मनरेगा कामगारों का मंडी में प्रदर्शन

मंडी। इंटक के बैनर तले मांगाें को लेकर विभागीय कामगारों ने क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है। सोमवार को बलदेवराज और लुहारू राम भूख हड़ताल पर बैठे। इससे पूर्व विभागीय अधिकारियों की कार्यशैली के खिलाफ और अन्य मांगाें को लेकर इंटक, विभागीय कामगाराें, ग्रामीणों तथा मनरेगा मजदूरों ने शहर में रैली निकाली। इसके बाद मांगाें को लेकर डीसी के माध्यम मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजे। डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शनकारियाें को संबोधित करते हुए इंटक जिला महामंत्री हितेंद्र ठाकुर ने कहा कि ब्रेक के बहाने बिजली बोर्ड, वन,…

Read More

चारों सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी हिलोपा : महेश्वर

नगवाईं (मंडी)। हिमाचल लोकहित पार्टी (हिलोपा) के कार्यकर्ताओं की बैठक में लोस चुनाव को लेकर चरचा की गई। झीड़ी किसान भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता हिलोपा के प्रदेश अध्यक्ष महेश्वर सिंह ने की। बैठक में महेश्वर सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोस चुनाव के लिए तैयार रहें। लोस चुनाव हिलोपा के लिए रिहर्सल है। वर्ष 2017 में होने वाले विस चुनाव में हिलोपा प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी। महेश्वर सिंह ने कहा कि हिलोपा की गुप्त बैठक 25 फरवरी को होगी। इसमें आने वाले लोस…

Read More

पर्यटन क्षेत्र में उभारा जाएगा स्वारघाट : रामलाल

बिलासपुर। राज्य योजना विकास एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति अध्यक्ष राम लाल ठाकुर ने कहा कि स्वारघाट हिमाचल प्रदेश एवं जिला बिलासपुर का प्रवेश द्वार है। इस क्षेत्र को विकास के साथ-साथ पर्यटन के क्षेत्र में भी आगे बढ़ाया जाएगा। बीस सूत्रीय कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति अध्यक्ष रामलाल ठाकुर ने नयनादेवी चुनाव क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत री के हिम काष्ठ भंडार नालियां तथा तिउन खास के महाकाली माता मंदिर में पंचायत के लोगों की जन समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि कुटैहला जकातखाना तथा तनबौल ग्राम पंचायतों के सभी…

Read More

ठगी के मामले में दो युवक गिरफ्तार

बिलासपुर। लॉटरी का झांसा देकर लोगों को ठगने वालों का नेटवर्क पूरे देश में चल रहा है। लाखों रुपये की लॉटरी निकलने के लालच में सैकड़ों लोग अपने जीवनभर की पूंजी गवां चुके हैं। खास यह है कि गोरखधंधे में जुडे़ लोगों में अधिकतर उच्च शिक्षित हैं। हाल ही में पुलिस ने बिलासपुर के एक व्यक्ति के साथ हुई ठगी के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दिल्ली में दबोचा युवक काफी अधिक पढ़ा लिखा बताया जा रहा है। उसने बीएससी की है। पुलिस ने ठगी…

Read More

फोरलेन विस्थापित समिति ने किया वोट नहीं देने का ऐलान

बिलासपुर। कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन सड़क के निर्माण पर विस्थापितों ने आपत्ति जताई है। फोरलेन एक्सप्रेस हाइवे प्रभावित एवं विस्थापित समिति का कहना है कि कंपनी जरूरी औपचारिकताएं पूरी नहीं होने के बावजूद कार्य कर रही है। बिना औपचारिकता के हो रहे कार्य से किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। लिहाजा, विस्थापित समिति न केवल खुद लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेगी, बल्कि समस्या से जूझ रहे अन्य ग्रामीणों को भी बहिष्कार करने के लिए जागरूक करेगी। समिति के प्रधान राम सिंह की अगुवाई में कोठी, कल्लर और पनोह गांवों में बैठकों…

Read More

बिलासपुर में डेढ़ करोड़ से बनेगा स्वीमिंग पुल

बिलासपुर। ऐतिहासिक लुहणू मैदान में जल्द ही स्वीमिंग पुल बनेगा। लुहणू क्रिकेट स्टेडियम के समीप ही इस स्वीमिंग पुल का निर्माण किया जाएगा। कहलूर स्टेडियम में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस स्वीमिंग पुल के लिए जिला खेल विभाग के प्रपोजल को स्वीकृति मिल चुकी है जिसके चलते विभाग ने आगामी प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से इस आधुनिक तकनीक से बनने वाले स्वीमिंग पुल के प्रपोजल को सरकार की स्वीकृति मिलने के बाद खेल विभाग ने आगामी…

Read More

दुकानें हटाने पर होगा विचार : सीएम

चंबा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि एक हजार वर्ष पुराने चंबा शहर की सुंदरता को सहेजने के लिए सरकार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक चौगान के किनारे बनाई गई दुकानों को दूसरी जगह स्थानांतरित करने पर विचार किया जाएगा। इससे पूरा चौगान खुला व विस्तृत दिखेगा। ज्ञात रहे कि इससे पहले चंबा की अदालत ने भी चौगान किनारे बनाई गई दुकानों को यहां से हटाने और चौगान में व्यापारिक गतिविधियों पर रोक लगाने का फैसला सुना रखा है। मुख्यमंत्री ने बृजेंद्र सिंह क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में…

Read More

26 लाख से बनेगी पार्किंग

गैहरा (चंबा)। विकास खंड मैहला के धरवाला में वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने उप तहसील का उद्घाटन किया। इस दौरान वन मंत्री ने उप तहसील का विधिवत उद्घाटन करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि धरवाला में जल्द 26 लाख की लागत से पार्किंग स्थल का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने धरवाला में उप तहसील खोलने की घोषणा की थी, जो मात्र घोषणा बनकर ही रह गई थी। कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आकर अपने वादों को पूरा किया है। भाजपा…

Read More

नए बस स्टैंड निर्माण का रास्ता किया साफ

चंबा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने जिला अस्पताल की हालत सुधारने की घोषणा करते हुए कहा कि सरकार इसके लिए गंभीर है। उन्होंने कहा कि चंबा में भी सरकार डाक्टर तो तैनात करती है, मगर वे यहां नहीं आते। उन्होंने जिला अस्पताल का दर्जा बढ़ाने का भी आश्वान दिया है। उन्होंने चंबा बस स्टेंड के निर्माण की बाधाओं को दूर करते हुए पुरानी जेल को जल्द तोड़ कर यहां नए बस स्टेंड का निर्माण कार्य शुरू करने के भी आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि वह पुरानी जेल को…

Read More

चुवाड़ी में करोड़ों रुपये के शिलान्यास

सिहुंता/चुवाड़ी (चंबा)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने चुवाड़ी में करोड़ों रुपये के शिलान्यास किए। सबसे पहले गरनोटा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने लगभग 516.21 लाख रुपये की लागत से नाबार्ड के तहत बनने वाली साढ़े 10 किलोमीटर पातका-हाथीधार सड़क का शिलान्यास किया। इससे लगभग एक हजार की आबादी लाभान्वित होगी। इसके बाद चुवाड़ी में तीन कूहलों के पुननिर्माण के लिए चार करोड़ 21 लाख की लागत से बनने वाली बहाव सिंचाई योजना का शिलान्यास किया। इसके चलते चुवाड़ी चौगान में जनसभा को संबोधित करते…

Read More