कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।(कमलेश) रामपुर से शिमला जा रही एक कार लूहरी से पांच किलोमीटर आगे माहौली के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी और मासूम बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को उपचार के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार एचपी-01ए- 3244 रामपुर से शिमला की ओर जा रही थी। इसमें 35…
Read MoreAuthor: ibindiannews
ठियोग के संधू में युवक का शव मिला
ठियोग (शिमला)।(विक्रम विक्की ) राष्ट्रीय राजमार्ग-22 ठियोग-संधू सड़क पर लालपानी के पास सड़क से नीचे एक युवक का शव मिला है। शव की पहचान श्याम सिंह 37 वर्षीय पुत्र लगन दास के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार श्याम सिंह अपने दोस्त के साथ ठियोग से संधू के लिए रवाना हुआ था । देवी मोड़ के पास उसका दोस्त अपने घर को निकल गया और श्याम सिंह अपने घर के लिए रवाना हो गया। इसी दौरान रास्ते में वह सड़क से 50 मीटर नीचे जा गिरा।…
Read Moreकई सवाल छोड़ गई दंपति की मौत
रामपुर बुशहर।(संदीप वर्मा) ननखड़ी में दंपति की मौत कई सवाल खड़े कर गई है। हालांकि प्रारंभिक जांच में युवक की हत्या का मामला दर्ज किया गया है, लेकिन इसके बाद भी पुलिस के लिए परेशानी यह है कि हत्या किसने की और क्यो की? वहीं युवक की पत्नी जिसका शव पेड़ पर लटका मिला, वह वहां कैस पहुंचा? उसने आत्महत्या की या फिर किसी ने मार कर उसे पेड़ पर लटका दिया है। इस मामले में ऐसे ही कई पेचीदा सवाल पुलिस के सामने खड़े हैं। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम की…
Read Moreलवर प्वाइंट में मिले कंकाल की शिनाख्त
कसौली (सोलन)।(यशपाल) लवर प्वाइंट में मिले कंकाल की शिनाख्त हो गई है। मृतक की पहचान मधुकर कपूर (66) निवासी वर्किंग वुमन सोसायटी कंसल नजदीक चंडीगढ़ (पंजाब) के रूप हुई है। पुलिस का दावा है कि यह आत्महत्या का मामला है। बीमारी और डिप्रेशन के चलते बुजुर्ग ने लवर प्वाइंट में आकर जान दी है। इसकी पुष्टि थाना प्रभारी कसौली अशोक राणा ने की है। पुलिस के मुताबिक कंकाल के नजदीक एक पुरानी पेंट भी मिली, जिसमे एक डेंटल केयर की पर्ची थी। पुलिस ने उस पर्ची के आधार पर अस्पताल…
Read Moreफर्जी आईडी पर बेचे सिम, फंसे
सोलन।(मोहिन भरद्वाज) अहमदाबाद के तीन परिवारों को बेहोशी की दवा पिलाकर लूटपाट के मामले में शहर के कुछ कारोबारी फंस गए हैं। आरोपी ने जर्मनी में केयर टेकर की नौकरी के साक्षात्कार के लिए इन परिवारों को मोबाइल से संपर्क करके सोलन बुलाया था, वारदात को दिसंबर माह में अंजाम दिया था। मामले में जो सिम प्रयोग किए गए वह फर्जी आईडी पर लिए गए थे, इन्हें सोलन से ही लिया गया। पुलिस की छानबीन में मोबाइल के सिम लोकल निकले हैं, जिन्हे सोलन से ही शातिर ने थर्ड पर्सन…
Read Moreतहसील कार्यालय से रिकार्ड गायब!
अर्की/ कुनिहार/दाडलाघाट(सोलन)। सीमेंट कंपनी की ओर से भूमि अधिग्रहण के बाद किसानों को दिए गए अवार्ड का रिकार्ड अर्की तहसील कार्यालय से गायब हो गए हैं। यह आरोप सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत मांगी जानकारी के आधार पर लगाए गए हैं। मामले में सीएम से हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई गई है, नतीजतन किसानों के साथ न्याय हो सके। ग्याना मंडल विकास संस्था के पदाधिकारियों ने यह सूचना मांगी गई है। मुख्य सलाहकार परमानंद ठाकुर व महासचिव रूप चंद ठाकुर ने कहा कि ग्याणा में पटवार वृत मांगू के…
Read Moreचौड़ी सपाट सड़क पर सफर होगा सुहाना
नालागढ़ (सोलन)।(चतर सैनी) नालागढ़-पिंजौर हाइवे अब जल्द ही फोरलेन बनेगा। वह दिन दूर नहीं जब चौड़ी और सपाट सड़क बनने से इस हाइवे पर सफर सुहाना होगा। इसके लिए हाइवे अथारिटी ने 510 करोड़ की डीपीआर तैयार कर ली है। भूमि अधिग्रहण के लिए दस्तावेजों को राजस्व विभाग को आगामी कार्रवाई के लिए प्रेषित किया गया है। पिंजौर से नालागढ़ तक 38 किलोमीटर फोरलेन बनेगा, जो पिंजौर स्थित एचएमटी उद्योग की बैक साइड से होता हुआ बद्दी और नालागढ़ तक पहुंचेगा। पिंजौर से नालागढ़ की दूरी 35 किलोमीटर है, लेकिन…
Read Moreगैस के दाम बढ़ाने पर जताया आक्रोश
सराहां (सिरमौर)।(ममता कश्यप ) हिमाचल प्रदेश किसान सभा की पच्छाद इकाई एवं भूतपूर्व सैनिक एकता मंच पच्छाद ने सिलेंडर गैस के बढ़ते दामों पर सरकार के प्रति आक्रोश जताया है। किसान सभा पच्छाद इकाई के अध्यक्ष जगदीश शर्मा, रामलाल शर्मा, प्रकाश भाटिया एवं भूतपूर्व एकता मंच के अध्यक्ष मदन सिंह ठाकुर, चतर सिंह, तारा दत्त शर्मा आदि ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से गरीब लोग सिलेंडर नहीं भरवा पा रहे हैं। सरकार ने सब्सिडी योजना शुरू कर गैस के दाम 450 से बढ़ाकर…
Read More48 घंटों से पसरा अंधेरा
नौहराधार (सिरमौर)।(निशा पुंडीर) बिजली की आपूर्ति बहाल न होने से नौहराधार पंचायत के उलाना, हरिजन बस्ती कड़ाईयों, चढ़नाई, गणण आदि क्षेत्रों में उपभोक्ता पिछले 48 घंटों से भारी परेशानी झेल रहे हैं। इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप है। ग्रामीणों का कहना है कि उलाना में बिजली बोर्ड ने जो 25 केवी का ट्रांसफार्मर स्थापित करवाया था वह जल चुका है। इसके चलते इसकी क्षमता प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने अब यहां 63 केवी क्षमता वाले ट्रांसफार्मर को स्थापित करने की मांग की है। ग्रामीण सतीश…
Read More550 प्लॉट बिके, एक घर भी नहीं बना
नाहन (सिरमौर)।(दीप राम) यदि आप नाहन में ‘अपना घर’ बनने की सोच रहे हैं तो एक बार जरूर सोच लीजिए। दो वर्ष में ही मकान निर्माण की सामग्री से लेकर जमीन एवं दिहाड़ी में कई गुणा इजाफा हो चुका है। नाहन शहर और उसके आसपास जरजा, यशवंत विहार, रामकुंडी, बनोग, चीड़ावाली, जमीरिया, आईटीआई कालोनी, कांशीवाला आदि क्षेत्र में करीब 550 प्लॉट बिके हुए हैं। इनमें से एक भी घर अभी तक नहीं बन पाया है। जहां पर लोग ‘अपना घर’ बनाने का संपना संजोए हैं। लेकिन बढ़ती महंगाई के कारण…
Read More