विशेषर बांश्टू हिलोपा मंडल रोहडू के अध्यक्ष

रोहडू। विशेषर सिंह बांश्टू को हिलोपा मंडल रोहडू का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बांश्टू के मंडल अध्यक्ष नियुक्त होने से सभी हिलोपा सदस्यों में खुशी है। बहादुर सिंह नेगी, रविंद्र मच्छान, अशोक शर्मा, श्यामानंद शर्मा, राकेश चौहान, राधेश्याम शर्मा, लाभ सिंह ठाकुर, स्वरूपा नंद ठाकुर, रतन जिंटा, सुहाग मल, प्रेम लाल नेगी, हीरा लाल ठकरेल, ठाकुर सैन बांश्टू, कलम सिंह, जगदीश, प्यारे लाल कल्याण, महेंद्र मेहता, प्यारे लाल, बलवंत सिंह मेक्टू, मोही राम, जानकी दास कायथ, उदम लाल, विश्वा देव मुखिया, बनवारी लाल, प्रेमी, सतीश शर्मा, शशि किरण शर्मा,…

Read More

पुलिस को दो सप्ताह का अल्टीमेटम

रोहडू। टाऊ ग्रामवासियों ने वीरवार को एक बार फिर रोहडू़ थाना पहुंचकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाए हैं कि हत्या के 21 दिन बाद भी पुलिस हत्यारों तक नहीं पहुंच पाई है। पुलिस की अब तक की जांच बहुत धीमी गति से चली है। टाऊ गांव के ग्रामीणों ने पुलिस को दो सप्ताह के अंदर हत्यारों को पकड़ने का अल्टीमेटम दिया है। ग्रामवासियों ने चेतावनी दी कि अगर हत्यारे शीघ्र पकड़े नहीं गए तो ग्रामीणों को मजबूरन सख्त कदम उठाने पड़ेंगे।…

Read More

चालीस वर्ष के लिए मांगा रोजगार

रामपुर बुशहर। मंगलाड (ज्यूरी) में बन रहे निजी हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के प्रभावितों ने प्रोजेक्ट में 40 वर्ष के लिए रोजगार मांगा है। इसके अतिरिक्त उन्होंने प्रोजेक्ट के किसी भी कार्य को स्थानीय ठेकेदार से कराने की भी मांग की है। प्रभावितों ने कहा कि अगर इन मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे अपने हक के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। रामपुर के कोशगर गांव में प्रबंधन के साथ आयोजित बैठक में प्रभावितों ने यह मांगें रखीं। तहसीलदार रामपुर मुकेश शर्मा की मौजूदगी में…

Read More

गैस के लिए तीन माह का इंतजार!

रामपुर बुशहर/ज्यूरी। इंडियन आयल कारपोरेशन से गैस की पर्याप्त सप्लाई न मिलने से रामपुर के हजारों उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। पहले महीने में दो बार गैस मिलती थी, लेकिन अब उपभोक्ताओं को एक सिलेंडर के लिए ढाई से तीन महीने का इंतजार करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने सरकार से मामले में मध्यस्थता करके यहां के लिए पर्याप्त गैस उपलब्ध करवाने की मांग की है। रामपुर गैस एजेंसी के तहत करीब तीस हजार उपभोक्ता आते हैं। यहां उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध नहीं हो पा रही…

Read More

परिवहन सुविधाओं बिना यात्री झेल रहे परेशानी

शिलाई (सिरमौर)। गिरीपार क्षेत्र के हनोल में महासू देवता व चूड़धार में शिरगुल देवता की यात्रा शुरू हो गई है। परिवहन व्यवस्था न होने के कारण श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। श्रद्धालु या तो अतिरिक्त खर्च कर छोटे वाहन किराए पर ले जा रहे हैं या फिर एक दिन की यात्रा कई दिनों में व्यतीत कर रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि हनोल के लिए या तो सीधी बस सेवा चलाई जाए या कोई अन्य सुविधा मुहैया करवाई जाए। चेत्र मास शुरू होते ही…

Read More

सास-ससुर प्रताडऩा के शिकार, पहुंचे एसपी के द्वार

शिमला: सास-ससुर ने अपनी बहू पर प्रताडऩा का आरोप लगाया है और प्रताडऩा से बचाव के लिए पुलिस अधीक्षक शिमला से गुहार लगाई है। राजधानी के फागली में रहने वाली भूमा देवी ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है जिसमें आरोप लगाया गया है कि कांगड़ा जयसिंहपुर के हारदी गांव में रह रही उनकी बहू बीते लंबे समय से उन्हें प्रताडि़त कर रही है। यही नहीं, हर दिन उन्हें फोन पर धमकियां देने के साथ ही भद्दी-भद्दी गालियां भी दे रही है। फागली में रह रही भूमा देवी ने बताया…

Read More

होली को बदरंग कर सकते हैं केमिकल रंग

शिमला। होली पर्व के लिए राजधानी के बाजार भी रंगने को तैयार हैं। खुशबूदार रंगों की बाजार में भरमार है। मेड इन चाइना के स्प्रे वाले रंग की दो बूंदों से पानी की एक बाल्टी को रंगीन करने के दावे दुकानदार कर रहे हैं। बीस से लेकर पांच सौ रुपये तक बाजार में गुलाल बिक रहा है। छोटे बच्चे म्यूजिकल पिचकारी के लिए खासे क्रेजी हैं। पर इन सबके साथ ध्यान रखिएगा कि केमिकल युक्त रंग होली को बदरंग भी बना सकते हैं। दुकानों पर जगह-जगह होली के रंग तथा…

Read More

इस बार दोहरा करंट मारेगा बिजली बिल

शिमला। बिजली उपभोक्ताओं को इस बार बिल दोहरा करंट मारेगा। मार्च के बिल जमा करवाने की अंतिम तिथि 28 मार्च है और आधे शहर में अभी तक बिल नहीं बंटे हैं। इस बार के बिल में नगर निगम टैक्स के पांच सौ रुपये तक अतिरिक्त जुड़कर आएंगे, वहीं देरी से बिल जमा कराने पर सरचार्ज अलग से लगेगा। बिजली कंपनी इस माह बिल बांटने में लेट हो गई है। यह लेटलतीफी हजारों उपभोक्ताओं की जेब पर भारी पड़ने वाली है। समय पर बिल नहीं जमा करवाने पर उपभोक्ताओं को सरचार्ज…

Read More

ओपीडी में मरीजों के लिए लगेंगे बैंच

रोहड़ू। सिविल अस्पताल रोहड़ू में रोगियों के लिए ओपीडी के बाहर बैठने के लिए नए बैंच लगेंगे। बुधवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक में अगले वित्त वर्ष का लेखा जोखा रखा गया। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम रोहड़ू वाईपीएस वर्मा ने की। इस दौरान सिविल अस्पताल रोहड़ू के प्रभारी वरिष्ठ चिकित्सक डा. गोपाल चौहान ने कहा कि गरीबी की रेखा से नीचे के परिवारों को अस्पताल में सभी सेवाएं निशुल्क हैं। आम लोगों से वसूले जा रहे यूजर चार्जिज में आय से अधिक व्यय हो रहा है। सभी सदस्यों ने…

Read More

आंगनबाड़ी केंद्र में भरती पर सवाल

रोहडू। उपमंडल के अंतर्गत शलाश गांव में आंगनबाड़ी केंद्र के लिए हुए सहायिका के साक्षात्कार पर सवालिया निशान लग गए हैं। शलाश गांव के कुछ ग्रामीणों ने सहायिका की नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए एसडीएम रोहडू को लिखित रूप में शिकायत पत्र सौंपा है। आंगनबाड़ी केंद्र शलाश में कुछ दिन पूर्व सहायिका के पद के लिए साक्षात्कार हुए थे। साक्षात्कार के माध्यम से सहायिका का पद भरा भी गया है। लेकिन, कुछ स्थानीय ग्रामीणों ने नियुक्ति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने एसडीएम रोहडू को शिकायत पत्र सौंपकर आरोप…

Read More