शिमला। कमला नेहरू अस्पताल की बहुमंजिला बिल्डिंग, आरकेएमवी में आर्ट्स, कॉमर्स और प्रशासनिक ब्लाक सहित शहर में किए जाने वाले सौ से अधिक निर्माणों का रास्ता मंगलवार को साफ हो जाएगा। मंगलवार को नगर निगम की सिंगल अंब्रेला कमेटी की बैठक होगी। निगम आयुक्त अमरजीत सिंह की अध्यक्षता में बैठक होगी। नगर निगम के पास सौ से अधिक लोगों ने अपने भवन निर्माण के लिए नक्शों को स्वीकृत करने का आवेदन किया है। 21 कंप्लीशन के मामलों पर भी सिंगल अंब्रेला कमेटी में मंथन होगा। कई सरकारी निर्माण होने के…
Read MoreAuthor: ibindiannews
अब डीसी करेंगे कृषि योजनाओं की निगरानी
शिमला। हिमाचल में अब एक नए कृषि मिशन को उपायुक्तों के हवाले किया गया है। सरकार ने जिलों में उपायुक्तों की अध्यक्षता में 10 सदस्यीय कमेटियों का गठन किया है। ये खेतीबाड़ी की योजनाएं लागू करने में मदद करेंगी। ये किसानों के लिए कृषि के अनुकूल माहौल तैयार करेंगी। हिमाचल में भी इसके लिए नेशनल मिशन फॉर सस्टेनेबल एग्रीकल्चर शुरू कर दिया गया है। जिलों में अधिसूचित प्रत्येक कमेटी में उपायुक्त अध्यक्ष होंगे। उपनिदेशक पशुपालन, उपनिदेशक बागवानी, वरिष्ठ मत्स्य अधिकारी या मत्स्य अधिकारी, डीआरडीए के परियोजना निदेशक, केवीके प्रभारी, एपीएमसी…
Read Moreएमसी के पूर्व अफसरों पर एफआईआर की तैयारी
शिमला। नगर निगम शिमला के पूर्व अफसरों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की तैयारी है। मामला निगम की पौने चार लाख की धनराशि के दुरुपयोग का है। बीते साल निगम ने मामले को राज्य सरकार को भेजा था। इस पर सचिव शहरी विकास विभाग ने सदन में इस बाबत फैसला लेने को कहा था लेकिन महापौर संजय चौहान ने इस मामले को सदन में लाने से इंकार किया है। महापौर का कहना है कि मामला प्रशासनिक है। बीते सप्ताह निगम के ज्वाइंट कमिश्नर लीगल ने ग्रीन टैक्स से बाहरी…
Read Moreप्रीति जिंटा के मामा हिमुडा के उपाध्यक्ष
शिमला। सिने तारिका प्रीति जिंटा के मामा यशवंत छाजटा को हिमुडा का उपाध्यक्ष बनाया गया है। यह ताजपोशी यशवंत छाजटा की निदेशक पद पर नियुक्ति के एक साल बाद की गई है। सोमवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। छाजटा की इस नियुक्ति की प्रधान सचिव शहरी विकास संजय गुप्ता ने पुष्टि की है। यशवंत छाजटा मूल रूप से जिला शिमला की जुब्बल-कोटखाई तहसील के रहने वाले हैं। वह मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के करीबी माने जाते हैं। एचआरटीसी के निदेशक मंडल के सदस्य वेदप्रकाश शर्मा, एपीएमसी शिमला-किन्नौर के…
Read Moreराहुल की रैली को कांग्रेस ने लगाई ड्यूटियां
शिमला। आठ मार्च को धर्मशाला के पुलिस ग्राउंड में होने जा रही कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की रैली के लिए पार्टी नेताओं की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। सोमवार को पत्रकार वार्ता में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू ने कहा कि मंत्रियों, विधायकों और राज्य कांग्रेस कमेटी के नेताओं को इस रैली की जिम्मेवारी दी गई है। वे रैली स्थल तक लोगों को पहुंचाएंगे। हालांकि, सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस ने भीड़ जुटाने का लक्ष्य नहीं रखा है। कांग्रेस महासचिव हरभजन सिंह भज्जी पूरी रैली का समन्वयन करेंगे। पूर्व…
Read Moreहां! हमारे सामने ही कुचली गई चित्रा
शिमला। चित्रा मर्डर मिस्ट्री से परदा उठने लगा है। आरोपियों ने कबूला है कि चित्रा ने उनके सामने ही दम तोड़ा है। पुलिस से कहा है कि उस रात बल्देहां के समीप संधोड़ा में चित्रा गाड़ी की चपेट में आ गई। वह बच्चा छीनने की कोशिश कर रही थी। वह कार पर चढ़ गई और अचानक टायरों के नीचे आ गई। उस वक्त चार लोग कार के भीतर और दो कार के बाहर सड़क किनारे खड़े थे। घटना से डर गए थे। टैक्सी में डेढ़ माह की नवजात और कपड़े…
Read Moreआर्थिक आधार पर लागू हो आरक्षण
आर्थिक आधार पर लागू हो आरक्षण मंडी। जिला ब्राह्मण सभा मंडी कार्यकारिणी बैठक में आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू किया जाने की मांग उठाई गई। जिससे इसका सभी वर्गों को लाभ मिल सके। बैठक की अध्यक्षा सभा के जिला प्रधान गुण प्रकाश शर्मा ने की। रविवार को संस्कार सदन में आयोजित बैठक में प्रदेश ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन, कार्यकारिणी का कार्यकाल दो वर्ष से बढ़ा कर तीन वर्ष करने आदि मुद्दों पर गहन विचार विमर्श किया गया। बैठक में कार्यकारिणी सदस्यों ने संगठन को मजबूत करने के लिए…
Read More1088.57 करोड़ के ऋण वितरित : एडीसी
मंडी। अतिरिक्त उपायुक्त गोपाल चंद की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय सलाहकार एवं समीक्षा समिति की बैठक में बैंकों की ओर से दिए ऋणों की समीक्षा की गई। बैठक में एडीसी गोपाल चंद ने कहा कि जिले में प्रथम तीन तिमाही के दौरान 1088 करोड़ 57 लाख के ऋण प्रदान किए जा चुके हैं। इसमें वार्षिक लक्ष्य का करीब 94 फीसदी ऋण दिया जा चुका है। कृषि क्षेत्र में 386 करोड़ 78 लाख के ऋण प्रदान करने के मुकाबले 578 करोड़ 32 लाख के ऋण प्रदान किए गए हैं। उन्होंने…
Read Moreमंडी शहर के ट्रैफिक सिस्टम में बदलाव
मंडी। अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के दौरान आम लोगों की सुविधा के लिए प्रशासन ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया है। चौहाटा से खलियार रोड पर मेले के दौरान वन वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी। भूतनाथ बाजार में दुपहिया वाहनों के आनेजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। शिवरात्रि महोत्सव के दौरान आम जनता की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए डीसी देवेश कुमार ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए ट्रैफिक व्यवस्था की अधिसूचना जारी की है। इसके तहत 26 फरवरी…
Read Moreचारों सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी हिलोपा : महेश्वर
नगवाईं (मंडी)। हिमाचल लोकहित पार्टी (हिलोपा) के कार्यकर्ताओं की बैठक में लोस चुनाव को लेकर चरचा की गई। झीड़ी किसान भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता हिलोपा के प्रदेश अध्यक्ष महेश्वर सिंह ने की। बैठक में महेश्वर सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोस चुनाव के लिए तैयार रहें। लोस चुनाव हिलोपा के लिए रिहर्सल है। वर्ष 2017 में होने वाले विस चुनाव में हिलोपा प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी। महेश्वर सिंह ने कहा कि हिलोपा की गुप्त बैठक 25 फरवरी को होगी। इसमें आने वाले लोस…
Read More