क्षेत्र की समस्याओं पर किसान सभा उग्र

रामपुर बुशहर।(संदीप वर्मा  ) हिमाचल किसान सभा की वार्ड इकाई शारवी, दपलाड़ और कुटल की संयुक्त बैठक वीरवार को खंड इकाई उपाध्यक्ष ख्याले नंद और खंड कमेटी सदस्य लाल चंद की अध्यक्षता में की गई। बैठक में किसानों ने क्षेत्र की समस्याओं पर विस्तार से चरचा की। इस मौके पर ख्याले नंद ने कहा कि नव उदारवादी नीतियों के चलते सरकार सार्वजनिक नीतियां बनाने से हाथ पीछे खींच रही है। इस कारण कई सरकारी विभागों में पद रिक्त पड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि सरकार की नाकामी के चलते शिल्ली…

Read More

हादसे के 14 दिन बाद कार मिली, व्यक्ति नहीं

आनी (कुल्लू)(भाग सिंह) 14 फरवरी की रात को आनी से 16 किलोमीटर दूर लूहरी-आनी मार्ग पर लूहरी के पास कारशा में सतलुज नदी में गिरी कार तो पुलिस दल को 14 दिन बाद मिल गई है, लेकिन निरमंड तहसील के दोराह डाकघर के चरानी गांव निवासी राजेंद्र 28 वर्ष पुत्र संतोष कुमार का अभी तक कोई पता नहीं चला है। डीएसपी आनी प्रवीर ठाकुर ने बताया कि डीसी कुल्लू राकेश कंवर, एसडीएम आनी नीरज गुप्ता और आनी पुलिस के एसएचओ रोहित मृगपुरी की अगुआई में पुलिस दल सहित मृतक के…

Read More

कुमारसैन में नाबालिग से दुराचार

कुमारसैन (शिमला)(कमलेश ) कुमारसैन क्षेत्र में नाबालिग युवती को अगवा कर दुराचार करने का मामला सामने में आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले नाबालिग को अपने साथ अगवा कर ले गया। उसके बाद नाबालिग के साथ दुराचार किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरेंद्र सिंह सूरी पुत्र मोहन लाल गांव रुसला, थाना नेरवा 14 वर्षीय नाबालिग को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया था। इसके बाद लड़की के परिवार के सदस्यों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट कुमारसैन थाने मे दर्ज करवाई थी। पुलिस ने आरोपी को…

Read More

तुंग-बिजण को 2.80 करोड़ का पानी

मंडी। स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ठाकुर ने द्रंग विधानसभा क्षेत्र के तहत करीब 1.70 करोड़ की लागत से निर्मित आठ किलोमीटर लंबी यूली-तुंग सड़क का उद्घाटन कर पथ परिवहन निगम की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रोपडू में जनसभा को संबोधित करते हुए कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि यूली-तुंग सड़क से पंचायत नसलोह और तुंग के आठ गांवों के लोगों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में सड़कों का महत्वपूर्ण योगदान है। कहा कि जहां सड़क पहुंच जाती है, वहां विकास…

Read More

शिकावरी में प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद

मंडी। गोहर उपमंडल के शिकावरी में एक व्यक्ति के पास से प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए गए हैं। पुलिस ने नाके के दौरान गाड़ी की तलाशी के दौरान आरोपी से 34 कैप्सूल बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार गोहर पुलिस थाना प्रभारी की अगुवाई में पुलिस दल ने शिकावरी के पास नाका लगा रखा था। इस दौरान गाड़ी नंबर एचपी 65-0475 को तलाशी के लिए रोका। चेकिंग के दौरान पुलिस को गाड़ी से 34 कैप्सूल (एसपीएम-पीआरएक्स वॉकार्डी) बरामद हुए। इन कैप्सूल के इस्तेमाल पर प्रतिबंध है। पुलिस ने इस मामले में…

Read More

शिवरात्रि में नचाएंगे रियल्टी शो के कलाकार

मंडी। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मेें इस बार रियल्टी शो के हीरो नचाएंगे। शिवरात्रि महोत्सव में पहाड़ी नाइट की महफिल नहीं सजेगी। सांस्कृतिक संध्याएं छह दिन चलेंगी। इसमें एक नाइट पंजाबी गायक के नाम भी रहेगी। इसके अलावा उज्बेकिस्तान से अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक दल प्रस्तुति पेश करेगा। शिवरात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रमाें की पहली संध्या 28 फरवरी शुक्रवार को पड्डल मैदान में सजेगी। इसमें अमन त्रिखा और शावेरी भट्टाचार्य दर्शकों को नचाएंगे। हाल ही में अमन त्रिखा कई ले टेस्ट फिल्मों में अपनी आवाज दे चुके हैं। इसके बाद पहली मार्च शनिवार को जहां…

Read More

चैलचौक में खुलेगा अभिलाषी विवि

गोहर (मंडी)। अभिलाषी ग्रुप ने मंगलवार को चैलचौक में जनता के साथ हुए जनरल हाउस में ऐलान किया है कि संस्थान विश्वविद्यालय चैलचौक में ही खोलेगा। संस्थान के चेयरमैन डा. आरके अभिलाषी ने अटकलों को विराम देते हुए जनरल हाउस में आए सैकड़ों लोगों के समक्ष क्षेत्र में यूनिवर्सिटी खोलने की घोषणा की। बैठक में चैलचौक, चच्योट, मौवीसेरी, गोहर, बाल्हड़ी, नौण, शाला, तुना, जाच्छ, छम्यार, शिल्हणु और बासा समेत आसपास की पंचायतों के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। अभिलाषी ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आरके अभिलाषी ने बैठक में आए लोगों…

Read More

भाजपा ने इंदिरा मार्केट में लगाया नमो टी स्टाल

मंडी। स्थानीय इंदिरा मार्केट में मंगलवार को जिला मंडी भाजपा ने नमो टी स्टाल लगाकर चाय की चर्चा की। टी स्टाल परिचर्चा पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने चाय की चुस्कियों का लुत्फ उठाया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राम स्वरूप शर्मा ने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी की लहर चल रही है और जनता भी इस बार भाई नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुकी है। उन्होंने लोगों से जातपात से ऊपर उठकर भाजपा को 272 प्लस की संख्या के साथ सत्ता…

Read More

पिकअप से देवदार की लकड़ी बरामद

करसोग (मंडी)। उपमंडल करसोग के सेरी कटांडा के पास लाहा नाले में वन विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से पिकअप गाड़ी से देवदार लकड़ी बरामद की। पुलिस ने वन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वन विभाग के बीओ करतार सिंह की अगुवाई में वन रक्षक अशोक कुमार और ग्रामीणों की मदद से पिकअप गाड़ी से देवदार लकड़ी बरामद की है। वन काटुओं ने 4 लॉग्ज गाड़ी में डाल रखी थी। 14 लॉग्ज गेली नाले में रखी थी। वन विभाग टीम के…

Read More

एसपीओ को मिलेगा चार हजार मानदेय

सलूणी (चंबा)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सलूणी दौरे के दौरान करोड़ों रूपये के शिलान्यास किए। सलूणी पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय विधायक आशा कुमारी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सलूणी एडसीएम कार्यालय का उद्घाटन किया। साथ ही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की भी आधारशिला रखी। उन्होंने जिला के सीमावर्ती क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे एसपीओ का मासिक मानदेय तीन हजार रुपये से बढ़ाकर चार हजार रुपये करने की घोषण की है। उन्होंने कहा कि यह एक हजार रुपये की राशि प्रदेश सरकार…

Read More