राहत और पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं

सांगला (किन्नौर)। जिला किन्नौर में चलाए जा रहे राहत और पुर्नवास के कार्य की समीक्षा के लिए सोमवार को जिला मुख्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी ने की।
उन्होंने संबंधित विभागों की ओर से आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के लिए किए जा रहे राहत और पुनर्वास कार्य की समीक्षा की। सभी विभागों के अधिकारियों को राहत एवं पुनर्वास के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुछ विभागों द्वारा किए जा रहे कार्य संतोषजनक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि किन्नौर को वास्तविक स्थिति में लाने के लिए काफी समय लगेगा। ऐसे में हम सब को चाहिए कि मेहनत और ईमानदारी से किन्नौर के विकास के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि केंद्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा जो धनराशि इस जिले में आई आपदा से हुए नुकसान की भरपाई और राहत के लिए जो भेजी गई है और जिन विभागों को धनराशि आवंटित की गई है। बैठक में उपायुक्त किन्नौर कैप्टन जेएम पठानिया, सहायक आयुक्त मेजर विशाल शर्मा, उप मंडलाधिकारी कल्पा प्रशांत देष्टा अइि अधिकारी तथा गैर सरकारी संगठनों के सदस्य उपस्थित थे।

Related posts