ऊना।(विवेक त्रिपाठी) उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बीते दिन झलेड़ा में बने चौक, हाई मास्ट लाइट एवं रैंसरी में नए स्तरोन्नत सीनियर सेकेंडरी स्कूल का लोकार्पण किया। स्तरोन्नत स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। मुकेश ने रैंसरी में गलियों के निर्माण के लिए 3 लाख, गुरु रविदास मंदिर के लिए 2 लाख, यूथ क्लब को 21 हजार रुपये देने के अलावा रैंसरी में आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी खोलने एवं स्कूल के 3 कमरों के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि झलेड़ा के नवनिर्मित चौक को चंडीगढ़ की…
Read MoreAuthor: ibindiannews
शिवबाड़ी मंदिर अधिग्रहण की तैयारियां शुरू
ऊना।(विवेक त्रिपाठी) प्रशासन ने गगरेट स्थित विख्यात प्राचीन द्रोण शिव मंदिर के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिग्रहण के लिए शिमला स्थित प्रधान सचिव भाषा एवं संस्कृति विभाग से निर्देश जारी हुए हैं। शिवरात्रि पर्व से एक दिन पहले अधिसूचना की प्रति उपायुक्त ऊना अभिषेक जैन को मिली है। यह प्रति एसडीएम अंब अशोक चौहान को प्रेषित की गई है। उधर, मंदिर के अधिग्रहण को लेकर कुछ लोग विरोध भी जताने लगे हैं। प्रशासन की तैयारियों के बीच मंदिर के अधिग्रहण को लेकर विरोध से निपटने को भी…
Read Moreशादी के तीन माह बाद जहर निगला, मौत
अंब(ऊना)।(विवेक त्रिपाठी) उपमंडल के डूहकी में एक विवाहिता की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई है। पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि पुलिस ने मामले के संदर्भ में परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बीती शाम डूहकी निवासी 23 वर्षीय पूजा देवी ने जहर निगल लिया। इससे उसकी हालत काफी बिगड़ गई। हालत बिगड़ता देख परिजन उसे नजदीकी अस्पताल ले गए। लेकिन महिला की नाजुक हाल को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे फौरन पीजीआई रेफर कर…
Read Moreजनता से झूठ बोल रहे उद्योग मंत्री : जोशी
ऊना।(विवेक त्रिपाठी) जिला भाजपा केमिस्ट प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनोद जोशी ने कहा कि उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री हरोली की जनता से झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरोली में विकास के लिए पैसा भाजपा की सरकार ने दिया है और बीत एरिया सिंचाई योजना प्रो. धूमल के शासनकाल की सोच का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पूर्व विधायक जयकिशन शर्मा ने इस योजना को तैयार करवाया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इसे ठंडे बस्ते में डाला था। जोशी ने कहा कि स्वां योजना का चौथा चरण…
Read Moreवैज्ञानिकों से सीखें आधुनिक कृषि तकनीक
नंगड़ा (ऊना)। (विवेक त्रिपाठी) कृषि विभाग की ओर से कृषि विज्ञान केंद्र ऊना में किसान प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। उपायुक्त अभिषेक जैन ने किसानों को कम खेती में अधिक लाभ लेने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जिला ऊना खेती और सब्जी उत्पादन में अग्रणी जिला है। उन्होंने कहा कि कृषि की अधिक जानकारी रखने वाले किसान अधिक लाभ कमा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर किसान को खेती की अधिक जानकारी होनी चाहिए। वह कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों, उद्यान विभाग, कृषि विभाग, मत्स्य विभाग से आधुनिक जानकारी के…
Read Moreन्याय नहीं मिला, अब हड़ताल को बनाया हथियार
मैहतपुर (ऊना)।(विवेक त्रिपाठी) अपने साथ हुई अनदेखी से बेहद खफा जखेड़ा निवासी संजय सिंह ने तीन मार्च से जिला मुख्यालय पर भूख हड़ताल पर बैठने का ऐलान किया है। एसडीएम तथा एसपी ऊना के नाम लिखे पत्र में 31 वर्षीय संजय सिंह ने लिखा है कि उनकी 26 वर्षीय पत्नी डिंपल के दोनों गुर्दे नंगल के एक सरकारी अस्पताल के डाक्टरों के गलत उपचार के चलते खराब हो चुके हैं। इस बात का खुलासा पीजीआई चंडीगढ़ में पत्नी का चेकअप करवाते वक्त वहां के डाक्टरों की एक टीम ने किया।…
Read Moreबरसात में हुए नुकसान की भरपाई पर चरचा
सांगला (किन्नौर)।(विशेश्वर नेगी) जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में जिला राहत एवं पुनर्वास समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विस उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी ने की। बैठक में पिछले साल जून माह में हुई लगातार बारिश से जिला के विभिन्न क्षेत्रों में नकदी फ सलों, सेब के बगीचों, घरों तथा खेतों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए राहत राशि देने की रूपरेखा तैयार की गई। विस उपाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार से मिली राहत राशि को सरकार की ओर से बनाए गए नियमों के…
Read Moreकार खाई में गिरी, दो घायल
सांगला (किन्नौर)।(विशेश्वर नेगी) किन्नौर जिले के निचार खंड में काचे के पास प्लंगी-निचार सड़क मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक कार के बर्फ में फिसल कर खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस थाना भावानगर से मिली जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ, जब शुक्रवार रात एचपी-26 ए 1583 कार भावानगर से निचार की ओर जा रही थी कि काचे के पास बर्फ में फिसलने से सड़क से करीब 150 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन मालिक…
Read Moreबर्फबारी के बाद नारकंडा एनएच 22 बंद
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।(कमलेश) क्षेत्र में देर रात से हो रही बर्फबारी के बाद शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 22 यातायात के लिए बाधित है। नारकंडा से सभी छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद है। रामपुर से शिमला जाने वाली बसों को वाया सुन्नी और बसंतपुर होकर भेजा गया। हालांकि नारकंडा मे 13 सेंटीमीटर तक बर्फबारी रिकार्ड की गई है। बर्फबारी के चलते संपर्क मार्ग नारकंडा-ननखड़ी, नारकंडा-थानाधार भी यातायात के लिए बाधित रहा। आरएम रामपुर गुरबचन सिंह ने कहा कि बर्फबारी होने से बसों को वाया सुन्नी बसंतपुर होकर भेजा…
Read Moreकिन्नौर में फिर बर्फबारी
सांगला (किन्नौर)।(विशेश्वर नेगी) जनजातीय क्षेत्र किन्नौर में शनिवार सुबह मौसम अचानक खराब हो गया है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश हो रही है। इस कारण जिले में एक बार फिर तापमान गिर गया है। शनिवार को प्रमुख पर्यटन स्थल सांगला का न्यूनतम तापमान -3.5 डिग्री और कल्पा का न्यूनतम तापमान भी माइनस 3.5 डिग्री दर्ज किया गया है। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ सहित कल्पा सांगला बटसेरी, रक्षम, छितकुल, कामरू, चांसु, ब्रुआ , शौंग, सापनी, कनई, बटुरी, रिब्बा, रिस्पा, आकपा, खादरा, मुरंग, लंबर, ठंगी, जंगी, कानम,…
Read More