शिमला भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के क्षेत्रीय केंद्र के बागवानी फार्म ढांडा में शुक्रवार को एक दिवसीय किसान कार्यशाला में ऋतु में लगने वाले शीतोष्ण फलों के पौधों को लगाने की विधि, बगीचों में बीमारियों की रोकथाम, पेड़ों की प्रूनिंग की जानकारी किसानों और बागवानों को दी गई। 125 पुरुष और 25 महिला किसानों ने भाग लिया। शुभारंभ मुख्य चुनाव आयुक्त और पूर्व मुख्य सचिव पी मित्रा, विशेष अतिथियों हरीश कुमार और विवेक अग्रवाल विकासशील किसान उत्तराखंड ने केंद्र के अध्यक्ष डा. कल्लोल कुमार प्रमाणिक, डा. अरुण कुमार शुक्ला, प्रधान…
Read MoreCategory: Shimla
अब 22 को खुलेगा इक्डोल का एडमिशन पोर्टल
शिमला हिमाचल विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय दूरवर्ती शिक्षा एवं मुक्त अध्ययन केंद्र (इक्डोल) में शैक्षणिक सत्र 2019- 20 के लिए विभिन्न यूजी पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए अब एडमिशन पोर्टल 22 जनवरी को खुलेगा। पहले इसे 15 जनवरी को खोलने का दावा किया था। हजारों विद्यार्थी इसके खुलने का इंतजार कर रहे हैं। 18 जनवरी को पोर्टल किन्हीं कारणों से नहीं खुल सका था। अब विवि ने फिर से दावा किया है कि पोर्टल 22 जनवरी को खोल दिया जाएगा। इसे बीस फरवरी तक खुला रखा जाएगा। इसी पोर्टल के…
Read Moreसुनील मोहन ने सीएम, प्रधान सचिव परिवहन व आयुक्त परिवहन के खिलाफ याचिका दायर की
शिमला शिमला जिला एवं सत्र न्यायालय में मोटर वाहन अधिनियम (संशोधित) कानून -2019 को प्रदेश में लागू न करने को लेकर एक शहरी ने सीएम, प्रधान सचिव परिवहन व आयुक्त परिवहन के खिलाफ याचिका दायर की है। इसमें कहा गया है कि देश भर में परिवहन व्यवस्था में सुधार को लागू किए गए नए कानून को प्रदेश सरकार लागू करने में देरी कर रही है, जबकि केंद्र से पास कानून को लागू करवाना हर प्रदेश सरकार का काम होता है। याचिकाकर्ता ने राजधानी शिमला में सड़क किनारे होने वाली अवैध…
Read Moreगिनती के अंकों को सही से पहचान नहीं पा रहे हैं अंग्रेजी शब्द समझने में भी दिक्कतें
शिमला हिमाचल के निजी और सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले चार से आठ साल की आयु के बच्चे गिनती के अंकों को सही से पहचान नहीं पा रहे हैं। पहली से तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले इन बच्चों को अंग्रेजी शब्द समझने में भी दिक्कतें हो रही है। एनुअल स्टेटस ऑफ एजूकेशन रिपोर्ट 2019 में यह खुलासा हुआ है। बीते दिनों नई दिल्ली में प्राथमिक शिक्षा में काम करने वाले संस्था प्रथम ने यह रिपोर्ट जारी की है। जिला कांगड़ा में 60 गांवों के 1334 बच्चों पर सर्वे करने के…
Read Moreहिमाचल भाजपा के नए अध्यक्ष, डॉ. राजीव बिंदल पीटरहॉफ में हुई विधिवत घोषणा
शिमला डॉ. राजीव बिंदल हिमाचल प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष बन गए हैं। होटल पीटरहॉफ में बिंदल को अध्यक्ष बनाने की भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर ने विधिवत घोषणा की। इस मौके पर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, सीएम जयराम ठाकुर, भाजपा के प्रदेश प्रभारी मंगल पांडे, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती और प्रदेश भर से आए भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि उनका पहला काम संगठन को मजबूत करना है। इसके लिए संगठन में बदलाव को भी तैयार हैं। उन्होंने संकेत…
Read Moreडिपुओं में प्याज बाजार भाव से भी मिल रहा महंगा
शिमला हिमाचल सरकार के सस्ता प्याज देने के वादे खोखले साबित हुए हैं। एक तो वादे के मुताबिक दो सप्ताह देरी से सरकारी राशन के डिपुओं में प्याज पहुंचा, दूसरा बाजार रेट से डिपुओं में प्याज के दाम ज्यादा हैं। सोमवार को हिमाचल के अधिकांश डिपुओं में प्याज की सप्लाई पहुंची, लेकिन दाम अधिक होने पर उपभोक्ताओं ने डिपुओं से प्याज नहीं खरीदा। खुले बाजार में सोमवार को प्याज की कीमत 50 से 60 रुपये प्रति किलो थी, जबकि डिपो में 64 रुपये प्रति किलो के हिसाब बिक रहा है।…
Read Moreराज्य में नई पंचायतों के गठन को अब तक 250 प्रस्ताव पहुंचे
शिमला सांकेतिक तस्वीर हिमाचल में नई पंचायतों के गठन के लिए अभी तक विभाग के पास 250 प्रस्ताव पहुंचे हैं। राज्य में पिछली बार 17 पंचायतें खत्म हुई थीं, क्योंकि धर्मशाला नगर निगम का गठन किया गया था। ये खत्म की गईं पंचायतें नगर निगम में शामिल की गई थीं। वर्तमान में राज्य में 3226 पंचायतें हैं। सरकार ने 25 जनवरी तक नई पंचायतों के गठन को लेकर प्रस्ताव मांगे हैं। राज्य में पंचायत चुनाव से पहले नई पंचायतों का गठन किया जाना है। नई पंचायतों को लेकर सरकार के…
Read Moreहिमाचल भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष का होगा चुनाव: सीएम जयराम ठाकुर
शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर(फाइल फोटो) हिमाचल भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष के पद के लिए चुनाव 18 जनवरी को होगा। चुनाव के लिए नामांकन 17 जनवरी को होंगे। यह चुनाव केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल की अध्यक्षता में संपन्न होंगे। पोखरियाल 16 जनवरी को शिमला पहुंचेंगे। यह जानकारी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 20 जनवरी को नई दिल्ली में होगा। हिमाचल के नेता जगत प्रकाश नड्डा का भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय है। माना यह भी जा रहा…
Read Moreआईजी जैदी ने पासपोर्ट के लिए किया आवेदन
शिमला आईजी जहूर हैदर जैदी(फाइल फोटो) बहुचर्चित गुड़िया दुष्कर्म एवं हत्याकांड से जुड़े सूरज लॉकअप हत्याकांड में आरोपी आईजी जहूर हैदर जैदी ने कार्रवाई की आशंका के बीच पासपोर्ट के लिए आवेदन कर दिया है। सरकारी मुलाजिम होने की वजह से उन्होंने अभी गृह विभाग को पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया शुरू करने की सूचना दी है। यह कवायद जैदी की ओर से ऐसे समय में हो रही है, जब उन पर हिमाचल कैडर की ही महिला आईपीएस अधिकारी एसपी सौम्या सांबशिवन ने चंडीगढ़ स्थित सीबीआई अदालत में बयान दर्ज कराते हुए…
Read Moreपवन हंस कंपनी हिमाचल में मार्च तक हवाई सेवाएं देगी
शिमला फाइल फोटो हिमाचल सरकार ने हवाई सेवाएं दे रही कंपनी पवन हंस का करार मार्च तक बढ़ा दिया है। सरकार ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। यह कंपनी पुराने रेट पर ही हवाई सेवाएं देगी। एक महीने में 40 घंटे सेवाएं देने पर सरकार इस कंपनी को करीब तीन करोड़ तीन लाख रुपये तक भुगतान करेगी। कंपनी मुख्यमंत्री के अलावा जनजातीय क्षेत्रों में आपात स्थिति के दौरान लोगों को हवाई सेवाएं मुहैया करवाती है। पवन हंस कंपनी पांच साल से हिमाचल में हवाई सेवाएं उपलब्ध करा रही है।…
Read More