ज्वालामुखी (कांगड़ा)। नशे के सौदागराें पर ज्वालामुखी पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी के तहत पुलिस को 336 ग्राम चूरापोस्त के साथ एक आटो चालक को पकड़ने में सफलता हाथ लगी है। जानकारी के मुताबिक एएसआई रघुवीर सिंह की टीम रात्रि गश्त के दौरान हर वाहन की चेकिंग कर रही थी, तभी उन्हाेंने एक आटो को रोका। शक होेने पर आटो चालक जोगिन्द्र पाल निवासी गांव बगेड (सिहोरपाई) के आटो की चेकिंग की गई तो उसमें से 336 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने आटो…
Read MoreCategory: Himachal News
फर्जी अफसर दो सितंबर तक पुलिस रिमांड पर
कांगड़ा। फर्जी अधिकारी बनकर ठगी करने वाले तीन लोगों को कांगड़ा की अदालत ने दो सितंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड में पुलिस तीनों से पूछताछ में कई राज उगलवाएगी। फर्जी अधिकारी बनकर तीनों ने कहां-कहां लोगों से पैसे ऐंठे हैं, इसका खुलासा भी पूछताछ में किया जाएगा। अदालत ने बलौटा निवासी किशन चंद, डाढ निवासी सुरेश कुमार और गगल खास निवासी प्रवीण कुमार को दो सितंबर तक पुलिस रिमांड में भेजा है। शुक्रवार को इन्हें न्यायालय में पेश किया गया था। जांच में यह भी सामने…
Read More50 फीसदी अंकों की शर्त खत्म करें
कुल्लू। केंद्रीय टीचर ऐलिजिविल्टी टेस्ट पास अध्यापकों ने केंद्रीय विद्यालयों में निकाले गए पदों में जमा दो में 50 फीसदी अंकों की शर्त का विरोध किया है। इस संबंध में कुल्लू में सी टैट पास अध्यापकों ने बैठक कर जमा दो में रखी पचास फीसदी अंकों की शर्त को हटाने का आग्रह किया है। सीटैट पास अध्यापकों ने इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से भी गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि जब सीटैट की परीक्षा ली थी तो उसमें योग्यता जमा दो 45 प्रतिशत अंक और दो साल…
Read Moreदो सौ परिवारों को फाइनल नोटिस
काईस (कुल्लू)। सीवरेज कनेक्शन न लेने वालों के खिलाफ आईपीएच विभाग ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। आईपीएच महकमा ने भुंतर शहर के करीब 200 परिवारों को फाइनल नोटिस जारी किए हैं। इसमें जल्द कनेक्शन लेने की हिदायत दी है। साथ ही चेताया है कि अगर सीवरेज का कनेक्शन नहीं लिया गया तो उनके पानी के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। उपभोक्ताओं को एक माह के भीतर नोटिस में दिए दिशा निर्देशों का पालन करना होगा। आईपीएच भुंतर के सहायक अभियंता राकेश ठाकुर ने फाइनल नोटिस भेजे जाने की पुष्टि…
Read Moreमेघ सिंह कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष
केलांग। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ लाहौल-स्पीति इकाई के चुनाव में खंड विकास अधिकारी कार्यालय में तैनात लेखाकार मेघ सिंह उर्फ प्रभुजी ने संघ के पूर्व अध्यक्ष को हराकर अध्यक्ष पद जीत लिया है। खंड विकास कार्यालय के प्रेम थिरोटी को कडे़ मुकाबले में शिकस्त देकर उपायुक्त कार्यालय के रामदयाल महासचिव बने हैं। वन विभाग केलांग के सभागार कक्ष में आयोजित चुनाव प्रक्रिया को चुनाव अधिकारी अमरजीत की देखरेख में निपटाया गया। मेघ ने पूर्व अध्यक्ष शिवलाल को 25 वोटों से हराकर अध्यक्ष पद की कुर्सी पर कब्जा किया है। रामदयाल ने…
Read Moreयहां जान जोखिम में डालकर होती है पढ़ाई
भल्याणी (कुल्लू)। लगघाटी के तहत कोठी तारापुर पंचायत भल्याणी में स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल के जर्जर भवन पर किसी नजरें इनायत नहीं हो पाई हैं। यहां जर्जर अवस्था में पहुंचे इस भवन में बच्चे खौफ के साये में शिक्षा अर्जित करने को मजबूर हैं। सालों से उपेक्षित इस भवन का अभी तक जीर्णोद्धार नहीं हो पाया है। पुराने पड़ चुके इस भवन में अध्ययन और अध्यापन कर रहे विद्यार्थियों तथा शिक्षकों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। न तो नौनिहाल एकागर होकर शिक्षा ग्रहण कर पा रहे हैं और न…
Read More200 मीटर दौड़ राजेश और रूपा प्रथम
हरिपुर (कुल्लू)। हरिपुर जोन प्राथमिक पाठशालाओं के गोजरा में हुए टूर्नामेंट में बच्चों ने खूब इनाम जीते। सीएचसी हरिपुर मनोरमा देवी और सीएचटी सरसेई विमला कटोच ने खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में अव्वल रही विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। छात्र वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में गोजरा प्रथम और जगतसुख की टीम दूसरे स्थान पर रही। छात्रा वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में सरसेई प्रथम और जगतसुख ने दूसरा स्थान हासिल किया। छात्र वर्ग के वॉलीबाल में गोजरा प्रथम, जगतसुख दूसरे स्थान पर रहा। 200 मीटर दौड़ में बीएलकेएस सरसेई स्कूल का…
Read More1500 मीटर में शिवानी और धर्मेंद्र प्रथम
कुल्लू। जिला ग्रामीण खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन कई टीमों के बीच जोरदार मुकाबले हुए। खेल विभाग अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि छात्रा वर्ग का वॉलीबाल मुकाबला आनी-दो ने नग्गर बी को 2-1 से शिकस्त देकर जीत लिया। दूसरे मैच में नग्गर बी ने बंजार बी को 2-0 से हराया। तीसरे मुकाबले में निरमंड ने बंजार ए को 2-1 से शिकस्त दी। प्रतियोगिता के छात्र वर्ग का पहला मुकाबला नग्गर बी और नग्गर एक बीच खेला गया। इसमें नग्गर ए 2-1 से विजयी रहा। दूसरे मैच में कुल्लू बी…
Read Moreसब्जी मंडी का सरताज बना अनार
भल्याणी (कुल्लू)। विपणन बोर्ड की स्थानीय सब्जी मंडियों में सेब के मुकाबले अनार के दोगुना दाम मिल रहे हैं। मंडियों में लाल अनार ने रसीले सेब को बुरी तरह पछाड़ दिया है। सेब के दाम लुढ़कने से जहां बागवानों में हड़कंप मचा है, वहीं अनार के भाव ने किसानाें की आर्थिक स्थिति मजबूत की है। मंडियों में मोल भाव में हुई बोली में अनार के आगे सेब बुरी तरह से पिट रहा है। विपणन बोर्ड के सचिव प्रकाश कश्यप ने इसकी पुष्टि की है। स्थानीय सब्जी मंडियों में जहां शुक्रवार…
Read Moreरोनिया को मिस फ्रेशर का खिताब
कुल्लू। देवधाम कुल्लू में फैशन डिजाइनिंग सेंटर (आई निफ्ट) ब्यासा मोड़ की फ्रेशर पार्टी में प्रशिक्षुओं ने खूब रंग जमाया। पार्टी में मिस फ्रेशर रोनिया को चुना गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि के रूप में अनीता शर्मा और उर्मिला सूद ने शिरकत की। एमडी अनीता शर्मा ने फ्रेशर डिजाइनिंग सेंटर ब्यासा मोड़ को फ्रेशर पार्टी की बधाई दी। इसके अलावा सेंटर में डिजाइनिंग का प्रशिक्षण ले रहे सभी प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण पर ध्यान देने का आह्वान किया है। फैशन डिजाइनिंग सेंटर की संचालिका अंजना शर्मा ने बताया कि पार्टी में…
Read More