रोहडू। पुलिस विभाग ने पंचायत स्तर पर होने वाले हर छोटे-बड़े क्राइम को रोकने के लिए बीट कांस्टेबलों को नियुक्त कर दिया है। इससे अब पुलिस को बीट की खुफिया जानकारी भी आसानी से हासिल हो सकेगी। पुलिस विभाग हर सप्ताह एक बीट में बैठक का आयोजन भी करेगा। इसमें पुलिस विभाग से उच्च अधिकारी उपस्थित रहेंगे। पुलिस विभाग को पंचायत स्तर पर कई आवश्यक जानकारियां पूरी तरह से उपलब्ध नहीं हो पा रही थीं। इसलिए विभाग ने अब चार से पांच पंचायतों की एक बीट बनाई है। एक बीट…
Read MoreCategory: Shimla
बिजमल सड़क निर्माण पर भड़के ग्रामीण
चौपाल (शिमला)। ग्राम पंचायत बिजमल के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रही सड़क का कार्य कछुआ गति से चल रहा है। ग्रामीणों में लोनिवि तथा ठेकेदार की कार्यप्रणाली के प्रति रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने लोनिवि के एक्सईएन से मिलकर मामले की शिकायत की है। सड़क से लाभान्वित होने वाले लोगों का कहना है कि बिजमल संपर्क सड़क का निर्माण कार्य विभाग का ठेकेदार गंभीरता से नहीं ले रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सात वर्ष में सड़क का निर्माण पूरा नहीं हुआ है। सड़क के लिए…
Read Moreतीसरे दिन भी नहीं मिली नदी में बही छात्रा
रोहड़ू। शेखल पंचायत के बिंदल निवासी छात्रा का तीसरे दिन भी सुराग नहीं मिला है। जुब्बल पुलिस थाना के तहत पटसारी के समीप चामशु में शनिवार को झूले से पब्बर नदी में गिरने के बाद छात्रा लापता है। पुलिस तथा गांव के लोगों ने तीसरे दिन भी पब्बर नदी के तट की दिन भर तलाश की। नदी में बही छात्रा के सभी रिश्तेदार, गांव के लोग तथा पुलिस तीन दिन से पब्बर नदी के तट पर तलाश में जुटे हुए हैं। जुब्बल और सरस्वती नगर से पुलिस के जवान भी…
Read Moreडिसवाणी सड़क पर दो माह से बस बंद
रोहडू। डिसवाणी पंचायत के आधा दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ने वाली सड़क पर करीब दो माह से निगम की बस सेवाएं पूरी तरह ठप हैं। इसके चलते संपर्क मार्ग से जुड़े लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने निगम के अधिकारियों से कई बार बस सेवा शुरू करने की मांग उठाई, लेकिन सड़क की खस्ता हालत के चलते निगम मार्ग पर बस नहीं भेज रहा है। चिड़गांव तहसील के अंतर्गत डिसवाणी पंचायत की टिक्कर, गुल्ली, खोड़सु, क्याणी, मांऊटाड़ी, थिलोचा तथा कबरोण गांव के लोग…
Read More11 पंचायतों के विकास को 15 लाख
रामपुर बुशहर। एसजेवीएन ने लूहरी प्रोजेक्ट से प्रभावित 11 पंचायतों के विकास को 15 लाख रुपये दिए हैं। सोमवार को बिथल में प्रोजेक्ट प्रमुख एसके शर्मा ने प्रभावित पंचायतों के प्रधानों को राशि के चेक वितरित किए। इस मौके पर प्रोजेक्ट प्रमुख ने कहा कि एसजेवीएन और प्रोजेक्ट प्रभावित पंचायतों के बीच हस्ताक्षरित समझौते के तहत विकास को अग्रिम राशि दी गई है। इस राशि को व्यय करने के बाद पंचायतों को अगली किस्त दी जाएगी। समझौते के अनुसार एसजेवीएन फंड उपलब्ध कराने को सहमत है। इस राशि को पंचायतों…
Read Moreहादसे को न्योता दे रहे गिरते पत्थर
रामपुर बुशहर। कन्या स्कूल के ऊपर और बीएसएनएल कार्यालय के पास पहाड़ी से लगातार गिर रहे पत्थर हादसे को न्योता दे रहे हैं। मौसम साफ हो या फिर खराब, इन पहाड़ियों से छोटे-छोटे पत्थर गिरना आम हैं। इससे खासकर एनएच पर पैदल चलने वाले लोगों को खतरा बना रहता है। अगर समय पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो पत्थरों से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। रामपुर के खोपड़ी स्थित माता के मंदिर की ओर सुबह और शाम लोगों का आना-जाना लगा रहता है। वहीं, स्कूल और…
Read Moreसेंजोस स्केल कीट से बचाएं बगीचा
रोहडू। सेब बगीचों में सेंजोस स्केल कीट सक्रिय हो गया है। कीट पौधे के तने, शाखाओं तथा फलों से रस चूसकर पौधे को सुखा देते हैं। समय रहते कीट की रोकथाम करना आवश्यक है। कीट के अधिक हमले से सेब की फसल पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। सेंजोस स्केल कीट मार्च में सक्रिय हो जाता है। मार्च में जैसे-जैसे पौधे में सैब चढ़ने की प्रक्रिया आरंभ होती है। यह कीट पौधे की खाल से रस चूसना शुरू कर देता है। दिसंबर तक लगातार कीट पौधे पर अपना हमला…
Read Moreगानवी में कार खाई में गिरी, दो जख्मी
रामपुर बुशहर। पुलिस थाना झाकड़ी के तहत गानवी में एक मारुति कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। शनिवार रात हुए हादसे में चालक समेत दो लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से जख्मी चालक को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गानवी से फांचा जा रही मारुति कार गानवी से 50 मीटर आगे अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। इसमें चालक समेत दो लोग सवार थे। हादसे में दोनों को चोटें आई…
Read Moreझाड़फूंक सही या फिर डाक्टरी इलाज
शिमला। पीलिया के अधिकांश मरीज अस्पतालों के बजाय झाड़फूंक करने वालों के पास दस्तक दे रहे हैं। मरीजों का मानना है कि अस्पतालों के चक्कर काटने के बजाय झाड़फूंक वालों के पास वैदिक विधि से पीलिया जल्द दूर होता है। इस पर आईजीएमसी के मेडिसन विशेषज्ञ डा. डीआर शर्मा कहते हैं कि पीलिया आराम करने और परहेज करने से दूर होता है। झाड़फूंक वाले मरीजों को भ्रमित कर रहे हैं। मरीज अगर अस्पताल में आकर डाक्टरों की सलाह मानें और आवश्यक दिशा निर्देशों का पालन करें तो ठीक होने की…
Read More16 कारोबारियों के चालान, 27 हजार जुर्माना
शिमला। राजधानी के 16 कारोबारियों को निर्धारित रेट से अधिक पर पैकेट बंद सामान बेचना महंगा पड़ा। शुक्रवार को विधिक माप विज्ञान विभाग ने विभागीय समझौता करते हुए नियमों की अवहेलना करने वाले कारोबारियों से 27 हजार पांच सौ रुपये का जुर्माना वसूल किया। कारोबारियों पर बिस्कुट, नमकीन से लेकर सिगरेट और शराब तक के अधिक दाम वसूलने का आरोप है। सहायक नियंत्रक विधिक माप विज्ञान एचआर शास्त्री और निरीक्षक विधिक माप विज्ञान शिमला एचके शास्त्री ने कारोबारियों पर जुर्माना किया। विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 और पैकेट में बंद…
Read More