कब होगा बर्फ से हुए नुकसान का आकलन

डंसा (शिमला)। यहां के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी से सेब और अन्य फलदार पेड़ों को हुए नुकसान का अभी तक जायजा नहीं लिया गया है। इससे बागवानों में रोष है और उन्होंने जल्द से जल्द नुकसान का आकलन कर राहत की मांग की है। भारी बर्फबारी से नोग वैली के ऊपरी गांव, दरकाली, मुनिश, काशापाट, नरैण, बाहली, धारगौरा, मशनू समेत अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब को व्यापक नुकसान पहुंचा है। कई जगहों पर सेब की टहनियां टूटी है तो कहीं पर सेब जड़ से ही उखड़ गए।…

Read More

कलगांव टीर में दो मंजिला मकान जला, चार परिवार बेघर

रोहडू। उपमंडल के अंतर्गत कलगांव टीर में सोमवार रात एक दो मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया है। आगजनी की घटना में चार परिवार बेघर हुए हैं। घटना में करीब 80 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। प्रशासन की ओर से कानूनगो रोहडू कुशाल चंद ने मौके पर पहुंचकर प्रभावितोें को फौरी राहत दी है। प्राप्त जानकारी के दो मंजिला मकान में चार परिवार अलग अलग रहते थे। सोमवार रात 11 बजे सभी अपने…

Read More

बिजली के बाद अब मोबाइल सेवा से परेशान

कोटखाई (शिमला)। बिजली समस्या से जूझ रहे कोटखाई क्षेत्र के उपभोक्ता अब मोबाइल सेवा से परेशान हैं। बिजली गुल होने से कोटखाई के घुंडा में लगा बीएसएनएल टावर बंद हो जाता है। इससे इस टावर के तहत आने वाले क्षेत्रों में मोबाइल सेवा बंद हो जाती है। उपभोक्ताओं ने टावर में हाई कैपेस्टी बैटरी लगाने की मांग की है, जिससे की बिजली गुल होने पर टावर बंद न हो। कोटखाई के गुम्मा, महासू, बहालीदार, पूडग, हिमरी, बडेच, प्रगतिनगर, बखोल, बागडा आदि पंचायतों में बीएसएनएल की सेवाएं प्रभावित है। इससे उपभोक्ताओं…

Read More

दर्जा तो बढ़ा, मगर सुविधाएं नहीं

रामपुर बुशहर। सिविल डिस्पेंसरी रामपुर अपग्रेड होकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) तो बन गया, पर सुविधाएं नहीं बढ़ पाई। यहां न तो एक्सरे सुविधा और न ही शूगर, ब्लड जैसे टेस्ट हो पाते हैं। इस कारण, यहां आने वाले मरीजों को सभी आवश्यक टेस्ट के लिए खनेरी या फिर निजी क्लीनिक जाना पड़ता है। अगर यह सुविधाएं यहीं पर मिले तो लोगों को इलाज को अन्यत्र जाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। सिविल डिस्पेंसरी को पूर्व सरकार ने चुनावी वर्ष में अपग्रेड करके पीएचसी बनाया था। इसमें दो चिकित्सक, एक…

Read More

वीरभद्र सरकार को हाईकोर्ट में ‘घेरेंगे’ रामदेव

साधुपुल की जमीन वापस लेने पर हिमाचल सरकार से तनातनी के बीच योग गुरू बाबा रामदेव सोलन में दम दिखाएंगे। तमाम अटकलों को दरकिनार कर 27 फरवरी को सोलन आ रहे बाबा रामदेव को प्रशासन ने ठोडो मैदान में सभा के लिए मंजूरी दे दी है। साथ ही बाबा रामदेव ने पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट की लीज रद करने के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सोमवार को स्वीकृति मिलते ही बाबा समर्थक अब शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में हैं। सोलन पहुंचने पर सपरूण बाइ पास से बाबा खुली…

Read More

फोन टैपिंग मामले में जल्द होगा बड़ा पर्दाफाश

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर सुखविंद्र सिंह ने कहा है कि फोन टैपिंग मामले में कांग्रेस जल्द ही बड़ा पर्दाफाश करेगी। मालूम हुआ है कि फोन टैपिंग में बड़े और छोटे साहब को डब्बे देने की कोई बात हुई है। इसमें एक मंत्री कह रहे हैं कि बड़े साहब को तीन डब्बे और छोटे साहब को दो डब्बे रखने हैं। आखिर कौन हैं ये बड़े़ और छोटे साहब? किस तरह के डब्बे देने की बात हुई है? यह खुलासा भी कांग्रेस जल्द कर सकती है। पांच मार्च को जिला कांग्रेस कमेटियां उपायुक्तों…

Read More

सील्ड रोड के सीसी, हाई स्पीड कैमरों का टेंडर जल्द

शिमला। राजधानी मेें सील्ड और रिस्ट्रिक्टेड रोड पर कानून तोड़ना अब आसान नहीं होगा। इसके लिए क्लोज सर्किट और हाई स्पीड कैमरे लगाए जा रहे हैं। इनकी टेंडर प्रक्रिया को शीघ्र शुरू किया जा रहा है। बीस सीसी और सात हाई स्पीड कैमरे लगाए जा रहे हैं। नंबर प्लेट सहित इन वाहनों की तस्वीरें और विवरण माल रोड स्थित पुलिस नियंत्रण कक्ष में आएगा। अभिलंघन करने वाले वाहनों के चालान इसी से काटे जाएंगे। राज्य सरकार के मंडलायुक्त शिमला भरत खेड़ा ने इसकी पुष्टि की है। राज्य सरकार में सामान्य…

Read More

सरकारी बस के ड्राइवरों-कंडक्टरों पर कसा कड़ा शिकंजा

शिमला। आपके हाथ का इशारा मिलते ही एचआरटीसी की हर बस में ब्रेक लगेगी। निगम प्रबंधन ने सभी चालक परिचालकों को हर छोटे-बड़े स्टापेज से सवारियां उठाने के निर्देश दिए हैं। निगम की आय में बढ़ोतरी के लिए यह फरमान जारी किए गए है। हाथ देने के बावजूद बस न रोकने वाले चालक पर कड़ी कार्रवाई का प्रावधान किया गया है। एचआरटीसी की वित्तीय स्थिति सुधारने के लिए प्रबंधन ने एक और पहल की है। निगम की लांग रूट व लोकल बसों को सवारी के हाथ देने पर रोकना अनिवार्य…

Read More

खराब पानी मीटर बदलने का मौका मार्च तक

शिमला। शहर में पानी के करीब दो हजार कामर्शियल और कंस्ट्रक्शन के मीटर खराब हैं। दो माह के दौरान एमसी प्रशासन ने सभी वार्डों का निरीक्षण कर सूची बनाई है, जिसमें यह खुलासा हुआ है। खराब मीटर लगाने वाले सभी उपभोक्ताओं को नोटिस भेजकर मार्च तक मीटर बदलने का अंतिम मौका दिया है। अगर आदेशों की पालना नहीं होती है तो मासिक फ्लैट 3,750 रुपये का बिल भेजा जाएगा। एमसी के मुताबिक शहर में कुल साढ़े चार हजार कमर्शियल और कंस्ट्रक्शन के मीटरों में से करीब दो हजार मीटर बंद…

Read More

‘मेडिकल माफिया’ ने निकाला जन औषधि दुकानों का दम

शिमला। ‘मेडिकल माफिया’ के हौसले इतने बुलंद हैं कि जन औषधि की दुकानें दम तोड़ गई। ये इतने सक्रिय हैं कि सरकार भी घुटनों के बल हो गई है। जन औषधि केंद्रों पर ताले लटके हैं। योजना शुरू होने से पहले ही इस बात का अंदेशा था, जो साबित भी हो गया। इंदिरा मेडिकल कॉलेज और दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में जन औषधि केंद्र बंद हो गए हैं। आखिर किसके इशारे पर इनके शटर डाउन कर दिए गए। यह सवाल वे लोग कर रहे हैं जो सस्ती दवाएं मुहैया कराने के…

Read More