बनीखेत (चंबा)। लोक निर्माण विभाग में एक कनिष्ठ अभियंता और अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ में उत्पन्न तनाव विभाग के प्रमुख अभियंता के दरबार में पहुंच गया है। कनिष्ठ अभियंता ने उन तमाम बेलदारों की मंगलवार क ो गैरहाजिरी लगा दी है, जो सड़क की बजाय दफ्तर में चपरासी का काम कर रहे थे। उधर, अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने मुख्य अभियंता से शिकायत की है कि डलहौजी उपमंडल के जंद्रीघाट-बलेरा अनुभाग में अनुबंध के आधार पर नियुक्त कनिष्ठ अभियंता मदन कांगटा ने दफ्तर में काम कर रहे बेलदारों की तो अनुपस्थिति लगा…
Read MoreAuthor: ibindiannews
जेल के पास बस अड्डा निर्माण मंजूर नहीं
चंबा। निजी बस आपरेटर यूनियन की बैठक मंगलवार को प्रधान रवि महाजन की अध्यक्षता में बालू में हुई। इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के चंबा आगमन पर उनका धन्यवाद किया गया। इस मौके पर रवि महाजन ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिले के विकास कार्यों के लिए कई योजनाओें की सौगात चंबा वासियों को दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जो बस अड्डा जेल के पास बनाने का निर्णय लिया है, निजी बस आपरेटर यूनियन इसका विरोध करती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सन 2006-07…
Read Moreब्रंगाल में खुलेगा विद्युत सब स्टेशन
बनीखेत/ सुंडला (चंबा)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मंगलवार को भलेई क्षेत्र का दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने ब्रंगाल व सुंडला में पीएचसी भवनों का शिलान्यास किया। वहीं नलेड स्कूल को माध्यमिक व पज्जा स्कूल को जमा दो का दर्जा देने की भी घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने सपाहण गांव के संपर्क मार्ग के निर्माण व ब्रंगाल में विद्युत सब स्टेशन के निर्माण की भी घोषणा की। इससे पहले विधायक आशा कुमारी व अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ मुख्यमंत्री के भलेई पहुंचने पर मंदिर प्रबंधक समिति भलेई के अध्यक्ष कमल…
Read Moreसिंचाई परियोजनाओं पर खर्च होंगे सवा दो करोड़
नूरपुर (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र नूरपुर के विधायक अजय महाजन ने मंगलवार को ग्राम पंचायत डन्नी का दौरा किया तथा खुला दरबार कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। पंचायतवासियों की अधिकांश शिकायतों और समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। शेष जनसमस्याओं को संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि नूरपुर हलके में पेयजल की समस्या से निपटने के लिए पिछले पांच साल से बंद पड़ी पेयजल और सिंचाई योजनाओं के संवर्द्धन की डीपीआर मंजूरी के लिए भेजी…
Read Moreहपौटा के चुनाव से गरमाया कृषि विवि
पालमपुर (कांगड़ा)। कृषि विवि पालमपुर में अभी गैर शिक्षक कर्मचारी संघ की जीत का जोश ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब विवि हिमाचल प्रदेश एग्रीकल्चर यूनीवर्सिटी टीचर एसोसिएशन (हपौटा)के चुनाव में रंग गया है। 15 मार्च को विवि में हपौटा के होने वाले चुनाव को लेकर शिक्षकों में राजनीति गरमा गई है। यह चुनाव राजनीति से भले ही दूर हों, लेकिन कृषि विवि में अपना विशेष रुतबा रखने वाली हपौटा का चुनाव महत्वपूर्ण माना जाता है। इस चुनाव में 209 मत पड़ेंगे। कृषि विवि पालमपुर समेत प्रदेश में अन्य…
Read Moreशिल्पा और कविता बेस्ट एथलीट
बैजनाथ (कांगड़ा)। पंडित संत राम राजकीय महाविद्यालय के सातवें वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन महाविद्यालय परिसर में किया गया। विधायक किशोरी लाल ने समारोह में मुख्यातिथि के रूप में भाग लेते हुए कहा कि इस सत्र से महाविद्यालय में दो पीजी विषयों में कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। तकनीकी संस्थान के लिए जल्द ही भूमि का चयन करके भवन का कार्य शुरू करवाया जाएगा। तकनीकी संस्थान में इस सत्र से चार नए विषय शुरू किए जाएंगे। उन्हाेंने प्रिंसिपल नलिनी पंवर की मांग पर महाविद्यालय में रिक्त पदों को भरने…
Read More40 लाख से ऊपर नहीं खर्च सकेंगे प्रत्याशी
धर्मशाला। भारत चुनाव आयोग की ओर से लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार की व्यय सीमा 40 लाख रुपये निर्धारित की गई है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी, राकेश शर्मा ने यह जानकारी जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणीकरण एवं निगरानी समिति की बैठक में दी। आदर्श आचार संहिता की अनुपालना के लिए जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणीकरण एवं निगरानी समिति प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया के अतिरिक्त केवल नेटवर्क, रिकॉर्डर, सीडी, विज्ञापनों तथा पेड न्यूज पर पैनी नजर रखेगी। समिति प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया विज्ञापन एवं पेड न्यूज की शिकायतों के सत्यापन संबंधी दायित्व का निर्वहन…
Read Moreमनरेगा में बीडीसी की भागीदारी तय हो
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। पंचायत समिति नगरोटा बगवां ने मनरेगा तथा अन्य विकास कार्यों में पंचायत समिति की भागीदारी सुनिश्चित करने की पुरानी मांग को पुन: दोहराया है। खंड विकास अधिकारी कार्यालय के पंचायत समिति हाल में मंगलवार को संपन्न हुई बीडीसी की बैठक में कहा गया कि इस व्यवस्था से जहां ग्रामीण विकास को गति प्रदान होगी, वहीं लोगों को मनरेगा के तहत 100 दिन का रोजगार भी प्राप्त हो सकेगा। पंचायत समिति उपाध्यक्ष कुलदीप नारायण की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि समिति…
Read Moreधर्मशाला में ही खुलेगी सीयू : सुधीर
धर्मशाला। शहरी विकास एवं आवास मंत्री सुधीर शर्मा ने मंगलवार को दाड़ी में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय का निर्माण धर्मशाला में ही किया जाएगा। सीयू के धर्मशाला में निर्माण को लेकर सरकार द्वारा औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। सीयू ने दूसरी प्रपोजल रिपोर्ट भेज दी है। जिसमें धर्मशाला में देहरा की बजाय ज्यादा जमीन का चयन किया गया है। धर्मशाला में सीयू का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू करवाया जाएगा। जिससे युुवाओं को शिक्षा ग्रहण करने के लिए बाहरी राज्यों में नहीं जाना…
Read Moreनिष्कासितों को मनाने के होंगे प्रयास
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस से निष्कासित और बागी नेताओं को मनाने के पूर्ण प्रयास किए जाएंगे। ये शब्द कुल्लू के सेऊबाग में मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह ने पत्रकार वार्ता में कहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के निष्कासित और बागियों को कांग्रेस से बिखरने नहीं दिया जाएगा। उन्हें पार्टी में जोड़ने के लिए प्रयास किए जाएंगे। कांग्रेस पार्टी जनता की हितैषी है और जनता के दुख दर्द को जाने वाली है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश की तमाम समस्याओं को उच्च स्तर पर उठाया गया। टूरिज्म, एयरपोर्ट…
Read More