भूस्खलन से एनएच बंद

सांगला (किन्नौर)। पांगी और काशंग में पावर हाउस के पास रविवार देर रात को भूस्खलन के चलते एनएच-पांच बंद हो गया है। इसके चलते सोमवार सुबह से ही पूह और काजा की ओर बसें और अन्य वाहन नहीं जा सके है। इसके चलते लोगों को भारी परेशानियों से दो चार होना पड़ा।
सड़क पर भूस्खलन की सूचना मिलते ही मार्ग बहाल करने के लिए तीन मशीनों सहित 25 मजदूरों को लगाया गया है। लेकिन अभी तक सड़क मार्ग को बहाल नहीं किया जा सका। इस कारण काजा और पूह से रिकांगपिओ और रिकांगपिओ से पूह और काजा जाने वाले लोगों को वाहन बदल कर सफर करना पड़ रहा है। वीरेंद्र नेगी, देवेंद्र नेगी, अरविंद नेगी, रमेश शर्मा, केशवराम कश्यप, त्रिवेदी अल्का, मिश्रा पुनीत, ज्ञाछो सुरेंद्र कुलदीप, प्रेम कुमारी, चंद्रदेवी नेगी, बासपदता नेगी, आंगमो, चंद्रज्ञानी सहित कई अन्य लोगों ने कहा कि मार्ग के अवरुद्ध होने से उन्हें जान जोखिम में लगा कर सफ र करना पड़ा। क्योंकि पहाड़ी से लगातार चट्टानों का गिरना जारी है।
सीमा सड़क संगठन के ओसी एचआर वनराज ने सोमवार देर शाम तक अवरुद्ध मार्ग को खोले जाने का दावा करते हुए कहा कि उक्त सड़क मार्ग को जल्द से जल्द बहाल कर दिया जाएगा।

Related posts