शिमला। हिमाचल विधानसभा में विधायक-मंत्रियों के वेतन-भत्ते बढ़ाने के विधेयक महज दस मिनट में पारित हो गए। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मानसून सत्र के आखिरी दिन दोपहर 12 बजे एक-एक कर इससे जुड़े सभी पांच विधेयक सदन में रखे। 12:10 बजे तक सभी भी पारित हो गए। इससे पहले अप्रैल 2012 में माननीयों का वेतन बढ़ा था। करीब डेढ़ साल बाद दोबारा 60 फीसदी वेतन-भत्ते बढ़ गए। सत्तापक्ष की ओर से पेश विधेयकों को पारित करने के लिए विपक्ष के भाजपा विधायकाें ने भी हां में हां मिलाई और टेबल…
Read MoreCategory: Himachal News
स्की विलेज बनाने के लिए कंपनी को बुलावा
शिमला। हिमाचल सरकार ने फोर्ड कंपनी को स्की विलेज लगाने के लिए बुलावा भेजा है। भाजपा विधायक सतपाल सत्ती के सवाल के लिखित जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा है कि सरकार ने मैसर्ज हिमालयन स्की विलेज कंपनी को परियोजना लगाने संबंधी अपने इरादे की पुष्टि करने के लिए इसी महीने पत्र भेजा है। अभी इसका जवाब नहीं आया है। जवाब में कहा गया है कि 2007 में कंपनी की ओर से दी गई डीपीआर के मुताबिक यह प्रोजेक्ट कुल 116 हेक्टेयर जमीन में स्थापित होना है। इसमें से 68.2 हेक्टेयर…
Read Moreचोरी करने का आरोप लगाने वाला डाक्टर फंसा
शिमला। आईजीएमसी में एक प्रोफेसर ने आपरेशन थियेटर से 45 हजार चोरी होने की बात कहकर हड़कंप मचा दिया। संबंधित डाक्टर ने संदेह चतुर्थ श्रेणी की एक महिला कर्मचारी सहित दो कर्मचारियों पर जताया। मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने कर्मचारियों से पूछताछ की और उनके घरों की तलाशी भी ली लेकिन कहीं भी पैसा नहीं मिला। इसी दौरान पैसा डाक्टर को अपने पास ही मिल गया जो वह रखकर भूल गए थे। इसके बाद डाक्टर की बोलती बंद हो गई और कर्मचारियों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।…
Read Moreछिन सकता है निर्मल ग्राम पुरस्कार
मंडी। निर्मल पंचायतों में अगर कोई गांव या घर बिना शौचालय के मिला तो उस पंचायत को मिला निर्मल पुरस्कार वापस हो सकता है। भारत सरकार फिर स्वच्छता अभियान का मूल्यांकन करने जा रही है। इस दौरान अगर पूर्व में पुरस्कार प्राप्त पंचायत मानकों पर खरा नहीं उतरती है तो उस पंचायत का न केवल पुरस्कार छिनेगा, बल्कि जुर्माना भी हो सकता है। भारत सरकार के मानव संसाधन मंत्रालय की ओर से दिल्ली की स्वयंसेवी संस्था संबोधी रिसर्च को इस मूल्यांकन का काम सौंपा गया है। पहले चरण में प्रदेश…
Read Moreगारवेज कलेक्शन योजना से जुड़ेगा हर वार्ड
मंडी। छोटी काशी के नाम से मशहूर मंडी शहर को स्वच्छ बनाने के लिए नगर परिषद की ओर से शुरू डोर-टू-डोर गारवेज कलेक्शन योजना से हर घर को जोड़ा जाएगा। तीन माह पहले शुरू की गई इस योजना के तहत अब तक छह वार्डों में नगर परिषद के सफाई कर्मचारी घरों से कूड़ा कचरा एकत्रित कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक नगर परिषद प्रति घर से मासिक 30 रुपये नहीं वसूल रही है। उपायुक्त देवेश कुमार ने नगर परिषद के अधिकारियों को डोर-टू-डोर गारवेज कलेक्शन योजना को हर वार्ड में…
Read Moreभालू ने बच्चों संग किया हमला
भरमौर (चंबा)। ग्राम पंचायत सियुंर के गांव गासन में मादा भालू व उसके दो बच्चों ने एक गडरिये पर हमला कर दिया। इससे गडरिया बुरी तरह से घायल हो गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जैसी राम पुत्र घुगर राम निवासी गासन वीरवार देर शाम को गासन के जंगल में अपनी भेड़ व बकरियों को चरा रहा था। इस दौरान एक मादा भालू व उसके दो बच्चों ने उस पर हमला कर दिया। इससे उसकी लगभग 20 भेड़-बकरियां व कुता घायल हो गए हैं। इसके साथ ही उसके सिर व…
Read Moreसर्पदंश से बालक की मौत
थानाकलां (ऊना)। बंगाणा उपमंडल की मोमन्यार पंचायत के त्यार गांव में 11 वर्षीय मासूम की सर्पदंश से मौत हो गई। पुलिस ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार मृतक बालक 11 वर्षीय निखिल पुत्र सुरेश कुमार निवासी गांव त्यार रात को खाना खाकर करीब दस बजे अपनी मां अर्चना एवं अपनी आठ वर्षीय बहन अल्का के साथ सोया था। रात करीब चार बजे जहरीले सांप ने 11 वर्षीय निखिल केदाहिने हाथ की कलाई पर डंक मार दिया। मासूम के चिल्लाने पर…
Read Moreक्लास रूम न मिलने पर छात्र उग्र
ऊना। राजकीय पीजी कालेज ऊना में एमबीए के छात्रों ने समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया । इस दौरान एमबीए के तीसरे सेमेस्टर के छात्रों ने कालेज प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन कर रहे एमबीए के छात्रों विशाल, वरुण, तेजस्वी उपमन्यु, नेहा, गौरव, शिवानी, नीलम और विशाल का कहना है कि क्लास रूम न होने के चलते उन्हें पढ़ाई करने में दिक्कतें आ रही है। उन्होंने कहा कि कालेज को समस्या के बारे में कई अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन आज दिन तक उनकी मांगों को…
Read Moreबागवानों को अदानी का एक और झटका
रोहड़ू। बागवानों को अदानी ने एक और झटका दे दिया है। अदानी ग्रुप ने सीए स्टोर में सेब की खरीद पर अब तीन रुपये प्रति किलो कटौती कर दी है। तीन दिन में अदानी ने पांच रुपये की कटौती की है। इससे पहले 26 अगस्त को दो रुपये प्रति किलो दाम घटा चुके हैं। एक पेटी सेब में बागवानों को अब एक सौ बीस रुपये का नुकसान होने वाला है। अदानी सीए स्टोर में दाम घटने के बाद फिर मंडियों में भी दाम गिरने की संभावना है। अदानी एग्री फ्रेश…
Read Moreभाजपा दो को रामपुर में बोलेगी हल्ला
रामपुर बुशहर। भाजपा दो सितंबर को आम लोगों को साथ लेकर सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेगी। प्रदर्शन में सेब सीजन के लिए पुख्ता इंतजाम न करने सहित अन्य जन विरोधी नीतियां लागू करने के लिए सरकार की आलोचना की जाएगी। भाजपा नेता पीएस द्रैक ने शुक्रवार को रामपुर में प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि रामपुर ही नहीं, पूरे हिमाचल की जनता इस समय त्रस्त है लेकिन सरकार के मंत्री और विधायक मस्त हैं। सेब सीजन के लिए पुख्ता इंतजाम की बात कही गई थी, लेकिन…
Read More