कुल्लू शहर में दो करोड़ से बनेंगी दो पार्किंग

कुल्लू।(भाग सिंह ) शहरवासियों को अब पार्किंग समस्या से निजात मिल जाएगी। इसके लिए कुल्लू में दो पार्किंग बनाने की योजना तैयार की गई है। कुल्लू शहर में दो पार्किंग बनाने पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए टेंडर भी आमंत्रित किए गए हैं। नगर परिषद कुल्लू शहर के समीप अखाड़ा बाजार में वामतट पर एक बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। इस बहुमंजिला पार्किंग में करीब पांच सौ वाहन पार्क किए जा सकेंगे। इस पार्किंग पर करीब एक करोड़ 11 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके…

Read More

जल्द चकाचक होंगी बर्फ से अटी सड़कें

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। डीसी लाहौल-स्पीति वीर सिंह ठाकुर ने घाटी के तमाम संपर्क मार्गों को बहाल करने के लिए घाटी से बाहर छुट्टी पर गए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को जल्द घाटी लौटने के निर्देश जारी कर दिए हैं। पांच मार्च से बोर्ड की परीक्षाएं भी शुरू होने जा रही हैं। ऐसे में संपर्क मार्गों के बहाल होने से स्कूली छात्र-छात्राओं को भी आवाजाही में बेहतर सुविधा मिलेगी। इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए डीसी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को जल्द लाहौल…

Read More

खराब मौसम बना उड़ान में रुकावट

केलांग (लाहौल स्पीति)। लाहौल के चार हेलीपैडों में मरीजों एवं यात्रियों को लाहौल से कुल्लू पहुंचाने में खराब मौसम बाधा बन रहा है। करीब एक माह से इंतजार कर रहे लोगों को हेलीकॉप्टर उड़ानों की घोषणा से राहत पहुंचने के बावजूद बार-बार मौसम उड़ानों में अड़ंगा अड़ा रहा है। वीरवार को भुंतर हवाई अड्डे में हेलीकॉप्टर अपनी सेवा देने के लिए तैयार होने के बावजूद खराब मौसम के चलते लाहौल के तिंदी, तिंगरेट, रावा, सिस्सु और तांदी डाइट के लिए उड़ाने नहीं हो पाईं। हालांकि, कुल्लू के भुंतर हवाई अड्डे…

Read More

पार्टनर ने लगाई 4.5 लाख की चपत

ऊना।(विवेक त्रिपाठी ) एटीएम मशीन कंपनी के कर्मचारी ने अपने ही पार्टनर को लगभग साढ़े चार लाख रुपये का चूना लगा दिया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। जबकि मामले के संदर्भ में आगामी कार्रवाई भी पुलिस ने शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बलवंत सिंह निवासी चंगर जिला हमीरपुर ने अदालत के जरिये शिकायत करवाई है कि वह और उसका पार्टनर रोहित निवासी रक्कड़ कालोनी एटीएम मशीनें लगाने का काम करते हैं। इसी के चलते उन्होंने कुछ…

Read More

शिव भक्तों ने किया घंटों इंतजार

गगरेट (ऊना)। क्षेत्र के ऐतिहासिक प्राचीन द्रोण शिवबाड़ी मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर हजारों शिव भक्तों ने जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। रात से ही मंदिर में शिव भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थी। धार्मिक आस्था का प्रतीक शिवबाड़ी मंदिर में स्थापित शिवलिंग पर बिल्व पत्र, पुष्प, दूध और जल चढ़ाने के लिए शिव भक्तों ने घंटों तक अपनी बारी का इंतजार किया। जयकारे लगाते हुए बिना थके मंदिर परिसर की ओर बढ़ते रहे। शिवबाडी मंदिर मार्ग पर सजी छोटी-छोटी दुकानों पर लोग खरीदारी करते…

Read More

मैड़ी मेले में कसेगा सुरक्षा घेरा

अंब (ऊना)।(विवेक त्रिपाठी ) मैड़ी स्थित बाबा बड़भाग सिंह मेले में इस बार सुरक्षा घेरा कसा रहेगा। मेला स्थल को नौ सेक्टरों में विभाजित करके हर सेक्टर में सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी योजना है। मैड़ी मेले को लेकर हर तरह की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने मास्टर प्लान बनाया है। इसी इलाके में करीब पांच दिन पहले शौचालय में एक युवक की लाश भी मिली है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हुई है। हालांकि पुलिस ने पंजाब से भी गुमशुदगी की रपटें मंगवाई हैं। कुछ दिन…

Read More

बैंक के हेड आफिस से बोले रहे हैं, पिन नंबर बताएं

अजौली (ऊना)। शातिर ठगों ने कुल्लू, नंगल, बंगाणा और ऊना के बाद अब एक और युवक को निशाना बना डाला। शातिराें ने ऊना के युवक के बैंक खाते से 3800 रुपये उड़ा लिए। घटना का शिकार युवक ने पुलिस के पास इसकी शिकायत की है। युवक ने पुलिस को बताया कि वह सुबह जैसे ही उठा तो उसके मोबाइल पर कोई फोन आया। शातिरों ने फोन पर कहा कि हम बैंक के हेड आफिस से बोल रहे हैं। आपके एटीएम की वेरिफिकेशन करनी है। अपने एटीएम कार्ड पर लिखे नंबर…

Read More

कइयों को पांच गुणा, कहीं कई माह से नहीं मिले बिल

रोहड़ू।(सुंदर औक्टा ) बिजली बोर्ड क्षेत्र के कई उपभोक्ताओं को मनमाने बिल थमा रहा है तो कहीं पर पांच माह से उपभोक्ता बिलों के इंतजार में हैं। रोहड़ू और जुब्बल मंडल में बिजली बोर्ड की कार्यप्रणाली से खफा उपभोक्ताओं ने अधिकारियों से मामले की जांच की मांग की है। अधिकतर उपभोक्ताओं के भारी भरकम बिजली बिल देख कर होश फाख्ता हैं। पूरे क्षेत्र में बीते कई माह से बिजली उपभोक्ताओं को समय पर बिल नहीं मिल रहे हैं। कई गांवों में उपभोक्ताओं को दस से बीस हजार रुपये तक के…

Read More

जाम लगाने में चालक भी पीछे नहीं

ठियोग (शिमला)।(विक्रम विक्की ) ठियोग में जाम लगना आम बात हो गई है। पुलिस चाह कर भी जाम लगाने वालों पर शिकंजा नहीं कस पा रही है। यातायात नियमों को तोड़ने में सरकारी तंत्र का भी बड़ा हाथ है। आलू मैदान से लेकर जनोघाट और बस अड्डा तक आए दिन जाम लग रहा है। दो मिनट के इस सफर को पार करने के लिए 15 से 20 मिनट का समय लग रहा है। दोपहर करीब 1:30 बजे बीडीओ कार्यालय के बाहर खड़ी सरकारी गाड़ी के कारण जाम लग गया, लेकिन…

Read More

युवक ने सतलुज में छलांग लगाई

रामपुर बुशहर।(संदीप वर्मा  ) जगातखाना पुल से सुबह 9 बजे के करीब एक युवक ने सतलुज नदी में छलांग लगा दी। लोगों ने युवक को नदी में छलांग लगाते देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की, लेकिन अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है और न ही छलांग लगाने वाले की पहचान हो पाई है। जानकारी के अनुसार विकास शर्मा ने पुलिस को फोन कर बताया कि करीब 25 साल का युवक जगातखाना पुल के…

Read More