हिमाचल प्रदेश के चार स्कूलों को 6 फरवरी को दिल्ली में पुरस्कृत किया जाएगा

 शिमला प्रदेश के चार स्कूलों को ग्रीन स्कूल कार्यक्रम के तहत 6 फरवरी को पुरस्कृत किया जाएगा। इन स्कूलों को विज्ञान एवं पर्यावरण केंद्र नई दिल्ली की आकलन रिपोर्ट के आधार पर चयनित किया गया। पुरस्कृत होने वाले स्कूलों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चायल को चेंज मेकर श्रेणी व शिवालिक वैली स्कूल सोलन, न्यू एन्ट्रैंट श्रेणी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कुज्जी सिरमौर और बेस्ट स्कूल लैंड श्रेणी में राजकीय उच्च पाठशाला डुग्घा हमीरपुर शामिल हैं। इसके अलावा प्रदेश के 14 अन्य स्कूलों को भी ग्रीन स्कूल रेट किया गया…

Read More

मौसम ने फिर करवट बदली 100 से अधिक सड़कें यातायात के लिए बंद,कई भागों में बिजली-पानी की आपूर्ति भी ठप हो गई है

शिमला पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम ने हिमाचल में फिर करवट बदली है। राज्य के ऊंचाई वाले भागों में भारी बर्फबारी दर्ज की गई है। जबकि निचले भागों में रूक-रूक कर बारिश हो रही है। राजधानी शिमला के पर्यटन स्थल कुफरी समेत रोहतांग दर्रा, कुल्लू-मनाली, किन्नौर, लाहौल, सिरमौर और चंबा की ऊंची चोटियों में ताजा बर्फबारी हुई है। इससे राज्य में फिर शीतलहर बढ़ गई है। बर्फबारी से राज्य में 100 से अधिक सड़कें यातायात के लिए बंद हो गई हैं। कई भागों में बिजली-पानी की आपूर्ति भी ठप हो…

Read More

हिमाचल में इलेक्ट्रिक बस उद्योग होगा स्थापित,करीब 3000 युवाओं को मिलेगा रोजगार, कंपनी 300 करोड़ का करेगी निवेश

 शिमला हंगरी ग्रुप एमएस सीएसईपीईएल होल्डिंग कंपनी और न्यू इंडिया एसराम और एमराम कंपनी संयुक्त रूप से हिमाचल में इलेक्ट्रिक बस उद्योग स्थापित करने पर राजी हो गई है। इस कंपनी को जिला ऊना के जिरकपुर बरैडी और कंदरोड़ी में 200 बीघा जमीन पसंद आई है। कंपनी ने प्रदेश सरकार को अवगत करा दिया है। अब कंपनी की ओर से औपचारिकताएं पूरी की जानी हैं। इसमें हिमाचल के करीब 3000 युवाओं को रोजगार मिलेगा। कंपनी हिमाचल में 8000 इलेक्ट्रिक बसों सहित, चार्जिंग स्टेशन, बैटरियां और स्पेयर पार्ट्स तैयार करेगी। कुल मिलाकर…

Read More

परिवहन विभाग कोल डैम में पावर बोट चलाएगा : निदेशक कैप्टन जेएम पठानिया

 शिमला कोल डैम में पावर बोट चलाई जाएगी। परिवहन विभाग डैम के किनारे चार जैटी निर्माण की औपचारिकताएं पूरी करने में जुट गया है। यह जैटी तत्तापानी, सुन्नी, कौलडैम के पास बनेगी। इन जैटी से लोग बोट पर चढ़ेंगे। विभाग ने इसका प्रारूप तैयार कर 5 करोड़ का प्रस्ताव लैंड वाटर वेज अथॉरिटी को भेज दिया है। सरकार अथॉरिटी के इस पैसे का इंतजार नहीं करेगा बल्कि विभाग स्वयं इसके निर्माण पर राशि खर्च करने जा रहा है। अथॉरिटी पैसा मिलने के बाद उसे वाटर ट्रांसपोर्ट से संबंधित अन्य कार्यों…

Read More

बैंकों के प्रतिनिधियों को राज्य सचिवालय में किया तलब,मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना में रोड़ा अटकाने पर लगाई फटकार

 शिमला  मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना में रोड़ा अटकाने पर बैंकों को फटकार लगाई गई है। सरकार ने सभी प्रतिनिधि बैंकों के प्रतिनिधियों को राज्य सचिवालय में हुई बैठक में तलब किया। उनसे पूछा कि जब सरकार ऋण नहीं चुका पाने की स्थिति में इसे खुद चुकाने की गारंटी दे रही है तो इसे देने में क्यों आनाकानी की जा रही है। बैंकों को यह भी कहा गया है कि वे मामले रद्द करने का कारण कोडल औपचारिकताएं पूरी नहीं होना लिखते हैं, जबकि इसका कारण साफ-साफ लिखा जाना चाहिए। उद्योग मंत्री…

Read More

आईजी जैदी के बाद एसपी व डीएसपी की जमानत को भी चुनौती दे सकती हैं सीबीआई

 शिमला गुड़िया मामले से जुडे़ सूरज लॉकअप हत्याकांड में आरोपी आईजी जहूर जैदी के  बाद अब आरोपी एसपी डीडब्ल्यू नेगी और डीएसपी मनोज जोशी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मामले में आईजी की ओर से मामले में गवाह व एसपी सौम्या सांबशिवन पर दबाव बनाने की बात सामने आने के बाद जहूर जैदी की जमानत को सीबीआई ने चुनौती देकर उन्हें वापस जेल भिजवा दिया। अब जैदी के बाद आरोपी एसपी व डीएसपी की जमानत को भी चुनौती देने पर मंथन किया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि…

Read More

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पांच फीसदी किस्त जारी करने के ऐलान के साथ कर्मचारियों का महंगाई भत्ता निपटा दिया

शिमला जयराम सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता निपटा दिया है। सालों बाद ऐसा हुआ है कि अब महंगाई भत्ते की कोई किस्त बकाया नहीं बची है। सालों से कर्मचारियों की कभी एक या तो कभी दो किश्तें बकाया रह जाती थीं। हर बार सरकार इसे निपटाने की कोशिश करती, मगर ऐसा नहीं हो पाता था। अबकी बार सरकार ने बकाया किश्त निपटा दी है और फिलहाल महंगाई भत्ता बकाया नहीं बचा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूर्ण राज्यत्व दिवस के मौके पर कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की पांच फीसदी…

Read More

वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करके ही कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा: कुलदीप राठौर

शिमला  कांग्रेस पार्टी की नई कार्यकारिणी फरवरी महीने के पहले सप्ताह में घोषित होगी। नई कार्यकारिणी के लिए नेताओं से समन्वय बनाया जा रहा है, जिनकी सलाह से ही यहां पदाधिकारियों की घोषणा होगी। यह बात प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कही। राठौर ने कहा कि पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करके ही यहां कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। उधर, कुलदीप राठौर ने ऊना जिला के दौलतपुर चौक सीएचसी के सेप्टिक टैंक में मासूम बच्ची के गिरने से हुई दर्दनाक…

Read More

ऐतिहासिक रिज मैदान पर 71वें गणतंत्र दिवस समारोह में राज्यपाल ने फहराया तिरंगा

शिमला शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर 71वें गणतंत्र दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने तिरंगा फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे। परेड देखने के लिए रिज और माल रोड पर सैकड़ों की तादाद में आम लोग और पर्यटकों की भीड़ जुटी। रिज मैदान से जवानों की टुकड़ियां और अलग-अलग विभागों की झांकियां गुजरीं।समारोह में लोगों को शिमला, बिलासपुर और कुल्लू की नाटी देखने को मिली। इसके अलावा कांगड़ा का झमाकड़ा, पटियाला का भांगड़ा और राजस्थानी नृत्य…

Read More

गणतंत्र दिवस पर हिमाचल में अलर्ट जारी

 शिमला हिमाचल की राजधानी समेत सभी जिला मुख्यालयों पर रविवार को गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गणतंत्र दिवस को देखते हुए हिमाचल में अलर्ट जारी किया गया है और पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सभी मंदिरों व प्रोजेक्टों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रविवार को राजधानी में होने वाले प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज भी प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई…

Read More