महिला विश्व कप क्रिकेट के लिए हरलीन देओल शामिल

शिमला हरलीन देओल – फोटो : फाइल फोटो महिला विश्व कप क्रिकेट के लिए टीम इंडिया में हिमाचल से खेलने वाली ऑलराउंडर हरलीन देओल को भी शामिल किया गया है। प्रतियोगिता आस्ट्रेलिया में 21 फरवरी से खेली जाएगी। बीसीसीआई ने रविवार को वर्ल्ड कप-2020 के लिए टीम इंडिया के 16 नामों की घोषणा कर दी है। 16 सदस्यीय टीम में एचपीसीए की हरलीन देओल को जगह मिली है। वह अपना पहला विश्व कप टूर्नामेंट खेलेंगी। घरेलू स्तर पर हरलीन ने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इसी का इनाम हरलीन को मिला…

Read More

एसपी सौम्यi के बयान के बाद गुड़िया के पिता ने फिर खोला मोर्चा, सीएम से विशेष जांच की मांग

शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो) बहुचर्चित गुड़िया दुष्कर्म और हत्या मामले से जुड़े सूरज लॉकअप हत्याकांड में गवाह एसपी सौम्या सांबशिवन के बयान के बाद अब गुड़िया के पिता ने एक बार फिर आईजी जहूर हैदर जैदी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने मांग की है कि जैदी व अन्य सभी को तत्काल फिर से निलंबित कर जेल में डाला जाए। जब एसपी स्तर की महिला अधिकारी पर बयान बदलने का दबाव डाला जा रहा है तो निचले स्तर के अधिकारियों व आम गवाहों की क्या हालत की…

Read More

आज कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट

शिमला जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति, किन्नौर और कुल्लू के आउटर सिराज में फिर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। रिहायशी इलाकों में एक से ढाई फीट तक बर्फ गिर चुकी है। 13,050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रे पर 90 सेंटीमीटर, कोकसर में 60 और केलांग 30 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई है। भारी हिमपात से हिमखंड गिरने का खतरा बढ़ गया है। चंबा के सलूणी-लंगेरा, खज्जियार, लक्कड़ मंडी सहित जनजातीय क्षेत्र पांगी के आधा दर्जन मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए ठप हैं। भरमौर की 29 पंचायतों में बिजली गुल है। प्रदेश…

Read More

नेशनल हाईवे-44 पर हुआ दर्दनाक हादसे में दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई

शिमला करनाल नेशनल हाईवे-44 पर हुआ दर्दनाक हादसा शिमला शहर के दो परिवारों को कभी न भरने वाले जख्म दे गया। दोनों परिवार आपसे में रिश्तेदार हैं। हादसे में दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई थी। एक की हालत अभी गंभीर बनी हुई जिसका मोहाली में ऑपरेशन चल रहा है। इस हादसे से शहर के हर हिस्से में मातम पसरा हुआ है। पीड़ित परिवार की एक सदस्य घायल हैं जो एचपीयू में प्रोफेसर हैं। इनके अलावा एक स्टोक्स मेमोरियल स्कूल तो दूसरी संजौली कॉलेज में शिक्षिका थीं…

Read More

पड़ोसी राज्यों को उधार दी गई बिजली से हिमाचल रोशन उत्पादन 77 फीसदी घटा

शिमला हिमाचल में भारी बर्फबारी और कड़ाके की ठंड से नदी-नाले जमने से बिजली उत्पादन 77 फीसदी तक घट गया है। गर्मियों के मौसम में पड़ोसी राज्यों को उधार दी गई बिजली से इन दिनों हिमाचल रोशन हो रहा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा को गर्मियों में बैंकिंग पर दी बिजली सर्दियों में हिमाचल को वापस मिल रही है। इस बैंकिंग के सहारे हाड़ कंपा देने वाली ठंड से प्रदेश की जनता को गर्मी मिल रही है। इन तीनों राज्यों से रोजाना 160 लाख यूनिट बिजली की आपूर्ति हो…

Read More

बिगड़ेगा मौसम, भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट

शिमला हिमाचल में भारी बर्फबारी के चलते चार दिन दुश्वारियां झेलने के बाद रविवार से दोबारा मौसम बिगड़ने जा रहा है। सोमवार को भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 13 और 16 जनवरी के लिए चेतावनी जारी की है। 17 जनवरी तक मौसम खराब बना रहेगा। शनिवार को राजधानी शिमला समेत कुछ इलाकों में बादल छाए रहे, जबकि रोहतांग दर्रा सहित कुल्लू-मनाली की ऊंची चोटियों में दोबारा बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। उधर, राजधानी शिमला में चौथे दिन दोपहर से बस सेवा…

Read More

शिमला में बर्फबारी जानलेवा बन गई एक व्यक्ति की मौत करीब 20 लोग घायल

शिमला पहाड़ों की रानी शिमला में हुई बर्फबारी अब जानलेवा बन गई है। शहर में बर्फ पर फिसलकर गिरने से करीब 20 लोग घायल होकर रिपन और आईजीएमसी अस्पताल उपचार करवाने पहुंचे, इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।  टूटीकंडी में बर्फ पर फिसलकर घायल हुए व्यक्ति ने रिपन अस्पताल में दम तोड़ा। डॉक्टरों ने औपचारिकता पूरी कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। नेपाल का रहने वाला टीकाराम (45) टूटीकंडी में बुधवार शाम को बर्फ पर फिसलकर घायल हो गया था। पीड़ित का बेटा उसे उपचार के लिए…

Read More

हड़ताल पर रहेंगे निजी बस-ट्रक, ट्राला और टैक्सी ऑपरेटर

शिमला ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन की हिमाचल इकाई के आह्वान पर आठ जनवरी को पूरे प्रदेश में निजी बसों और टैक्सियों समेत तमाम निजी व्यावसायिक वाहन हड़ताल पर जाएंगे। ये लोग सड़कों पर उतरकर मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधनों का विरोध करेंगे। फेडरेशन के प्रदेशाध्यक्ष लेखराज वर्मा ने कहा कि आठ जनवरी को प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों में ट्रक ट्राला सहित सभी व्यावसायिक वाहन खड़े रहेंगेे। महासचिव विजय शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार ने पहले भी सड़क सुरक्षा अधिनियम के रूप में 2015 में ट्रांसपोर्टरों पर हमला…

Read More

चार एनएच समेत 100 सड़कें ठप, भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी

शिमला हिमाचल के ऊंचाई वाले भागों में दूसरे दिन मंगलवार को भी बर्फबारी का दौर जारी है। जबकि मैदानी व मध्यम ऊंचाई वाले भागों में रूक-रूक कर बारिश हो रही है। पहाड़ों की रानी शिमला में सुबह से बारिश हो रही है। हिमपात से पूरा हिमाचल प्रचंड ठंड की चपेट में है। बर्फबारी से राज्य में चार नेशनल हाईवे समेत करीब 100 सड़कें यातायात के लिए बंद हो गई हैं।मनाली-लेह,शिमला-रामपुर, कुल्लू-जलोड़ीजोत-आनी और हिंदुस्तान-तिब्बत मार्ग ठप है। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं, मनाली से सोलंगनाला के बीच 300 वाहन…

Read More

स्टाफ नर्सों को पदोन्नत कर बनाया वार्ड सिस्टर

शिमला सांकेतिक तस्वीर स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को प्रदेश भर के विभिन्न अस्पतालों में सेवारत 102 स्टाफ नर्सों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। यह स्टाफ नर्सें वार्ड सिस्टर बनी हैं। आदेशों के मुताबिक 15 दिनों के भीतर नए अस्पतालों में ज्वाइनिंग देनी होगी अगर ऐसा न किया तो आदेश वापस माने जाएंगे। वार्ड सिस्टर के पद पर ज्वाइनिंग के बाद एक माह तक पे फिक्सेशन के लिए आवेदन करना होगा। सीएच पांवटा से अनुपमा चंदा, डीडीयू से गीता देवी, सीएचसी जरी से वीना कुमारी, आईजीएच कंचन बाला, सुदेश कुमारी…

Read More