लवर प्वाइंट में मिले कंकाल की शिनाख्त

कसौली (सोलन)।(यशपाल) लवर प्वाइंट में मिले कंकाल की शिनाख्त हो गई है। मृतक की पहचान मधुकर कपूर (66) निवासी वर्किंग वुमन सोसायटी कंसल नजदीक चंडीगढ़ (पंजाब) के रूप हुई है। पुलिस का दावा है कि यह आत्महत्या का मामला है। बीमारी और डिप्रेशन के चलते बुजुर्ग ने लवर प्वाइंट में आकर जान दी है। इसकी पुष्टि थाना प्रभारी कसौली अशोक राणा ने की है।
पुलिस के मुताबिक कंकाल के नजदीक एक पुरानी पेंट भी मिली, जिसमे एक डेंटल केयर की पर्ची थी। पुलिस ने उस पर्ची के आधार पर अस्पताल में पूछताछ की। मृतक के घर का फोन नंबर हासिल किया। जब घर वालों से संपर्क साधा गया तो उन्होंने बताया की मृतक 29 जनवरी से घर से गायब था। इसकी सूचना पुलिस में भी दी हुई थी। पूछताछ में पता चला है की व्यक्ति बीमारी के चलते डिप्रेशन में था। जंगली जानवरों ने लाश को नोच कर नष्ट कर दिया था। उन्होंने बताया की कंकाल को डीएनए टेस्ट के लिए शिमला भेजा गया है। विदित हो कि बुधवार को लवर प्वाइंट के नजदीक एक नर कंकाल मिला था, पुलिस उसकी पहचान कराने में जुटी थी।

Related posts