शिवरात्रि महोत्सव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

मंडी।(मनोज ठाकुर ) अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में देव रथों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए हैं। महोत्सव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवान तैनात रहेंगे। करीब 750 पुलिस जवानों को महोत्सव में ड्यूटी पर तैनात किया है। देवी-देवताओं के ठहरने वाले स्थानों पर भी कड़ा पहरा रहेगा। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखने को अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात किए हैं। वाहनों की पार्किंग के लिए व्यवस्था की है। शिवरात्रि महोत्सव में सैकड़ों देवी-देवताओं के रथ मंडी पहुंच गए हैं। देव रथों पर करोड़ों के…

Read More

कोटली में जल्द खोली जाएगी आईटीआई

कोटली (मंडी)।(मनोज ठाकुर ) मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सदर विधानसभा क्षेत्र के कोटली में कई विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने जनसभा में कोटली में आईटीआई और पुलिस चौकी खोलने की घोषणा भी की। इससे पहले कोटली पहुंचने पर क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने 3.16 करोड़ की लागत से कोटली बस स्टैंड की आधारशिला रखी। साथ ही 1.25 करोड़ की लागत से निर्मित जरल-कोटली उठाऊ पेयजल योजना और तहसील कार्यालय का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कोटली में आईटीआई तथा…

Read More

850 ग्राम चरस के साथ दो गिरफ्तार

चौंतड़ा (मंडी)। घट्टा चौकी पुलिस ने चरस तस्करी के मामले में दो आरोपियाें को गिरफ्तार किया है। आरोपियाें के पास से 850 ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार वीरवार को घट्टा में पुलिस नाके के दौरान वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस जोगिंद्रनगर से बैजनाथ की ओर जा रही सूमो गाड़ी को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन वाहन चालक ने गाड़ी को नहीं रोका और तेज गति से…

Read More

ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में लाखों का कारोबार

बिलासपुर। बिलासपुर में चल रही खादी ग्रामोद्योग आयोग की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में कारोबार खूब चमका है। 14 फरवरी से शुरू हुई प्रदर्शनी में अब तक लगभग 30 लाख रुपये का कारोबार हो चुका है। महंगे उत्पाद के बावजूद भी प्रदर्शनी में खूब बिक्री हो रही है। 15 दिवसीय प्रदर्शनी के शुरूआती दो-तीन दिनों में व्यापारियों को बारिश के चलते मंदी का सामना करना पड़ा था। मौसम के करवट बदलते ही व्यापार ने भी तेजी पकड़ ली है। ऊना से आए फर्नीचर के कारोबारी मनोज ने बताया कि वह मौसम…

Read More

शाहतलाई के विकास के लिए 12.11 करोड़

शाहतलाई के विकास के लिए 12.11 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वर्ष 2014-15 के लिए बुधवार को पेश किए बजट में विकास को लेकर नगर पंचायत ने पोटली खोली है। विभिन्न स्त्रोतों से नगर परिषद को 16.23 करोड़ रुपये की आय होने की उम्मीद है। इसमें लगभग 2.86 करोड़ का ओपनिंग वैलेंस है। 12.11 करोड़ रुपये विभिन्न विकास कार्यों पर खर्च होंगे। इनमें से 2.70 करोड़ रुपये की राशि नगर पंचायत में सीवरेज सिस्टम पर खर्च होगी। नगर पंचायत अध्यक्ष सरोज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से इस…

Read More

वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़

बिलासपुर।(सोनू शर्मा ) वाहन चोरी कर बाहरी राज्य में बेचने का कारोबार करने वाले वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करने का पुलिस ने दावा किया है। बिलासपुर के जामली से कुछ अरसे पहले चोरी हुए एक ट्रक के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक ट्रक को आरोपी पंजाब में बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने ट्रक को भी बरामद कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुछ अरसे पहले जामली से एक ट्रक चोरी हुआ था। ट्रक मालिक ने पुलिस…

Read More

मनमाने रेट वसूलने पर भी लगेगा अंकुश

शाहतलाई (बिलासपुर)। बाबा बालक नाथ की तपोस्थली शाहतलाई में चैत्र मेलों के आयोजन के लिए नगर पंचायत तलाई ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर पंचायत द्वारा धर्मशालाओं के संचालकों को बेहतर बनाने के निर्देश दिए हैं। यदि कोई संचालक निर्देशों की अवहेलना करता है। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। नगर पंचायत तलाई द्वारा धर्मशालाओं के संचालकाें को अपनी-अपनी धर्मशाला में बने सेफ्टिक टैंकों की सफाई, लाइट की उचित व्यवस्था, ढोल-स्पीकर पर पाबंदी, सफाई की उचित व्यवस्था बनाए रखे के अलावा श्रद्धालुओं से मनमाना शुल्क नहीं वसूलने की सख्त हिदायत…

Read More

मंडी शिवरात्रि में नहीं मिलेगी खादी!

बिलासपुर।(सोनू शर्मा ) उत्तरी भारत के खादी कारोबारियों को तगड़ा झटका लगा है। हर साल शिवरात्रि पर्व पर मंडी में खादी एवं ग्रामोद्योग की प्रदर्शनी लगती थी। इस साल मेला ग्राउंड में प्लाट नहीं मिलने से प्रदर्शनी नहीं लग रही। पिछले 12 साल से शिवरात्रि पर मंडी में खादी कारोबारियों को विशेष जगह दी जाती थी। खादी ग्रामोद्योग बोर्ड मंडी को 80 कारोबारियों के स्टॉल लगाने के लिए आवेदन प्राप्त हुए थे। खादी बोर्ड ने जिला प्रशासन से मेले में प्रदर्शनी लगाने की अनुमति को 10 फरवरी को आवेदन सौंप…

Read More

शिकायत कक्ष जनता को समर्पित

डलहौजी (चंबा) स्थानीय विधायक आशा कुमारी ने डलहौजी के गांधी चौक में हिमाचल प्रदेश सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा नव निर्मित शिकायत कक्ष व जेई कार्यालय का उद्घाटन किया। इससे पहले गांधी चौक पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आशा कुमारी का स्वागत किया। लगभग छह लाख तीस हजार की लागत से तैयार इस नवनिर्मित दो मंजिला भवन में शिकायत कक्ष,पानी का बिल जमा करवाने की सुविधा व जेई कार्यालय के अलावा चौकीदार के लिए रिहायश भी मौजूद है। इस अवसर पर विधायक आशा कुमारी ने कहा कि इस भवन…

Read More

चंबा के विकास पर धन की नहीं होगी कमी

चंबा।(गीता ) वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने वीरवार को जनजातीय क्षेत्र भरमौर की ग्राम पंचायत औरा के लूणा पुल का शिलान्यास किया। इस पुल के निर्माण पर चार करोड़ चार लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इस मौके पर एक समारोह में वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने बताया कि पुल निर्माण से सिल्ही, मरूगंडा, कलोहरा, फल्ली, विहुला व औहरा गांवों की लगभग दो हजार आबादी लाभान्वित होगी। इसके बाद उन्होंने 28 लाख 79 हजार रुपये की लागत से निर्मित ढकोग-गुआड़ जीप योग्य मार्ग का उद्घाटन किया। इसके…

Read More