिवारों का पता लगाकर पात्र परिवारों को शामिल करने का प्रस्ताव पारित किया गया था। इसी मुद्दे पर बैठक में एनजीओ द्वारा किए गए सर्वे रिपोर्ट…
Read Moreतिब्बती ने किया 10 वर्षीय बच्चे से दुष्कर्म
धर्मशाला। मैकलोडगंज के रहने वाले एक 10 वर्षीय बच्चे से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी तिब्बती युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार मैकलोडगंज में एक दस वर्षीय बच्चे से तिब्बत के मूल निवासी सेवांग ने दुष्कर्म किया है। पुलिस ने पीडि़त बच्चे का मेडिकल करवाया है। फोरेंसिक टीम के डा. एसके पाल और सहायक वैज्ञानिक अजय राणा ने आरोपी युवक के कमरे से सुबूत एकत्रित किए हैं। टीम ने कपड़े…
Read Moreकार पर पत्थर मारा, महिला लहूलुहान
नूरपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना नूरपुर के अंतर्गत पड़ते गंगथ में रविवार रात कुछ शरारती तत्वों ने एक कार पर पत्थर मार दिया, जिससे कार में सवार महिला घायल हो गई। पीड़ित महिला की पहचान अंजू बाला पत्नी कुलविंद्र सिंह निवासी डडवाड़ा (अनोह) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता अंजू बाला का दो माह का बच्चा रविवार रात अचानक बीमार हो गया तथा वह अपनी सास व जेठ के साथ बच्चे को लेकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगथ में लाईं। बच्चे के उपचार के बाद जब…
Read Moreपरीक्षार्थी और मरीज फंसे
केलांग। पिछले दिनों सेना के हेलीकॉप्टर की उड़ानों के बावजूद लाहौल स्पीति के कुछ हेलीपैडों पर उड़ान नहीं हो सकी है। उड़ानों का इंतजार लंबा हो जाने से वहां फंसे मरीजों ओर परीक्षार्थियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रावा हेलीपैड में सात और तिंगरेट में एक मरीज पहले ही हेलीकॉप्टर की राह ताक रहा है। चौखंग हेलीपैड में कुछ परीक्षार्थी उड़ान नहीं होने से मुश्किल में फंस गए हैं। वहीं, स्पीति के लोसर में भी एक मरीज फंसा है। चौखंग हेलीपैड के लिए इस सीजन में अभी तक हेलीकॉप्टर कोई…
Read Moreघर से भागी महिला युवक के साथ पकड़ी
बनबसा। पति और दो बच्चों को छोड़कर एक युवक के साथ भागकर आई महिला और युवक को पुलिस ने पकड़ कर रीड्स संस्था के हवाले कर दिया। संस्था के माध्यम से दोनों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। महिला घर से करीब ढाई माह से लापता थी और उसकी गुमशुदगी उसके पति और पिता ने मनाल थाना (हिमाचल प्रदेश) में दर्ज कराई है। बीते शुक्रवार को शारदा बैराज पुलिस ने एक महिला (26) और एक युवक (28) को नेपाल जाते समय पूछताछ के लिए रोका तो दोनों भागने…
Read Moreकुल्लू कॉलेज के होनहार पुरस्कृत
कुल्लू। स्थानीय कॉलेज में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में स्थानीय विधायक महेश्वर सिंह बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। इस दौरान मुख्यातिथि ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य वाईपी महंत ने कॉलेज की सालाना वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर खूब रंग जमाया। छात्रा राजलक्ष्मी ने शास्त्रीय संगीत पर नृत्य पेश कर दर्शकों की तालियां बटोरीं। छात्रा टींकू ने भी शानदार नृत्य पेश किया। इसके अलावा छात्र-छात्राओं ने समूह गान, एकलगान, फिल्मी गीत, पंजाबी…
Read Moreजलोड़ी दर्रा छोटे वाहनों के लिए बहाल
कुल्लू। करीब दो माह से जिला मुख्यालय से कटा औट-लुहरी राजमार्ग-11 छोटे वाहनों के लिए आनी की ओर से बहाल हो गया है। सोमवार दोपहर को लोनिवि की मशीनरी बर्फ हटाकर जलोड़ी टॉप पर पहुंची है, जबकि दूसरी तरफ से लोनिवि बंजार का बर्फ हटाओ अभियान का काफिला दर्रा से एक किलोमीटर पीछे बड़ानाला को पार कर गया है। सांसद प्रतिभा सिंह के बंजार के दो दिवसीय दौरे को देखते हुए लोनिवि ने बर्फ हटाने के काम को और गति प्रदान की है। लोनिवि बंजार के सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार…
Read Moreट्रायल उड़ान न हुई तो क्रमिक अनशन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। तिनन घाटी के गौंधला हेलीपैड के लिए ट्रायल फ्लाइट न होने से भाजयुमो जिला लाहौल-स्पीति ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। भाजयुमो ने सरकार और जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि तीन दिन के भीतर गौंधला हेलीपैड के लिए ट्रायल फ्लाइट की उड़ान नहीं करवाई गई तो भाजयुमो नेता और कार्यकर्ता कुल्लू में क्रमिक अनशन पर बैठ जाएंगे। गौंधला हेलीपैड के लिए लायजन अधिकारी की नियुक्ति किए जाने के बाद पांच बच्चाें सहित 43 लोग उड़ान के इंतजार में बैठे हैं। 22 फरवरी, 2012 को गौंधला…
Read Moreगुशैणी-जमाला वायरल की चपेट में
बंजार (कुल्लू)। बंजार घाटी के तहत पड़ने वाले गुशैणी और जमाला गांव इन दिनों वायरल फीवर की चपेट में आ गए हैं। इस बीमारी से डेढ़ सौ के करीब लोग ग्रस्त हो गए हैं। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। जानकारी के मुताबिक तीन दिन से गुशैणी और जमाला गांव में 130 लोगों को वायरल फीवर हुआ है। गांव के अन्य लोगों को भी बीमारी फैलने का डर सताने लगा है। गांव के लोगों ने तुरंत स्वास्थ्य विभाग को…
Read More