शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने के 18 मार्च को ‘हजार गृहकर डिफाल्टरों को नोटिस’ शीर्षक से प्रकाशित खबर पर संज्ञान लेते हुए नगर निगम शिमला को आदेश दिए हैं कि प्रापर्टी टैक्स को पुरानी कर प्रणाली के अनुसार ही एकत्र करे। अदालत ने भवन मालिकों को पुरानी कर प्रणाली के अनुसार हाउस टैक्स जमा करवाने को भी कहा है। अदालत ने स्पष्ट किया कि भवन मालिकों की ओर से जमा करवाई गई कर राशि नई कर प्रणाली के निर्धारण पर निर्भर करेगी। कर राशि के अंतर को समायोजित किया जाएगा।…
Read MoreCategory: Shimla
सोमवार से घर-घर से उठेगा कूड़ा
रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर ने डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रीकरण योजना का ठेका कल्याण संपर्क सर्विस को दे दिया है। नए सिरे से हुए ठेके के तहत 25 मार्च (सोमवार) से घर-घर से कूड़ा उठाया जाएगा। नगर परिषद ने अबकी कूड़ा उठाने की एवज में पैसे न देने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई का फैसला भी लिया है। रामपुर शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए नगर परिषद ने सितंबर में डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रीकरण योजना आरंभ की थी, लेकिन ठेकेदार द्वारा काम ठीक न करने पर हाल ही में परिषद…
Read Moreएक्सरे मशीन तो है, चलाने वाला कोई नहीं
रोहडू। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समरकोट में लोगों की सुविधा के लिए लगाई गई लाखों रुपयों की एक्सरे मशीन लंबे समय से धूल फांक रही है। स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे मशीन तो है, लेकिन इसको चलाने के लिए रेडियोग्राफर नहीं है। केंद्र में लैब तकनीशियन का पद भी लंबे समय से खाली पड़ा है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को घर द्वार स्वास्थ्य सुविधाएं देने के सरकार के सभी दावे खोखले साबित हो रहे हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समरकोट में लंबे समय से रेडियोग्राफर तथा लैब तकनीशियन का पद रिक्त पड़ा हुआ…
Read Moreहिमुडा से पार्किंग नहीं बनवाएगी नगर परिषद
रामपुर बुशहर। नगर परिषद ने इंदिरा मार्केट में प्रस्तावित पार्किंग का निर्माण कार्य हिमुडा से न कराने का फैसला लिया है। धरोहर राशि के तौर पर जमा कराए 60 लाख रुपये ब्याज समेत हिमुडा से वापस मांग लिए गए हैं। हिमुडा को राशि वापस लौटाने को पंद्रह दिन का समय दिया गया है। इस अवधि में राशि न लौटाने पर परिषद कानूनी कार्रवाई अमल में लाएगी। नगर परिषद इंदिरा मार्केट में करोड़ों की लागत से छोटे वाहनों के लिए पार्किंग बना रही है। पार्किंग बनाने की जिम्मेवारी परिषद ने हिमुडा…
Read Moreबिजली बिल जमा कराने में छूटा पसीना
शिमला। बिजली कंपनी के मुख्यालय कुमार हाउस में मेन सरवर डाउन होने के चलते वीरवार को बिल देरी से जमा हो सके। रिज, छोटा शिमला, खलीनी, ईदगाह और चौड़ा मैदान सहित अन्य काउंटरों में पहुंचे उपभोक्ताओं को सुबह से दोपहर हो गई, पर समस्या का समाधान नहीं हो सका। बारह बजे तक भी जब बिलिंग सिस्टम दुरुस्त नहीं हुआ तो अधिकारियों ने लाइनों में लगे उपभोक्ताओं के बिल लेकर अपने पास रख लिए। दोपहर बाद सिस्टम दुरुस्त होने के बाद कंप्यूटर में इनकी एंट्री हो सकी। बिल जमा कराने पहुंचे…
Read Moreदर्जनों असिस्टेंट प्रोफेसर बन सकते हैं रजिस्ट्रार
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में दर्जनों डाक्टरों के पदों की डिमोशन संभव है। कई विभागों में रजिस्ट्रार की कमी के कारण मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया ने प्रबंधन के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की है। एमसीआई ने दो टूक शब्दों में कहा है कि जहां कमी है, वहां असिस्टेंट प्रोफेसरों को रजिस्ट्रार शो करो। ऐसा होने पर कॉलेज में एमसीआई असिस्टेंट प्रोफेसरों के पदों को कम कर देगी। वीरवार को एमसीआई ने निरीक्षण के दौरान यह बात कही। कॉलेज में हड़कंप मच गया है। कॉलेज प्रबंधन मामले को सुलझाने में…
Read Moreस्कूल को मिली जमीन बेचने की जांच शुरू
शिमला। राज्य सरकार ने अब स्कूल को मिली जमीन बेचने के आरोपों पर जांच बैठा दी है। हाई सिक्योरिटी जोन में राष्ट्रपति निवास ‘रिट्रीट’ के पास स्थित हिमालयन इंटरनेशल स्कूल भी बेनामी सौदे के आरोपों में आ गया है। जांच का जिम्मा जिला प्रशासन को सौंपा गया है। इसमें राजस्व संबंधी दस्तावेजाें को खंगालने की बात की जा रही है। कांग्रेस चार्जशीट में हिमालयन इंटरनेशनल स्कूल को लेकर कई गंभीर आरोप हैं। इन आरोपों को आधार बनाकर ही जांच के आदेश हुए हैं। इसकी पुष्टि उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा ने की…
Read Moreकुफरी बनेगा आदर्श पर्यटन स्थल
शिमला। विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) कुफरी को आदर्श पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करेगा। यह जानकारी साडा की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा ने दी। उन्होंने बताया कि कुफरी को पर्यटकों के लिए आदर्श पर्यटन स्थल बनने के दृष्टिगत विशेष मास्टर प्लान बनाया गया। एकीकृत विकास योजना के तहत प्राथमिकता के तौर पर कुफरी बाजार से चीनी बंगला तक सड़क को किया जायेगा। इसके अलावा महासू व देशू पीक का भी सौंदर्यकरण किया जायेगा। कुफरी में नियमित सफाई के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। कुफरी…
Read Moreनए डीबीसी पर सब्सिडी वाला सिलेंडर नहीं
शिमला। इस माह नए गैस कनेक्शन पर डीबीसी (डबल बोटल कनेक्शन) कराने वाले उपभोक्ताओं को दूसरा सिलेंडर नॉन सब्सिडी वाला मिलेगा। सितंबर 2012 से 31 मार्च 2013 तक हर उपभोक्ता को पांच सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर मिलने थे। अब वित्तीय वर्ष निपटने वाला है। ऐसे में अगर कोई नया कनेक्शन ले रहा है तो उसको एक सिलेंडर सब्सिडी वाला मिलेगा लेकिन, अगर वह डीबीसी कराना चाहेगा तो दूसरा सिलेंडर नॉन सब्सिडी वाला लेना होगा। पेट्रोलियम मंत्रालय ने गैस एजेंसियों के कंप्यूटर में ऑटो सिस्टम के तहत सॉफ्टवेयर को अपडेट कर…
Read Moreराज्य स्तरीय रोहडू मेला बीस अप्रैल से
रोहडू। राज्य स्तरीय रोहडू मेले का आयोजन 20 से 22 अप्रैल तक किया जाएगा। मेले के आयोजन के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन कर लिया गया है। मेले की तैयारियों को लेकर एसडीएम रोहडू यशपाल सिंह वर्मा ने शुक्रवार, 22 मार्च को मेला कमेटी की बैठक बुलाई है। राज्य स्तरीय रोहडू मेला हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामलीला मैदान रोहडू में ही आयोजित किया जाएगा। 20 अप्रैल को मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या होगी। 22 अप्रैल को अंतिम सांस्कृतिक संध्या के साथ ही मेले का समापन होगा। मेले…
Read More