मुख्यमंत्री से उठाईं विस्थापितों की समस्याएं

रामपुर बुशहर। झाकड़ी प्रोजेक्ट के विस्थापित शिमला में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिले। प्रोजेक्ट विस्थापित कल्याण समिति के नेतृत्व मेें विस्थापितों ने सीएम से कई समस्याएं उठाईं और उनके निराकरण की मांग की। विस्थापितों ने सीएम से झाकड़ी प्रोजेक्ट में प्रतिदिन होने वाले कुल उत्पादन से अर्जित राशि में से एक प्रतिशत हिस्सा प्रबंधन से दिलवाने की मांग की। वहीं, उन्होंने विस्थापित परिवारों के प्रत्येक सदस्य को नौकरी दिलवाने की मांग भी उठाई। मंडी जिले के कोलडैम प्रोजेक्ट में राष्ट्रीय पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन नीति के अंतर्गत विस्थापितों को उत्पादन से…

Read More

नृत्य, नाट्य सब्जेक्ट समाप्त करने पर विरोध

शिमला। स्कूलों में पढ़ाए जा रहे नृत्य और ड्रामा विषयों को समाप्त करने के फैसले पर म्यूजिक स्टूडेंट वेलफेयर संघ भड़क गया है। मंगलवार को राज्य संघ के आह्वान पर जिला इकाई की बैठक में सभी पदाधिकारियों ने इस फैसले को वापस लेने की मांग की। नौवीं और दसवीं में पढ़ाए जा रहे इन विषयों को समाप्त करने अधिसूचना जारी कर दी गई है। संघ के अध्यक्ष राजेश चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में फैसला लिया गया कि संगीत विषय के प्रचार प्रसार के लिए संगठन काम करेगा। उन्होंने…

Read More

खुले सीवरेज पर 20, कूड़ा न देने पर 30 परिवारों को नोटिस

शिमला। शहर में गंदगी फैलाने वालों पर नगर निगम ने शिकंजा कसते हुए मंगलवार को पचास परिवारों को नोटिस जारी किए हैं। खुले में सीवरेज छोड़ने वाले बीस लोगों सहित नियमित तौर पर कूड़ा नहीं देने वाले तीस परिवारों पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा लोअर विकासनगर क्षेत्र में बिना अनुमति बनाए जा रहे डंगे का काम भी रुकवा दिया गया है। निगम आयुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि शहर में गंदगी फैलाने वालों ने अगर व्यवस्थाओं में सुधार नहीं लाया तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सर्व मंगल…

Read More

बीए के परीक्षार्थियों ने अंग्रेजी में आठ ग्रेस अंक मांगे

शिमला। बीए अंतिम वर्ष की इवनिंग सेशन में हुई इंग्लिश जनरल की परीक्षा में ए प्रश्न तीन के सी पार्ट में अधूरे प्रश्न ने सैकड़ों परीक्षार्थियों को उलझा दिया। परीक्षार्थियों के मुताबिक रिक्त स्थान भरने के लिए आया प्रश्न अधूरा था। उसमें कोई आप्शन ही नहीं दी गई थी। इस वजह से आठ नंबर के इस प्रश्न को हल नहीं कर पाए। लिहाजा, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय आठ ग्रेस अंक दे। परीक्षार्थियों के साथ-साथ शिक्षक भी इस चूक को मान रहे हैं। वहीं, परीक्षा नियंत्रक ने कहा है कि इस शिकायत…

Read More

सरकारी, निजी स्कूलों में 4 को होगी मॉकड्रिल

शिमला। आपदाओं से निपटने के लिए स्कूली बच्चों को भी तैयार किया जाएगा। चार अप्रैल को राजधानी के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में मॉकड्रिल का आयोजन किया जाएगा। यही नहीं, सभी स्कूलों से आपदा प्रबंधन प्लान तैयार कर 31 मई तक जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को भेजने के लिए कहा गया है। सबसे बढ़िया आपदा प्रबंधन योजना भेजने वाले स्कूल को इस हजार रुपये का इनाम भी दिया जाएगा। मंगलवार को आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के माध्यम से प्राकृतिक आपदाओं से बचाव और रोकथाम के उपायों की जानकारी प्रदान करने…

Read More

होली में नहीं मिलेगा सस्ते राशन का कोटा

शिमला। लाखों परिवारों को होली में सस्ते राशन का कोटा नहीं मिल पाएगा। 21 मार्च से मिलने वाली सस्ती दालें और तेल अब 10 अप्रैल तक नसीब हो सकेगा। राज्य खाद्य आपूर्ति निगम की लेटलतीफी का झटका जिला के राशन कार्ड उपभोक्ताओं की जेब ढीली कराएगा। मार्च का कोटा पहले दस तारीख तक मिल जाना था लेकिन, दालों के टेंडर की वजह से यह लटक गया है। इसके बाद सस्ता राशन देने के लिए 21 मार्च की तिथि तय की गई लेकिन, डिपो तक सप्लाई पहुंचाने में खाद्य आपूर्ति विभाग…

Read More

क्लर्कों के स्वीकृत पद 19, काम करने वाले 3

शिमला। उप निदेशक एलीमेंटरी कार्यालय कर्मचारियों की किल्लत से जूझ रहा है। इस कार्यालय में कहने को तो क्लर्कों के 19 पद स्वीकृत हैं पर काम करने वाले महज 3 ही हैं। वरिष्ठ सहायकों के स्वीकृत 14 में से 7 पद रिक्त हैं। अधीक्षक ग्रेड-1 का पद लंबे समय से खाली है। जिला स्तर के उप निदेशक कार्यालय पर 2,261 प्राइमरी और माध्यमिक स्तर के स्कूलों में सरकारी योजनाओं को लागू करने और संचालन का जिम्मा रहता है। जिले में करीब 318 निजी स्कूलों की संबद्धता के साथ ही समय…

Read More

चेक बाउंस होने पर दो साल कैद

चौपाल (शिमला)। ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट चौपाल ने चेक बाउंस होने पर दोषी व्यक्ति को दो साल कारावास की सजा और 75 हजार रुपये जुर्माना अदा करने के आदेश दिए हैं। बैंक के अधिवक्ता सुरेंद्र मोहन ने जारी बयान में बताया कि राजेंद्र ने यूको बैंक चौपाल से ऋझा की एवज में बैंक को चार लाख का चेक बतौर जमानत दिया था। खाते में रुपये न होने पर चेक बाउंस हो गया। बैंक की ओर से चेक को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायाधीश ने सभी पक्षों को सुनने के बाद मंगलवार…

Read More

ब्रौ पुलिस थाने में ग्रामीण आगबबूला

रामपुर बुशहर। राजकुमार हत्याकांड में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में हो रही देरी पर ग्रामीण भड़क गए हैं। मंगलवार को ग्रामीणों ने ब्रौ पुलिस थाने में विरोध जताया और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को दस दिन का अल्टीमेटम दिया है। इस अवधि में आरोपी को गिरफ्तार न करने पर पुलिस थाने के घेराव की चेतावनी दी है। निरमंड की गड़ेज (बायल) पंचायत की प्रधान मीनाक्षी नेगी, आनी कांग्रेस की अध्यक्ष रमिला देवी, कला देवी, उमा देवी, मीरा देवी, कृष्णा देवी, सीता देवी, प्रेम दास, डोलमा देवी,…

Read More

टिक्कर-खमाडी सड़क की अपग्रेडेशन ठंडे बस्ते में!

रामपुर बुशहर। बहुचर्चित टिक्कर-खमाडी सड़क का अपग्रेडशन कार्य ठंडे बस्ते में पड़ता नजर आ रहा है। समय पर काम शुरू न होने पर अपग्रेडशन कार्य की लागत बढ़कर 19 करोड़ पहुंच गई है। लोक निर्माण विभाग ने रिवाइज्ड डीपीआर तैयार तो कर दी है लेकिन सवाल यह है कि बढ़ी हुई लागत के साढ़े पांच करोड़ कहां से आएंगे। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत केंद्र सरकार ने अपग्रेडशन कार्य के लिए सिर्फ साढ़े 13 करोड़ देने स्वीकृत किए हैं। उप तहसील ननखड़ी की कई पंचायतों को जोड़ने वाली टिक्कर-खमाडी…

Read More