शिमला। सिंगल अंब्रेला कमेटी की बैठकों में स्वीकृत किए नक्शों को जांचने की अनुमति आयुक्त ने भी मांगी है। आयुक्त अमरजीत सिंह ने सरकार से साल 2012 में स्वीकृत किए गए नक्शों को जांचने की अनुमति मांगी है। पत्र में आयुक्त ने कहा है सिंगल अंब्रेला कमेटी की 18 दिसंबर को हुई बैठक को लेकर उपजे विवाद को हल करने के लिए सभी नक्शों की जांच जरूरी हो है। सरकार अनुमति देती है तो अक्तूबर 2012 से दिसंबर 2012 के बीच हुई बैठकों के फैसलों पर वे दोबारा विचार करने…
Read MoreCategory: Shimla
जुब्बल में न बिजली न पानी सप्लाई सुचारु
जुब्बल (शिमला)। शिली पराली पंचायत समिति सदस्य सतीश पिरटा तथा अधिवक्ता उमेश शर्मा ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि करीब डेढ़ माह से जुब्बल में बिजली की आंखमिचौनी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूरसंचार व्यवस्था भी चरमरा गई है। बिजली की अव्यवस्था के चलते स्कूली बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। परीक्षाएं नजदीक होने से छात्रों को अपने भविष्य की चिंता सता रही है। यही हाल पानी सप्लाई व्यवस्था का है। शिली पराली पंचायत के खड़ापत्थर बाजार तथा आसपास के गांवों…
Read Moreचौपाल में न एसडीएम, न ही तहसीलदार
नेरवा (शिमला)। चौपाल उपमंडल कार्यालय में किसी भी अधिकारी के न होने के कारण लोगों को भारी दिक्कत हो रही है। चौपाल उपमंडल कार्यालय में दो दिन से कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं है। एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार के न होने से लोगों के राजस्व संबंधित कार्यों सहित अन्य काम भी नहीं हो पा रहे हैं। चौपाल उपमंडल में जल्द आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साक्षात्कार होनेे हैं। सरकार ने आठ मार्च आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित की है। लेकिन, अधिकारियों के न होने से लोग कागजात भी नहीं बनवा पा…
Read Moreबिना सफाई थमाए मांच माह के बिल!
रोहड़ू। नगर परिषद रोहडू ने बाजार में सफाई किए बिना पांच महीने के बिल थमा दिए। बाजार में सफाई को ठेके पर देने की अक्तूबर से चली प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। लोगों ने नगर परिषद की ओर से जारी बिलों का भुगतान रोक दिया है। नगर परिषद के कई सदस्य भी बिना सफाई बिल जारी करने के हक में नहीं हैं। बिल जारी होने के बाद नगर परिषद के अधिकारियों की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। सफाई कर्मचारियों की कमी झेल रही नगर परिषद रोहड़ू ने अक्तूबर 2012…
Read Moreकूड़ा एकत्रीकरण योजना का ठेका रद
रामपुर बुशहर। डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रीकरण योजना का ठेका दोबारा होगा। बार-बार मिल रही कूड़ा न उठाने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर परिषद ने श्रीखंड टेक्नालाजी का ठेका रद कर दिया है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बुधवार को हुई बजट बैठक में इस पर लंबी चर्चा के बाद पार्षदों ने सर्वसम्मति से ठेका रद किया। उन्होंने बताया कि सात मार्च को बैठक बुलाई गई है। इसमें कूड़ा उठाने का ठेका नए सिरे से करने को टेंडर काल…
Read Moreजेनरिक दवाओं पर भारी पड़ रहे ‘मेडिकल माफिया’
मेडिकल माफिया’ के हौसले इतने बुलंद हैं कि जन औषधि की दुकानें दम तोड़ गईं। ये इतने सक्रिय हैं कि सरकार भी घुटनों के बल हो गई है। जन औषधि केंद्रों पर ताले लटके हैं। योजना शुरू होने से पहले ही इस बात का अंदेशा था, जो साबित भी हो गया। इंदिरा मेडिकल कॉलेज और दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में जन औषधि केंद्र बंद हो गए हैं। आखिर किसके इशारे पर इनके शटर डाउन कर दिए गए, यह सवाल वे लोग कर रहे हैं जो सस्ती दवाएं मुहैया कराने के लिए…
Read Moreसैकड़ों मकानों के निर्माण की जांच शुरू
शिमला। ढली-संजौली बाईपास रोड पर बनी तीन सौ से ज्यादा मकानों की आवासीय कालोनी और निर्माणाधीन भवनों के नक्शों की जांच शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को मिली अवैध कब्जों की शिकायत के बाद लोक निर्माण विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। उपायुक्त ने जांच का जिम्मा एसडीएम ग्रामीण को सौंपा है। एसडीएम को पंद्रह दिन के भीतर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जिला प्रशासन ने अपने स्तर पर यहां नक्शों को जांचने के लिए टीम तैयार कर ली है। बाईपास…
Read Moreस्वचालित सीढ़ियों के साथ पार्किंग भी मिलेगी
शिमला। राजधानी में स्वचालित सीढ़ियों की सुविधा के साथ पार्किंग मुहैया कराने की योजना पर काम शुरू हो गया है। तीन जगह बहुमंजिला पार्किंगों का निर्माण होना है। यहां करीब पंद्रह सौ गाड़ियों को खड़ा करने की जगह मिलेगी। विभिन्न वार्डों में आधा दर्जन छोटी-छोटी पार्किंगों का निर्माण भी जारी है। लिफ्ट, छोटा शिमला और संजौली में बहुमंजिला पार्किंगों का निर्माण किया जा रहा है। बीओटी आधार पर इनका निर्माण हो रहा है। संजौली में आठ मंजिला पार्किंग बनाई जा रही है। इसमें एक समय में साढ़े चार सौ वाहन…
Read Moreहोटल के लिए कत्ल कर दिए हरे-भरे पेड़
शिमला। जुन्गा कोटी रेंज में एक होटल के निर्माण के लिए कई हरे-भरे पेड़ों के कत्ल का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता स्थानीय चमनलाल का दावा है कि वन महकमे में शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। वन महकमे के जिम्मेदार अफसरों ने घटनास्थल का दौरा करने की जरूरत भी नहीं समझी। इसके पीछे की वजह जो भी रही हो, पेड़ कटान के कुछ दिन बाद प्लाट तक रातोंरात सड़क भी बना दी गई। यह सड़क वन भूमि से होते हुए गई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि अगर वन…
Read Moreचिलिंग प्लांट खराब परेशानी में दुग्ध उत्पादक
रोहड़ू। हिमाचल प्रदेश मिल्क फेडरेशन का रोहड़ू स्थित मिल्क चिलिंग प्लांट करीब एक महीने से खराब पड़ा हुआ है। प्लांट के खराब होने से पशुपालक परेशानी में है। दूध की खरीब बंद होने से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों का हजारों लीटर दूध खराब हो रहा है। मिल्क फेडरेशन की ओर से अभी तक प्लांट को ठीक करने की पहल नहीं की जा रही है। रोहड़ू मिल्क प्लांट में गांव के सैकड़ों पशुपालकों का दूध बिक्री के लिए पहुंचता है। गांव से प्लांट पर दूध पहुंचाने के लिए करीब 20 सहकारी…
Read More