शिमला हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में संस्कृत विभाग की स्थापना करने वाले प्रो. अभिराज राजेंद्र मिश्र को मोदी सरकार ने पद्मश्री अवार्ड से नवाजा है। शनिवार को पद्मश्री देने की घोषणा हुई। एचपीयू के संस्कृत विभाग के संस्थापक व विभागाध्यक्ष रहे प्रोफेसर अभिराज ने शिमला के समरहिल में घर बनाया है। मिश्र मूल रूप से बनारस के हैं। वे लंबे समय से शिमला में रह रहे हैं। एचपीयू से 2003 में रिटायर होने के बाद वह संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय काशी के कुलपति भी रहे। वह देश दुनिया में संस्कृत के प्रचार…
Read MoreCategory: Shimla
आईजी दलजीत ठाकुर को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक
शिमला केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति पुलिस पदक व पुलिस पदकों की घोषणा की है। आईजी, एसपी समेत हिमाचल के पांच जवानों को इसके लिए चुना गया है। हिमाचल प्रदेश पुलिस के महानिरीक्षक दलजीत ठाकुर को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक दिया जाएगा। दलजीत ठाकुर वर्तमान में आईजी सीआईडी इंटेलिजेंस के पद पर कार्यरत हैं। कुल्लू के रहने वाले दलजीत को इससे पहले सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक मिल चुका है। वह इस समय प्रदेश सरकार के ड्रग फ्री हिमाचल अभियान…
Read Moreकिसान और बागवान संघ ने पत्र लिखकर जयराम सरकार से मांगा बजट
शिमला हिमाचल के बागवानों ने बागवानी क्षेत्र के लिए सरकार से उपयुक्त बजट प्रावधान की मांग की है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को किसान और बागवान संघ की ओर से एक पत्र भेजा गया है। इस पत्र में फफूंदनाशकों और कीटनाशकों पर बागवानों को दिए जाने वाले उपदान को बहाल करने की वकालत की गई है। सेब और अन्य फलदार पेड़ों की टहनियों को न जलाने की एवज में बागवानों को प्रति बीघा एक हजार रुपये का उपदान देने की व्यवस्था हो ताकि पर्यावरण संरक्षण हो सके। प्रदेश की सीमा पर…
Read Moreमुझे बहानेबाजी नहीं काम चाहिए : मंत्री गोविंद ठाकुर
शिमला हिमाचल पथ परिवहन निगम के अफसर सरकार की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए हैं। दो साल पहले इन अफसरों को आय बढ़ाने का लक्ष्य दिया गया था। इसे यह अधिकारी हासिल नहीं कर पाए हैं। परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने इस पर नाराजगी जताते हुए अफसरों को लक्ष्य हासिल करने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। दरअसल, परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने निगम की आय और व्यय के लिए समीक्षा बैठक बुलाई थी। इसमें निगम का लेखा-जोखा और नए कार्यों पर विचार-विमर्श किया जाना था। बैठक…
Read Moreआधुनिक सुविधाओं से लैस एंबुलेंस आईजीएमसी शिमला में उपलब्ध
शिमला हिमाचल के स्वास्थ्य संस्थानों में अब वेंटिलेटर और लाइफ सपोर्ट सुविधा वाली एंबुलेंस चलेंगी। अभी तक इस एंबुलेंस की सुविधा सिर्फ प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी शिमला में ही उपलब्ध है। अब आधुनिक सुविधाओं से लैस ऐसी एंबुलेंस अन्य मेडिकल कॉलेजों में भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। वहीं, प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों में पुरानी एंबुलेंस को बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभी 10 पुरानी एंबुलेंस को बदलकर अस्पताल प्रबंधन को नई एंबुलेंस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। मार्च तक सभी एंबुलेंस को बदला जाना है।…
Read Moreऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में एमडीयू रोहतक को 34-29 से हराकर दूसरी बार कबड्डी में स्वर्ण पदक जीता
शिमला ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में हिमाचल की बेटियों ने इतिहास रच दिया है। टीम ने लगातार दूसरी बार कबड्डी में स्वर्ण पदक जीता है। महात्मा गांधी काशी विद्या पीठ वाराणसी में खेली गई प्रतियोगिता के फाइनल में हिमाचल की टीम एमडीयू रोहतक को 34-29 से हराकर खिताब अपने नाम किया। कप्तान निधि के नेतृत्व में टीम ने सभी छह मुकाबले जीते। नॉर्थ जोन में प्रथम रहने के बाद 17 से 20 जनवरी तक वाराणसी में हुई इस चैंपियनशिप के सोमवार को खेले गए मुकाबले में एचपीयू की महिला टीम…
Read Moreडिपो में समय पर मिलेगा सरसों और रिफाइंड तेल
शिमला हिमाचल के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को डिपो में महीने के पहले सप्ताह में सस्ता राशन मिलेगा। इसके लिए सरकार ने खाद्य आपूर्ति निगम को समय पर टेंडर आमंत्रित करने के निर्देश दिए हैं। खाद्य आपूर्ति निगम ने सरसों और रिफाइंड तेल के टेंडर आमंत्रित किए हैं। निगम कार्यालय में 23 जनवरी को ही एक साथ फाइनेंशियल और टेक्निकल बिड खोली जानी हैं। सरकार की अनुमति मिलने के बाद 27 जनवरी तक सबसे कम रेट वाली कंपनी को टेंडर अलॉट किया जाएगा। खाद्य आपूर्ति निगम ने 15 जनवरी को सरसों और रिफाइंड…
Read Moreनिजी स्कूलों पर शिकंजा, नोटिस बोर्ड पर फीस सहित सभी फंड का ब्योरा चस्पा करने के आदेश
शिमला नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही उच्च शिक्षा निदेशालय ने निजी स्कूलों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने आदेश जारी कर प्रदेश के सभी निजी स्कूलों को नोटिस बोर्ड पर फीस सहित अन्य सभी फंड का ब्योरा चस्पा करने को कहा है। अभिभावकों की आम सभा बुलाकर फीस स्ट्रक्चर तय करने के निर्देश भी दिए हैं। इसके साथ ही निजी स्कूलों के प्रतीक चिह्न वाली किताबें-पुस्तकें लेने के लिए अभिभावकों को बाध्य नहीं करने को भी कहा है।…
Read Moreस्कूटर पर मोदी को नड्डा गांव-गांव घुमाते थे अब उन्हीं के सारथी बन शिखर पर पहुंचे
शिमला राष्ट्रीय महासचिव और कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर काम करने वाले जगत प्रकाश नड्डा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। नड्डा के सारथी से शिखर तक पहुंचने के पीछे कई तरह के कारण रहे हैं। दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल कही जाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने वाले नड्डा एक समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सारथी हुआ करते थे।जिस दौर में मोदी पार्टी के प्रदेश प्रभारी के तौर पर संगठन को मजबूती देने के लिए काम कर रहे थे, तब नड्डा उन्हें अपने स्कूटर पर बैठाकर हिमाचल के…
Read Moreसाइबर क्राइम पुलिस ने जारी की एडवाइजरी फेसबुक अकाउंट पर लोगों को ठग रहे शातिर
शिमला साइबर क्राइम पुलिस ने शनिवार को लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। कहा गया है कि पिछले कुछ समय में लोगों के फेसबुक खाते हैक कर उनके परिचितों को मैसेज भेजकर पैसे जमा करने को कह रहे हैं। अपील की कि अगर किसी फेसबुक खाते से पैसे जमा करने का संदेश आए तो पैसे जमा करने से पहले संबंधित फेसबुक खाते के मालिक को कॉल कर संपर्क कर लें। साइबर क्राइम थाने के प्रभारी डीएसपी नरवीर राठौर ने बताया कि पिछले तीन महीने में एक दर्जन से ज्यादा…
Read More