पॉलीहाउस पर 10 करोड़ होंगे खर्च

राजगढ (सिरमौर)।(ओ पी शर्मा)  जिला में कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए आगामी तीन वर्षों के दौरान पॉलीहाउस निर्माण पर दस करोड़ रुपये की राशि व्यय की जाएगी। इसमें किसानों को पॉलीहाउस के निर्माण पर कुल लागत का 85 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर ने कोठिया-जाजर में वीरवार को 15 लाख से तैयार उठाऊ सिंचाई योजना का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कृषि एवं बागवानी के क्षेत्र में राजगढ़ ने उत्तर भारत में एक अलग पहचान बनाई है। राजगढ़ का आडू…

Read More

नौकरी के लिए आएं गोंदपुर

पांवटा साहिब (सिरमौर)।(वीरेन्द्र पंवार)  जिला उद्योग महाप्रबंधक ज्ञान सिंह चौहान ने कहा कि शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए दो मार्च को पांवटा के गोंदपुर मे रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक पांवटा क्षेत्र चौधरी किरनेश जंग व विशिष्ट अतिथि एसडीएम पांवटा श्रवण मांटा होंगे। महाप्रबंधक ने कहा कि रोजगार मेले में 30 स्टॉल लगाए जाएंगे। मेले में जिले की औद्योगिक इकाईयां गंभीरता दिखाएं। सिरमौर के पांवटा व कालाआंब से 750 रिक्तियों की डिमांड पहुंची है। प्रदेश सरकार व विभाग का…

Read More

तीन किस्तों में दीजिए बिजली बिल

शिमला।(सोनिया)  राज्य बिजली बोर्ड ने राजधानी में उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है।  प्रकाशित खबरों के बाद पहले नए मीटरों की जांच के आदेश हुए और अब बिजली बोर्ड ने उपभोक्ताओं से किस्तों में बिल लेने का फैसला लिया है। जिन उपभोक्ताओं के बिजली बिल ज्यादा हैं, वे अब किस्तों में भी बिल का भुगतान कर सकते हैं। बिलिंग में कोई गलती है तो उपभोक्ताओं पर सरचार्ज भी नहीं लगेगा। किस्तों में बिल देने के इच्छुक उपभोक्ताओं को अपने बोर्ड दफ्तरों में जाकर प्रार्थना पत्र देना होगा। इसमें किस्तों में…

Read More

वर्क एंड कंडक्ट पर मिलेगा 4-9-14

शिमला।(वीरेन्द्र खागटा )   हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग में शिक्षकों को 4-9-14 का टाइम स्केल देने के लिए विभाग किसी नए फार्मूले को लागू कर सकता है। हिमाचल राजकीय शिक्षक यूनियन की बैठक में विभाग ने शिक्षकों की मांग पर सहमति जताई है। इस पर अंतिम फैसला पांच मार्च को होने वाली जिला उपनिदेशकों की बैठक में हो सकता है। विभागीय सहमति बनी तो स्कूल के मुखिया की ओर से जारी शिक्षक के वर्क एंड कंडक्ट रिपोर्ट के आधार पर वित्तीय लाभ जारी कर दिया जाएगा। पांचवीं और आठवीं की…

Read More

आईटी शिक्षा दे रही कंपनी से करार बढ़ा

शिमला।(वीरेन्द्र खागटा)  हिमाचल के स्कूलों में आईटी शिक्षा दे रही पंजाब की सोसाइटी को सरकार ने छह महीने का और समय दिया है। कंपनी के साथ 31 मार्च को करार खत्म हो रहा है। आचार संहिता लागू होने के कारण विभाग अप्रैल में नई कंपनी को करार नहीं दे सकेगा। कंप्यूटर शिक्षा प्रभावित न हो, इसलिए पहले ही इस पर काम कर लिया है। विभाग की ओर से सोसाइटी को सितंबर 2014 तक का समय दिया है। इसके बाद विभाग की ओर से नया टेंडर आमंत्रित किया जाना प्रस्तावित है।…

Read More

वन्यजीव, वनस्पतियों की खूबियां होंगी रिकार्ड

शिमला। (वीरेन्द्र खागटा ) आपके घर के पास कौन सी ऐसी औषधीय वनस्पति है, जिससे बीमारियां ठीक हो जाती हैं। कौन-कौन से ऐसे कीड़े मकोड़े हैं, जो खेती के लिए लाभदायक होते हैं। कौन से ऐसे दुर्लभ जीव हैं, जो विलुप्त हो रहे हैं। वनस्पतियों, कीड़े मकड़ों और वन्यजीवों की हर प्रजातियों की सूची हिमाचल प्रदेश में पंचायत स्तर पर तैयार की जाएगी। इसके लिए बुजुर्गों की भी मदद ली जाएगी, जिससे प्रदेश की जैव विविधता को संरक्षण करने में मदद मिल सके । साथ ही भविष्य में अनुसंधान करने…

Read More

सीएफएल बल्ब घपले में एक गिरफ्तार

शिमला।(वी डी शर्मा ) न्यू शिमला में एक निजी फर्म में सीएफएल बल्ब घोटाले में पहली गिरफ्तारी कांगड़ा से की गई है। आरोपी का नाम प्रमोद कुमार बताया जा रहा है। इसके तीन साथियों को अभी पुलिस तलाश कर रही है। फर्म की ओर से आरोपियों को करीब पांच लाख के सीएफएल बल्ब बेचने की जिम्मेदारी सौंपी थी। आरोपियों ने सप्लाई तो ले ली लेकिन पैसा नहीं दिया। इस पर थाना न्यू शिमला में वीरेन जालटा की ओर से मुकदमा दर्ज करवाया गया था। पुलिस के मुताबिक फर्म की ओर…

Read More

नहीं घटेगा 4000 बिजली कर्मियों का वेतन

शिमला।(वीरेन्द्र खागटा)  हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड प्रबंधन ने लोकसभा चुनावों के लिए आचार संहिता लागू होने से पहले ही कर्मचारियों की वेतन विसंगति को दूर कर दिया है। बोर्ड प्रबंधन ने संशोधित ग्रेड पे को लेकर जारी पहले की अधिसूचना में सुधार कर दिया है। इसमें जितना ग्रेड पे कम हो रहा था, उसे पर्सनल पे यानी निजी वेतन के नाम के जारी कर दिया है। मोटे तौर पर यदि किसी कर्मचारी का ग्रेड पे संशोधन के बाद 4300 से कम होकर 3500 हो गया था। इस 800 रुपये के…

Read More

मंडी में चालीस करोड़ से बनेंगे पार्किंग स्थल

मंडी।(मनोज ठाकुर ) मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने वीरवार को मंडी शहर में बीओटी आधार पर सार्वजनिक निजी सहभागिता के तहत निर्मित होने वाले दो पार्किंग और कामर्शियल कांप्लेक्सों का शिलान्यास किया। इससे मंडी शहर में पार्किंग समस्या से निजात मिलेगी। शहर के जैंचू का नौण में 35 करोड़ से पार्किंग और व्यावसायिक परिसर विकसित होगा। इसमें 200 वाहनों की पार्किंग सुविधा होगी। परिसर में 8484 वर्ग मीटर में व्यावसायिक क्षेत्र होगा। इसके अलावा जेल रोड के पास 40 करोड़ रुपये की लागत से पार्किंग और कामर्शियल कांप्लेक्स बनेगा। इसमें 225…

Read More

माकपा ने लोस चुनाव को लेकर कसी कमर

जोगिंद्रनगर (मंडी)।(ओम प्रकाश ) माकपा के माध्यम से जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में लोक सभा चुनाव के लिए गठित चुनाव अभियान समिति ने क्षेत्र में जोरदार तरीके से चुनाव प्रचार का शंखनाद कर दिया है। माकपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इस बार जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ से कांग्रेस तथा भाजपा दोनों को पछाड़ने और पार्टी प्रत्याशी कुशाल भारद्वाज को बढ़त दिलाने के लिए कमर कस ली है। इसके लिए हर जोन और हर बूथ स्तर पर कमेटियां बनाई जा रही हैं। मंडी से माकपा प्रत्याशी कुशाल भारद्वाज ने चार…

Read More