कुल्लू। देश भर के पूर्व सैनिक मांगों को लेकर एक सितंबर को पटौदा, झझर हरियाणा में रैली निकालेंगे। इंडियन एक्स सर्विसमैन मूवमेंट के सदस्य सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर ने बताया कि इस रैली में पूर्व आर्मी चीफ जरनल वीके सिंह और जरनल सुखवीर सिंह समेत देशभर के एक्स सर्विस मैन भाग लेंगे। जरनल सुखवीर सिंह इंडियन एक्स सर्विसमैन मूवमेंट के उपाध्यक्ष भी हैं। ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर ने बताया कि पूर्व सैनिक नेताओं और प्रशासन के रवैये से खुश नहीं हैं। यदि सब लोग देश में सुख शांति और सुरक्षा से…
Read MoreCategory: Himachal News
स्पोर्ट्स हॉस्टल में खिलाड़ियों की हड़ताल
ऊना। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के ऊना स्थित खेल छात्रावास में रह रहे खिलाड़ियों ने छात्रावास प्रशासन और विभाग पर पूरी डाइट न देने और खराब खाना खिलाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में छात्रावास में रह रहे चार खेलों के लगभग 70 खिलाड़ियों ने शनिवार को धरना दिया और भूख हड़ताल की। खिलाड़ियों ने आरोप लगाया है कि उनके लिए 125 रुपये दैनिक डाइट निर्धारित की गई है, लेकिन तीन माह से छात्रावास में खाना अच्छा न मिलने के चलते कई बार तबीयत भी खराब हुई है।…
Read Moreकाला कच्छा गिरोह समझ पीट डाले युवक
ऊना। क्षेत्र के बसोली में पंजाब से पीरनिगाह आए युवकों को काला कच्छा गिरोह के सदस्य समझकर पीटने का मामला सामने आया है। वारदात में घायल तीनों पंजाबी युवकों को अस्पताल में उपचार दिलाया गया है और उनका मेडिकल करवाया जा रहा है। युवकों ने बसोली गांव के लोगों के खिलाफ ऊना थाने में शिकायत भी दे दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के होशियापुर जिला से ये तीनाें युवक पीरनिगाह में माथा टेकने पहुंचे थे। पीरनिगाह जाते समय वे बसौली में कुछ देर के लिए रुके।…
Read Moreखनन पर प्रतिबंध के खिलाफ ट्रैक्टर मालिक लामबंद
मैड़ी (ऊना)। खड्डों से खनन पर प्रतिबंध को लेकर किसान ट्रैक्टर ट्राली यूनियन अंब ने आवाज मुखर कर दी है। शुक्रवार को अंब में हुई यूनियन की बैठक में ट्रैक्टर-ट्रॉली मालिकों ने खनन पर प्रतिबंध को गलत बताते हुए इसके खिलाफ आवाज बुलंद की। यूनियन के अध्यक्ष रविंद्र सिंह, उपाध्यक्ष रणबीर सिंह, सचिव बचन सिंह, कैशियर सुखदेव सिंह, सलाहकार चमनलाल, वरयाम सिंह मैड़ी, शेर सिंह भरमोता, बलजीत सिंह, लियाकत अली, शिवदेव सिंह रायजादा, रफी मोहम्मद, अनिल बाहरा, शतर दीन, पवन कुमार, राजेश ठाकुर, अजय कुमार, नसीब शर्मा, अजमेर सिंह, रमन…
Read Moreपेड़ गिरने से टूटा बिजली का खंभा
संतोषगढ़ (ऊना)। संतोषगढ़-नंगल मार्ग पर शुक्रवार को बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान से सफेदे का पेड़ गिरने से विद्युत पोल टूट गया। इससे संतोषगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई। वहीं, लगभग दो घटे तक यातायात भी प्रभावित रहा। रोड बाधित रहने से बड़े वाहन चालकों को संपर्क मार्गों का सहारा लेना पड़ा। इससे विद्युत बोर्ड को भी भारी नुकसान हुआ है। विद्युत सप्लाई बाधित होने से आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्युत लाइन सड़क पर गिरने से सड़क पर चल…
Read Moreऑयल डिपो के स्थानांतरण पर किसान मोर्चा उग्र
अंब (ऊना)। अंब उपमंडल के भंजाल में स्थापित होने वाले इंडियन ऑयल डिपो के स्थानांतरण की सूचना के बाद से ही विरोध के स्वर उठने शुरू हो गए हैं। स्थानांतरण के विरोध में किसान एवं क्षेत्रवासी एकजुट हो गए हैं। इस संबंध में शनिवार को अंब में राष्ट्रीय किसान मोर्चा के अध्यक्ष ठाकुर सीताराम की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में लगभग 60 किसानों सहित स्थानीय जनता ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। राष्ट्रीय किसान मोर्चा के अध्यक्ष ठाकुर सीताराम ने कहा कि दो सितंबर को एक ज्ञापन उपमंडलाधिकारी…
Read Moreविदेश से लौटे युवक की रहस्यमय मौत
दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र के गोंदपुर बनेहड़ा में हाल ही में विदेश से लौटे युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक युवक के घर पहुंचने से पूर्व ही इस हाल में मिलने से हर कोई हैरान है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। लाश का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मृतक युवक 28 अगस्त को ही दोहा कतर से दिल्ली पहुंचा था। पुलिस के अनुसार क्षेत्र के गोंदपुर बनहेड़ा में…
Read Moreजहर निगलने से युवक की मौत
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के रिशाल गांव में एक युवक की जहर निगलने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक माया राम (28) निवासी रिशाल चगांव ने शुक्रवार को गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत खराब होने पर परिजन उसे तुरंत छोलतू अस्पताल ले गए। यहां प्राथमिक उपचार देने के बाद युवक को उपचार के लिए महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर खनेरी रेफर कर दिया, लेकिन युवक ने रास्ते में बधाल के पास दम तोड़ दिया। शनिवार को पुलिस ने भावानगर अस्पताल में युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाया…
Read Moreआसाराम बापू पर सीएम ने ली चुटकी
शिमला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने यौन शोषण के आरोपों में घिरे संत आसाराम बापू पर चुटकी ली है। विधानसभा में मानसून सत्र की समाप्ति के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री से जब यह पूछा गया कि आसाराम बापू ने सारे विवाद के पीछे सोनिया गांधी और राहुल गांधी का नाम लिया है। तो वीरभद्र सिंह ने जवाब दिया कि आसाराम के पास दिव्य दृष्टि है। तभी उन्होंने देख लिया कि उनके पीछे कौन है? उनको ये दिव्य दृष्टि अब कानून के फेर से निकलने पर लगानी चाहिए। वीरभद्र सिंह…
Read Moreनई पंचायतों का पुनर्गठन बाद में : अनिल
शिमला। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिल शर्मा ने कहा है कि नई पंचायतों के पुनर्गठन का कोई भी निर्णय वर्ष 2015 में पंचायत चुनाव से पहले ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तब उपायुक्तों के माध्यम से जो भी पंचायतें सुझाव देंगी, उन पर उसी समय निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल सरकार का पंचायतों के पुनर्गठन का कोई विचार नहीं है। विधानसभा में शुक्रवार को प्रश्नकाल में डलहौजी की विधायक आशा कुमारी ने कहा कि क्या विभाग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्सीमांकन के कारण नई पंचायतों…
Read More