कुमारसैन (शिमला)। यहां डिग्री कालेज खोलने के लिए जमीन का चयन करने को पांच सदस्यों की टीम ने क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान डिग्री कालेज ठियोग की प्राचार्य की अध्यक्षता में टीम ने ओडी, डिघाधार और नोगकैंची में कालेज के लिए स्थान का निरीक्षण किया। टीम में डिग्री कालेज ठियोग की प्राचार्य डा. करुणा भारद्वाज, डा. गोपाल भारद्वाज, डा. नरेश वर्मा और डा. मनोज मेहता शामिल थे। इस टीम में कुमारसैन के तहसीलदार डीएस नेगी भी मौजूद थे। निरीक्षण कमेटी की चेयरमैन करुणा भारद्वाज ने बताया कि सरकारी आदेशाें…
Read MoreCategory: Shimla
उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान
रोहडू। पीजी कालेज सीमा में वीरवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुईं। इस अवसर पर विधायक मोहन लाल ब्राक्टा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान स्कूल के मेधावी छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना की प्रस्तुति से हुआ। उसके बाद कालेज प्राचार्य डा. बीएल विंटा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर साल भर की गतिविधियों से उपस्थित लोगों को अवगत करवाया। उसके बाद विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे स्कूल के मेधावी छात्रों…
Read Moreजुबली पंचायत में बिजली संकट
chopal क्षेत्र की जुबली पंचायत के आधा दर्जन गांव में बिजली के ट्रांसफार्मर जलने से पिछले दो सप्ताह से विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। इसके चलते यहां के सैकड़ों परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति भारी आक्रोश है। जुबली पंचायत के प्रधान मस्तराम सक्टा, उप प्रधान जगत पंवार सहित ग्रामीण दिनेश, रामलाल, दुर्गा सिंह व भगत पंवार ने बताया कि बीती 22 फरवरी को आसमानी बिजली गिरने से जुबली व मशोत गांव में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर जल गए थे।…
Read Moreप्रशिक्षु डाक्टर के समर्थन में उतरे मेडिकल आफिसर
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज की प्रशिक्षु महिला डाक्टर के समर्थन में प्रदेश मेडिकल आफिसर एसोसिएशन भी उतर आई है। आफिसर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को भेजे पत्र में छेड़छाड़ के आरोपी कर्मचारी नेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। एसोसिएशन ने आईजीएमसी में मेडिकल स्टूडेंट्स की सुरक्षा को और अधिक पुख्ता करने की मांग भी उठाई है। प्रदेश मेडिकल आफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. सुशील चंद्र, महासचिव डा. जीवानंद चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. एसएल शर्मा, प्रेस सचिव डा. सुशील शर्मा, उपाध्यक्ष डा. यशपाल रांटा, डा.…
Read Moreगैर सब्सिडी सिलेंडर 39, कमर्शियल 71 रुपये सस्ता
शिमला। गैस कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की कीमत मार्च में 39 रुपये घटा दी है। यही नहीं, व्यवसायिक गैस सिलेंडरों की कीमत भी कम कर दी गई है। मार्च में कमर्शियल गैस सिलेंडर 71 रुपये सस्ता मिलेगा। बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमत इस माह 953 रुपये होगी जबकि कमर्शियल की कीमत 1650 रुपये कर दी गई है। सब्सिडी वाले सिलेंडरों की कीमत वहीं रहेगी। होम डिलीवरी पर 467 रुपये लगेंगे जबकि गैस एजेंसी के गोदाम से सिलेंडर लेने पर 412 रुपये देने होंगे। यानी सीधे…
Read Moreपंद्रह मार्च के बाद आनलाइन जमा होंगेे बिल!
शिमला। इस माह से आप पानी बिल और टैक्स ऑनलाइन जमा करवा सकेंगे। बिल आईसीआईसीआई बैंक जमा करेगा। नगर निगम की वेबसाइट पर बिल जमा करवाने का लिंक मिलेगा। इस लिंक पर क्लिक कर उपभोक्ता बिल की राशि ट्रांसफर कर सकेंगे। नगर निगम और आईसीआईसीआई बैंक में इसको लेकर करार की प्रक्रिया जारी है। संभावित है कि 15 मार्च तक ऑनलाइन सुविधा शहरवासियों को मिलना शुरू हो जाए। निगम आयुक्त अमरजीत सिंह ने इसकी पुष्टि की है। नगर निगम में ऑनलाइन बिल जमा करवाने की योजना के शुरू होने से…
Read Moreडाक्टर ने की मरीज के साथ मारपीट
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कालेज में डाक्टर द्वारा मरीज के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। कालेज प्रबंधन को मिली शिकायत के अनुसार आईजीएमसी के कार्डियोलाजी विभाग में शनिवार को किसी बात पर पहले डाक्टर और मरीज के बीच बहस हुई और बाद में डाक्टर ने मरीज के साथ मारपीट कर दी। अमूमन दिखने में आता है कि इलाज में लापरवाही पर मरीज के साथ आए तीमारदार डाक्टरों के साथ दुर्व्यवहार कर बैठते हैं। लेकिन इस बार गुस्से में आपा खो बैठने पर डाक्टर द्वारा ही मरीज के साथ…
Read Moreबच्चों को लाने, ले जाने के लिए चलेंगी स्कूल बसें
शिमला। उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा ने शहर के स्कूल संचालकों को बच्चों को लाने और घर छोड़ने के लिए स्कूल बसों का इस्तेमाल करने को कहा है। शहर में बढ़ती ट्रैफिक समस्या के समाधान व स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही के लिए स्कूल बसों का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को स्कूल प्रतिनिधियों व अभिभावकों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से भी शीघ्र ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि शहर के विभिन्न भागों…
Read Moreकांग्रेसियों ने बागवानों से किया धोखा : भाजपा
जुब्बल (शिमला)। भाजपा मंडल जुब्बलकोटखाई ने केंद्र सरकार पर बजट में सेब की अनदेखी का आरोप लगाया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष लायक राम चौहान तथा उमेश शर्मा ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि केंद्र में सेब की पैरवी करने वाला कोई नहीं है। हिमाचल प्रदेश के सेब उत्पादकों ने पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पर अपना विश्वास दिखाया था। अब कांग्रेस नेताओं ने सेब बागवानों के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में नारियल की खेती के लिए तो 75 हजार करोड़ रुपये की व्यवस्था…
Read Moreएनएच-22 की बहाली को अभी इंतजार
रामपुर बुशहर। रल्ली के पास भारी भरकम चट्टानों के सड़क पर आने से बंद हुआ एनएच-22 शनिवार को भी बहाल नहीं हो पाया है। सड़क में ल्हासे गिरने से करीब 40 मीटर सड़क पूर्ण रूप से नष्ट हो चुकी है, जिसे ठीक करने में करीब एक सप्ताह का समय लग सकता है। इधर, सड़क बंद होने के कारण शिमला से रिकांगपिओ की ओर कोई भी वाहन नहीं जा पा रहा है। जबकि, रल्ली के पास बसों को बदल कर लोग सफर कर रहे हैं। शुक्रवार दोपहर रल्ली के पास ल्हासा…
Read More