कुल्लू। भारतीय जनता पार्टी जिला लाहौल-स्पीति और लाहौल जाने वाले यात्रियों का प्रतिनिधिमंडल एसी-टू-डीसी कुमुद सिंह से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उदयपुर उपमंडल के तिंदी और मयाड़ घाटी के लिए आपात हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करवाने के बारे में एसी-टू-डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल की अध्यक्षता भाजपा के जिला महामंत्री जवाहर लाल शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने से दोनों घाटियों के लिए कोई भी उड़ान नहीं हुई है। तिंदी और मयाड़ में सैकड़ों मरीज और परीक्षार्थी फंसे हुए हैं। उन्होंने बताया कि…
Read MoreAuthor: ibindiannews
सांसद के समक्ष रखेंगे मुद्दे
कुल्लू। कुल्लू जिला सड़क परिवहन जनहित विकास समिति की बैठक 26 फरवरी को विकास भवन भुंतर में आयोजित की जाएगी। इस दौरान विकास जनहित समिति का एक प्रतिनिधिमंडल सांसद प्रतिभा से मिलेगा और उनके समक्ष इलाके के मुद्दे रखेगा। बैठक की अध्यक्षता पूर्व बागवानी मंत्री एवं समिति के अध्यक्ष सत्यप्रकाश ठाकुर करेंगे। समिति के महासचिव सुखदास नैयर और हीरा लाल कौशल ने बताया कि इस दौरान सांसद के समक्ष आगामी लोकसभा चुनाव के संबंध में उन्हें पूर्ण समर्थन देने की बात को दोहराया जाएगा। समिति इस दौरान शारणी-पीणी सड़क के…
Read More…कुल्लू न जोगिंद्रनगर तैई लोड़ी निकली रेल
कुल्लू। अब लोगों ने अपनी समस्याएं सुनाने का नया फार्मूला तैयार किया है। जिस तरह सरकार गीत संगीत के माध्यम से लोगों को योजनाओं की जानकारी देती है। उसी तर्ज पर अब लोगों ने भी नेताओं को गीतों के माध्यम से अपनी समस्याएं बताने का तरीका खोज लिया है। सांसद प्रतिभा सिंह के कुल्लू दौरे के दौरान सेऊबाग में हुए एक समारोह में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। कार्यक्रम में शरीक हुए कलाकार ऑल इंडिया रेडियो में गायकी का नाम कमा चुके धर्मेंद्र शर्मा के कानों में जाकर…
Read More..कहीं भारी न पड़ जाए इंतजार
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। प्रदेश के दुर्गम क्षेत्र लाहौल घाटी में बर्फ के बीच फंसे मरीजों को लिफ्ट करने में हो रही देरी कहीं मरीजों पर भारी न पड़ जाए। रेफर मरीजों का मर्ज बढ़ता जा रहा है। घाटी के अति दुर्गम क्षेत्र मयाड़ घाटी के छालिंग गांव के बुद्धि सिंह (60) की जान पर बन आई है। बुद्धि सिंह की नाक से अधिक खून बह रहा है। उसको लिफ्ट करने के लिए तिंगरेट हेलीपैड के लिए उड़ान नहीं हो पा रही है। 20 जनवरी के बाद तिंगरेट हेलीपैड के लिए कोई…
Read Moreसाढे़ आठ लाख के आभूषण चोरी
कुल्लू। शहर के बीचोंबीच खेरी रोपा क्षेत्र में चोर सेंध लगाकर लाखों रुपये के गहने उड़ा ले गए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार अज्ञात चोरों के खिलाफ भादंसं की धारा 457 और 380 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कुल्लू जिला में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अज्ञात चोरों ने अब तक बीते कुछ माह में करोड़ों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर चुके हैं। शातिर चोर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर चल रहे हैं। ताजा घटनाक्रम…
Read Moreऊना कालेज में भंगड़ा-नाटी पर झूमे
ऊना। पीजी कालेज ऊना में केंद्रीय छात्र संघ की ओर से करवाए गए सांस्कृतिक समारोह के अंतिम दिन छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से खूब धमाल मचाई। समारोह में राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं गगरेट विस विधायक राकेश कालिया ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। जिला एनएसयूआई इकाई, एससीए, कालेज की ओर से प्राचार्य डा. एसके चावला, आरटीए सदस्य दीपक लट्ठ एवं एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष करुण शर्मा के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया गया। एमसीए के छात्रों ने नाटी, एमबीए के छात्रों ने भंगड़ा, जगदीप सिंह ने सोलो…
Read Moreरेलवे ने जारी की 13.50 करोड़ की अंतिम किस्त
ऊना। नंगल-तलवाड़ा रेल लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर रेलवे विभाग ने 13 करोड़ 50 लाख रुपये की अंतिम किस्त जारी कर दी है। इस राशि से डंगोह कलां गांव के उन लोगों को 24 फरवरी से 28 फरवरी तक गांव के पटवार खाने में मुआवजा राशि दी जा रही है, जिनकी जमीन का रेल लाइन के लिए अधिग्रहण किया गया है। यह जानकारी भू-अधिग्रहण अधिकारी एवं सहायक आयुक्त एसके पराशर पर ने दी। उन्होंने कहा कि संबंधित लोग अब गांव में ही मुआवजा राशि ले सकते हैं। उन्होंने…
Read Moreबाइक-स्कूटर में भिड़ंत, चार लोग घायल
ऊना। स्थानीय अस्पताल के पास बाइक और स्कूटर के बीच टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मंगलवार दोपहर रणवीर सिंह निवासी अप्पर अरनियाला बाइक पर जा रहा था। इस दौरान सामने से आ रहे स्कूटर के साथ टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार रणवीर सिंह, स्कूटर सवारराजेंद्र सिंह निवासी प्रेमनगर ऊना, उसकी पत्नी अमरीक कौर एवं कुसम निवासी झंबर को चोटें…
Read Moreप्रदेश में अपना पे कमीशन नामंजूर
अंब (ऊना)। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महांसघ की अंब में हुई राज्य स्तरीय बैठक में कई अहम मुद्दों पर मंथन हुआ। प्रदेशाध्यक्ष पवन मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में संघ की वार्षिक गतिविधियाें पर चर्चा की गई। इसमें तय किया गया कि संघ की आगामी बैठक 31 मई, एक जून को किन्नौर में तथा 13 और 14 सितंबर को मंडी में होगी। नव वर्ष कार्यक्रम 31 मार्च को गुरु पूर्णिमा के मौके पर मनाएंगे। इस दिन गुरु वंदन कार्यक्रम का जिला स्तर पर आयोजन होगा और वार्षिक सदस्यता अभियान अप्रैल…
Read Moreगगरेट में निजी बस लुढ़की, 17 घायल
गगरेट (ऊना)। गगरेट में एक निजी बस अनियंत्रित होकर लगभग 25 फुट नीचे जा लुढ़की। मंगलवार को हुए हादसे में लगभग डेढ़ दर्जन के करीब यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता एवं 108 एंबुलेंस से सभी घायलों को गगरेट के स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया गया। मिनी बस के लुढ़कने से बस के सभी शीशे टूट गए। इससे बस मेें सवार यात्रियों को ज्यादा चोटें आई हैं। घटना के फौरन बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। गगरेट अस्पताल में घायलों का हाल…
Read More