हिमाचल भाजपा के नए अध्यक्ष, डॉ. राजीव बिंदल पीटरहॉफ में हुई विधिवत घोषणा

 शिमला
dr rajeev bindal new president of himachal Pradesh BJP
डॉ. राजीव बिंदल हिमाचल प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष बन गए हैं। होटल पीटरहॉफ में बिंदल को अध्यक्ष बनाने की भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर ने विधिवत घोषणा की। इस मौके पर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, सीएम जयराम ठाकुर, भाजपा के प्रदेश प्रभारी मंगल पांडे, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती और प्रदेश भर से आए भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि उनका पहला काम संगठन को मजबूत करना है। इसके लिए संगठन में बदलाव को भी तैयार हैं।

उन्होंने संकेत दिए कि जल्द ही संगठन की नई तस्वीर दिखेगी। कहा कि सोलन से सिरमौर पहुंचना और वहां की चुनावी चुनौतियों से निपटते हुए लगातार जीतकर विधानसभा पहुंचने का अनुभव पार्टी के अध्यक्ष के तौर पर प्रबंधन करने में बहुत काम आएगा। बिंदल ने कहा कि 1968 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ा हूं और संगठन के लिए विभिन्न पदों पर रहते ही काम कर चुका हूं। संगठन मेरे स्वभाव में है इसलिए कह सकता हूं कि  मेरे लिए पार्टी अध्यक्ष का दायित्व सबसे प्रिय दायित्व है।

Related posts