भोले के भजनों से गूंजी शिवभूमि

चंबा।(गीता ) शिवभूमि चंबा में शिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वीरवार को शहर से लेकर गांवों तक पूरा दिन माहौल शिवमय बना रहा। चंद्रशेखर मंदिर साहो, चौरासी मंदिर भरमौर स्थित मणिमहेश मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंदिर समूह चंबा, शिव मंदिर सपड़ी व प्रसिद्ध शक्तिपीठ भलेई में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी। 1100 वर्ष पुराने चंद्रशेखर साहो मंदिर में शिवभक्तों की पूरे दिन लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग के दर्शन किए और चंद्रशेखर महाराज का स्मरण किया। शिव भक्ति पार्टी सनैला के कलाकारों ने दिन भर मंदिर में…

Read More

जीरो प्वाइंट के पास बने बस अड्डा

चंबा। (गीता)निजी बस ऑपरेटर यूनियन की बैठक वीरवार को यूनियन के प्रधान रवि महाजन की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर हाल ही में चंबा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा जेल के पास बस अड्डा निर्माण की घोषणा को लेकर खेद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2007 में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व पूर्व मंत्री हर्ष महाजन ने बस अड्डे का शिलान्यास जीरो प्वाइंट के पास किया था। बाद में इसे भाजपा सरकार ने 2010 में रद्द कर दिया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार शिलान्यास स्थल पर…

Read More

टांडा में होगा न्यूरो, हार्ट किडनी, कैंसर का इलाज

धर्मशाला।(आत्मा राम ) टांडा मेडिकल कॉलेज में अब न्यूरो, हार्ट, किडनी और कैंसर सहित पांच गंभीर रोगों के उपचार की भी सुविधा हिमाचल के लोगों को मिलेगी। 150 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल टांडा का लोकार्पण केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. गुलाम नबी आजाद एक मार्च को करेंगे। धर्मशाला में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान खाद्य आपूर्ति तथा परिवहन मंत्री जीएस बाली ने बताया कि टांडा में सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल शुरू होने से प्रदेश के निचले क्षेत्रों मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, कांगड़ा व चंबा के लोगों को…

Read More

धर्मशाला में बनेगा आधुनिक बस अड्डा

धर्मशाला।(आत्मा राम ) धर्मशाला में बीओटी के तहत आधुनिक बस अड्डे का निर्माण किया जाएगा। इसका निर्णय बस अड्डा मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में लिया गया। धर्मशाला में परिवहन मंत्री जीएस बाली ने बताया कि इस बस अड्डे में यात्रियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। धर्मशाला बस स्टैंड को माडर्न ढंग से बनाने के लिए इसका बीओटी के तहत पुन: निर्माण किया जाएगा। इसमें मल्टीप्लेक्स भवन का निर्माण एवं अत्याधुनिक सुविधाएं सम्मिलित होंगी। इसके अलावा परिवहन मंत्री ने नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बालू गलोआ, सरोत्री,…

Read More

राजपूत समुदाय प्रदेश सरकार से खफा

कांगड़ा।(आत्मा राम ) प्रदेश सरकार की ओर से गठित राजपूत कल्याण बोर्ड में प्रदेश राजपूत कल्याण ट्रस्ट और सभा के अधिकतर सदस्यों को नजरअंदाज करने पर समुदाय में रोष व्याप्त है। कांगड़ा में महाराणा प्रताप की मूर्ति के अनावरण मौके पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने राजपूत कल्याण बोर्ड के गठन की घोषणा के बाद इसे ट्रस्ट और सभा ने अपने लंबे संघर्ष की जीत करार दिया था। बोर्ड में गैर सरकारी सदस्यों में ट्रस्ट और सभा के सदस्यों की अनदेखी के चलते ट्रस्ट के चेयरमैन ठाकुर कुलदीप सिंह ने सरकार…

Read More

बैजनाथ में मल्टी स्टोर पार्किंग जल्द : सुधीर

बैजनाथ (कांगड़ा)। पांच दिवसीय राज्यस्तरीय शिवरात्रि महोत्सव के शुभारंभ पर मुख्यातिथि शहरी विकास एवं नगर नियोजन मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि ऐतिहासिक शिव मंदिर के नीचे विनबा खड्ड के किनारे हो रहे भूस्खलन पर रोक लगाने के लिए सरकार ने 40 लाख की राशि जारी कर दी है। कैफे भैरव के समीप स्थित सरकारी भूमि पर मल्टी स्टोर पार्किंग के निर्माण के लिए संबंधित विभाग को डीपीआर बनाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। नगर पंचायतों के लिए अभी आपत्तियों का समय है, लेकिन कुछ लोग बेवजह रोडे़…

Read More

113 स्कूलों की सर्विस बुक अपडेट नहीं

धर्मशाला। जिला कांगड़ा के 113 स्कूलों ने लंबे अरसे से अपनी सर्विस बुक अपडेट अथवा वेरिफाई नहीं करवाई है। जिसके चलते विभाग इन्हें डिफाल्टर घोषित करने की तैयारी में है। शिक्षा विभाग ने स्कूलों को दो दिन में अपनी सर्विस बुक अपडेट करने की हिदायत दी है, दो दिन में जानकारी न देने की सूरत में शिक्षा विभाग इन्हें डिफाल्टर घोषित कर देगा। जिला कांगड़ा के 83 सीनियर सेकेंडरी तथा 30 हाई स्कूलों ने अरसे से अपनी सर्विस बुक अपडेट नहीं की है। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय के कुछ कर्मियों…

Read More

फर्जी दस्तावेजों से ले लिया लोन

कुल्लू।(भाग सिंह) कुल्लू में चार लोगों के खिलाफ बैंक में जाली दस्तावेज पेश कर लोन लेने का आरोप है। इन आरोपियों ने जाली दस्तावेज पेश कर बैंक से कर्ज ले लिया। इस मामले में पुलिस ने इन चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यूनियन बैंक सरवरी कुल्लू के मैनेजर राकेश कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि कराड़सू के चार लोगों ने जमीन के नकली दस्तावेजों में जमाबंदी और पर्चा पेश कर…

Read More

कुल्लू-मनाली की चोटियों पर हिमपात

कुल्लू/मनाली।(भाग सिंह / सरिता ) कुल्लू-मनाली की ऊंची चोटियों पर वीरवार को ताजा हिमपात हुआ। बुधवार रात और वीरवार सुबह निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश, जबकि ऊपरी क्षेत्रों में हिमपात हुआ। इससे निचले क्षेत्रों में सुबह के समय ठंड बढ़ गई। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोलंगनाला में वीरवार को करीब तीन इंच तक बर्फबारी हुई है। इसके अलावा कोठी में भी करीब तीन इंच तक बर्फबारी की सूचना है। मढ़ी में करीब छह इंच ताजा हिमपात हुआ। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रोहतांग में करीब एक फुट हिमपात दर्ज किया गया। इसके अलावा…

Read More

एटीएम तोड़कर उड़ाई नकदी

कुल्लू।(भाग सिंह ) जिले में चोरों ने एक बैंक का एटीएम तोड़कर नकदी पर हाथ साफ कर लिए। इस वारदात से लोगों में दहशत है। चोरी की बढ़ती वारदातों से अब एटीएम में भी लोगों का पैसा सुरक्षित नहीं है। बुधवार रात शहर के साथ सटे सिंडिकेट बैंक का एटीएम तोड़कर शातिर चोर साढे़ पंद्रह हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर गए। पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर…

Read More