चौबीस घंटे बाद भी हत्यारों का सुराग नहीं

रोहड़ू। पुलिस थाना रोहड़ू के समीप झाड़ियों से बरामद कोटखाई के टाहू गांव निवासी युवक विंकल के हत्यारों का पुलिस को चौबीस घंटे बाद भी सुराग हाथ नहीं मिला है। हालांकि, मृतक के मोबाइल फोन की काल डिटेल तथा उसके दोस्तों से पूछताछ के आधार पर पुलिस हत्यारों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। मारा गया युवक विंकल रोहड़ू में करीब एक सप्ताह पहले आया था। एक सप्ताह के दौरान वह कहां किसके पास रहा था, इसके बारे में पुलिस को कुछ पता नहीं चल सका है। युवक के…

Read More

बिजली बिल ने उड़ाए उपभोक्ताओं के होश

कोटखाई (शिमला)। गुम्मा बाजार में बिजली की परेशानी से आम लोगों के साथ व्यापारियों को भी भारी परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। जहां लोगों को बिजली कट लगने से दिक्कत झेलनी पड़ रही है, वहीं नए मीटर लगाने के बाद उपभोक्ताओं को बिजली का बिल भी अधिक आ रहा है। हालांकि, लोगों ने इसके बारे में कई दफा बिजली बोर्ड के उच्च अधिकारियों को भी शिकायत की। लेकिन, इस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। व्यापार मंडल गुम्मा के प्रधान मदन चौहान, सचिव नरेंद्र…

Read More

कोटखाई में युवक की हत्या

कोटखाई (शिमला)। कोटखाई में एक नेपाली युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके वतन के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। बताया जाता है कि इन दोनों युवकों ने बुधवार रात मृतक और उसके एक साथी के साथ मारपीट की थी। मृतक युवक की पहचान परस राम (32) के रूप में हुई है। वह कोटखाई के छत्तरीधार में एक स्थानीय व्यक्ति के पास मजदूरी करता था। बुधवार को परस राम रात अपने एक…

Read More

पुलिस ने पकड़ी 25 पेटी अवैध देसी शराब

रोहड़ू। पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति के स्टोर से 25 पेटी देसी शराब बरामद की हैं। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। शराब रखने का आरोपी अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है। डीएसपी राजकुमार चंदेल ने बताया कि बुधवार शाम पुलिस थाना रोहड़ू के अतिरिक्त थाना प्रभारी मदन लाल, आरक्षी सुभाष चंद, नानक चंद, भोपिंद्र सिंह तथा होम गार्ड के जवान सुनील कुमार ने कांडा गांव में संदीप ठाकुर के स्टोर में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की।…

Read More

देश सेवा के लिए मर मिटने की कसम खाई

ज्यूरी (शिमला)। आईटीबीपी की 19वीं वाहिनी बौंडा (सराहन) में वीरवार को पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। इसमें आईटीबीपी के 188 जवानों ने देश सेवा के लिए मर मिटने की शपथ ग्रहण की। समारोह में उत्तर-पूर्व सीमांत के महानिरीक्षक कृपा राम नेगी बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए और उन्होंने जवानों को दीक्षा देकर देश की सेवा को रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आईटीबीपी दुनिया की अग्रणी एटलरी फोर्स के रूप में जानी जाती है। देश की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के साथ-साथ विदेशों में भी कई काम कर रही…

Read More

सरकार में युवाओं को मिले जगह : युकां

रोहड़ू। युवा कांग्रेस शिमला संसदीय क्षेत्र के अध्यक्ष मुनीश ठाकुर ने कहा कि रोहड़ू के अधिकांश कार्यालयों में अधिकारी नियमित नहीं बैठ रहे हैं। यदि लोगों के काम अधिकारियों ने समय पर नहीं किए तो उनके कार्यालय का युवा कांग्रेस घेराव के लिए तैयार रहेगी। रोहड़ू तथा चिड़गांव में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद मुनीश ठाकुर ने प्रेस वार्ता में यह चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि संसदीय क्षेत्र के सभी 17 विधानसभा क्षेत्रों में युवा कांग्रेस पद यात्रा के माध्यम से केंद्र सरकार की उपलब्धियों को…

Read More

अब शिमला में तैयार होंगे रेल इंजीनियर

भविष्य में प्रदेश की राजधानी शिमला में रेल इंजीनियर तैयार होंगे। मंगलवार को पेश रेल बजट में रेलवे स्किल डेवलपमेंट सेंटर शिमला में खोलने की घोषणा हुई है। इस सेंटर में युवाओं को रेल संबंधी ट्रेड में दक्ष बनाया जाएगा। शिमला के अलावा चंडीगढ़, देहरादून व पठानकोट सहित देश भर में 25 स्थानों पर ट्रेनिंग सेंटर खुलेंगे। राष्ट्रीय कौशल विकास कार्यक्रम के तहत रेलवे शिमला में ट्रेनिंग सेंटर खोलेगा। इस ट्रेनिंग सेंटर में शिमला के युवा रेलवे यांत्रिकी की ट्रेनिंग हासिल कर सकेंगे। रेलवे में ऑपरेशन, मैकेनिक व मेंटेनेंस स्टाफ…

Read More

राशन कार्ड की गेंद कैबिनेट के पाले में

शिमला। राजधानी में नए राशनकार्ड कौन बनाएगा? नए राशनकार्ड कब से बनाए जाएंगे? इसको लेकर गेंद अब सरकार के पाले में हैं। मार्च माह के पहले सप्ताह में होने वाली कैबिनेट की बैठक में राशनकार्ड बनाए जाने को लेकर फैसला लिया जाएगा। शहर में चालीस हजार से अधिक राशनकार्ड धारक हैं। 31 मार्च तक नए राशनकार्ड बनाए जाने हैं। अप्रैल माह से नए राशनकार्ड पर ही राशन मिलेगा। जिले में जनवरी माह से लेकर मार्च तक नए राशनकार्ड बनाने का काम जनवरी माह से शुरू हो गया है लेकिन, राजधानी…

Read More

तनख्वाह देने को फिर टूटेगी एफडी

शिमला। नगर निगम को एक बार फिर डिपॉजिट वर्क की एफडी तुड़वानी पड़ी है। इस बार भी कारण वही है। कर्मचारियों को फरवरी माह की तनख्वाह, पेंशन सहित अन्य वित्तीय लाभ देने हैं। निगम करीब डेढ़ करोड़ की एफडी प्री मैच्योर करवाने जा रहा है। इससे शहर में विकास कार्यों को करने में जुटे ठेकेदारों की देनदारियां भी चुकाई जाएंगी। दस माह में चौथी बार एफडी तुड़वानी पड़ी है। एक बार एफडी के अगेंस्ट लोन भी लिया गया है। बेहद तंगहाली से गुजर रहे निगम को हर माह करीब ढाई…

Read More

आज से लोकल रूटों पर ‘मुश्किलों का सफर’!

शिमला। आज से लोकल रूटों पर एचआरटीसी बसों की किल्लत आपको सताएगी। निजी स्कूलों में नया सेशन शुरू हो गया है। पूरा सेशन समस्या बने रहने के आसार हैं। एचआरटीसी की लोकल रूटों पर चलने वाली करीब 53 बसें आज से स्कूल टाइम पर चलेंगी। सुबह 7 से 10 और शाम 2 से 5 बजे के बीच बसें स्कूली बच्चाें को लाने और ले जाने का काम करेंगी। राजधानी में प्राइवेट स्कूल खुल रहे हैं। ऐसे में बच्चों को स्कूल पहुंचाने और घर छोड़ने के लिए एचआरटीसी की करीब 53…

Read More