शिमला। जिला परिषद की बैठक से नदारद रहे कई विभागों के अफसरों को नोटिस जारी हो गए हैं। डेढ़ दर्जन अफसरों से बैठक में न आने का कारण पूछा गया है। पंद्रह दिन के भीतर जवाब देना होगा। प्रशासन का तर्क है कि जनहित के कार्यों में अफसरों ने रुचि लेना छोड़ दिया है और अपनी जगह बैठक में जूनियर अफसरों को भेज देते हैं। जब उनसे संबंधित विभाग के बारे में जानकारी मांगी जाती है तो तर्कसंगत जानकारी नहीं मिलती। नोटिस के जरिए सभी विभागों को सूचित किया गया…
Read MoreCategory: Shimla
नगर परिषद और ठेकेदार आमने-सामने
रामपुर बुशहर। शहर में डोर-टू डोर कूड़ा कचरा उठाने के मामले को लेकर नगर परिषद और ठेकेदार आमने-सामने आ गए है। जहां नगर परिषद रामपुर ने लोगों के घर द्वार से कूड़ा उठाने के लिए फिर से टेंडर के लिए आवेदन मांग लिए हैं, वहीं ठेकेदार ने भी नप को टेंडर रद करने के लिए नोटिस भेज दिया है। नगर परिषद ने पिछले साल से लोगाें के घर द्वार से कूड़ा कचरा उठाने के लिए योजना शुरू की थी। इसके लिए लोगों को नप की ओर से कूड़ादान भी मुहैया…
Read Moreदुग्ध उत्पादकों का दत्तनगर में हल्ला बोल
रामपुर बुशहर। दुग्ध उत्पादकों ने दूध के दाम 25 रुपये प्रति लीटर तय करने और बकाया भुगतान को लेकर दत्तनगर में मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट के बाहर जमकर हल्ला बोला। इस दौरान उन्होंने मिल्कफेड के खिलाफ खूब नारेबाजी भी की। बकाया पेमेंट और अन्य समस्याओं को जल्द पूरी न करने पर उत्पादकों ने आठ अप्रैल से प्लांट के बाहर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने का निर्णय लिया है। किसान सभा के बैनर तले हुए विरोध प्रदर्शन में दुग्ध उत्पादकों ने दिसंबर से फरवरी तक की दूध की बकाया राशि के जल्द भुगतान…
Read Moreरोहड़ू के सस्ते राशन के डिपो खाली!
रोहडू। शिवरात्रि पर्व पर सस्ते राशन के सभी डिपो खाली हो गए हैं। इनमें सस्ता राशन न मिलने की वजह से उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। इन डिपुओं से तेल, आटा तथा दालें गायब हैं। डिपुओं में अभी तक मार्च में मिलने वाला सस्ते राशन का कोटा नहीं पहुंचा है। सस्ता राशन न मिलने के कारण लोगों को मजबूरन शिवरात्रि पर्व के लिए बाजार से महंगे दामों पर राशन खरीदना पड़ रहा है। टिक्कर उपतहसील में तो दो माह से उपभोक्ताओं को तेल नहीं मिल रहा है।…
Read Moreअत्याचार के प्रति आवाज उठाएं महिलाएं
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रामपुर में जगह-जगह कार्यक्रम हुए। कार्यक्रमों में जहां महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया, वहीं उन्हें किसी भी विकट परिस्थिति का सामना करने को तैयार रहने को कहा गया। कोर्ट परिसर में हुए कार्यक्रम में उपमंडलीय विधिक सहायता समिति की अध्यक्ष एवं सब जज सपना पांडे ने महिलाओं को जागरूक किया। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में बताया और इनके प्रति जागरूक रहने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के उत्पीड़न को सहन नहीं करना चाहिए। जो…
Read Moreमांगों को लेकर सड़क पर उतरी माकपा
ठियोग ( शिमला)। मांगों को लेकर माकपा नेताओं ने शुक्रवार को ठियोग में हल्ला बोला। इस दौरान माकपा प्रदेश सचिव राकेश सिंघा ने बताया कि एक समय आएगा कि एक घर से एक युवक को नहीं बल्कि गांव के ही युवक को सरकारी नौकरी मिल पाएगी। सिंघा ने कहा कि आज भ्रष्टाचार इतनी बुरी तरह अपने पांव पसार चुका है कि पैदा होने वाला हर बच्चा भी भ्रष्टाचार का शिकार हो जाता है। प्रदेश में जनता को घर बनाने के लिए भूमि का अधिकार, भोजन का अधिकार, शिक्षा व स्वास्थ्य,…
Read Moreमिट्टी तेल की कालाबाजारी पर हंगामा
कुमारसैन (शिमला)। नारकंडा पंचायत समिति अध्यक्ष राजेश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में पिछले साल नारकंडा विकास खंड के तहत आने वाली पंचायतों की शैल्फाें को 31 मार्च तक पूरा करने पर चर्चा की गई। इस दौरान मिट्टी तेल को डिपुओं में अधिक दामों पर बेचने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने आरोप लगाया कि बाजार में मिट्टी तेल और राशन दूसरे राज्यों से आए मजदूरों को ब्लैक में बेचा जा रहा है। इसके चलते आम लोगों को राशन और तेल नहीं मिल पा…
Read Moreप्रवक्ताओं ने मांगा 4-9-14 का स्केल
रामपुर बुशहर। शिमला जिले के स्कूल प्रवक्ताओं ने 4-9-14 के स्केल को जल्द लागू करने की मांग की है। इसके साथ ही प्रवक्ताओं ने प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति के लिए डायरेक्ट भरती कोटा रखने की मांग भी की है। वीरवार को रामपुर कालेज के वार्षिक समारोह में शरीक होने आए सीपीएस नीरज भारती के समक्ष प्रवक्ताओं ने यह मांगें उठाईं। शिमला जिला प्रवक्ता संघ के महासचिव यशपाल ठाकुर के नेतृत्व में मिले प्रवक्ताओं ने सीपीएस से स्कूल प्रवक्ता का पदनाम टीजीटी से बदलकर लेक्चरर रखने और पैरा लेक्चररों को जल्द…
Read Moreरामपुर में कटेंगे पानी के सौ कनेक्शन!
रामपुर बुशहर। लंबे समय से पानी का बिल अदा न करने वाले उपभोक्ताओं पर आईपीएच विभाग ने शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। आईपीएच विभाग ऐसे सौ उपभोक्ताओं को भुगतान करने का अंतिम मौका देने जा रहा है, जिन्होंने पिछले लंबे समय से पानी का बिल अदा नहीं किया है। विभाग के अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि अगर एक माह के अंदर पानी के बिल अदा नहीं किए गए तो अप्रैल से विभाग नियम अनुसार कार्रवाई शुरू कर देगा। ऐसे में उपभोक्ताओं के पानी के कनेक्शन भी…
Read Moreफिर शुरू होेंगे ठप पड़े विकास कार्य : प्रतिभा
रोहडू। रोहडू में विकास की गति को फिर गति दी जाएगी। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने हमेशा रोहड़ू को विकसित करने के बारे में सोचा है। जितने भी कार्य पूर्व सरकार के समय रुक गए थे, उन सभी कार्यों में फिर शुरू किया जाएगा। यह बात सीमा कालेज के वार्षिक समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने कही। प्रतिभा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पिछले कार्यकाल में रोहडू के अंदर करोड़ों रुपये के कार्य शुरू किए थे। भाजपा सरकार ने सत्ता में आते…
Read More