एनएच-88 पर दस घंटे जाम

डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। राष्ट्रीय राजमार्ग-88 पर गसोती खड्ड पर बनी पुली पर कंटेनर के फंसने से जाम लग गया। एनएच पर यातायात करीब दस घंटे से अधिक समय तक बाधित रहा। वाहनों को अन्य संपर्क मार्गों से गुजरना पड़ा। वाहन चालकों और यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यात्रियों में सुरेश कुमार, नितिन कुमार, प्रदीप कुमार, सोहन लाल, नवीन कुमार, रोहित कुमार, मुकेश कुमार का कहना है कि एनएच-88 पर गसोती पुली पर कंटेनर फंसने से यातायात बुधवार को रातभर अवरुद्ध रहा। सड़क के दोनों किनारे वाहनों की लंबी…

Read More

कमाई के चक्कर में 59 हजार भी गंवाए

बड़सर (हमीरपुर)। व्यक्ति कमाई करने के चक्कर में ठगी का शिकार हो गया। इसे 59 हजार रुपये की चपत लग गई। मामला समझ आने पर पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस के पास शिकायत की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्यार सिंह पुत्र शेर रण सिंह निवासी बड़सर ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसने जमीन पर टावर लगाकर कमाई करने का एक विज्ञापन देखा था। इसमें दिए नंबरों पर अपनी जमीन पर टावर लगवाने के लिए संपर्क…

Read More

पार्षदों में टकराव, नपं भोटा की बैठक टली

भोटा (हमीरपुर)। नगर पंचायत भोटा में जन हितों पर राजनीति हावी हो रही है। राजनीतिक खींचतान के कारण बुधवार को निर्धारित नपं की बैठक नहीं हो सकी। इस कारण जनता से जुड़े मुद्दों पर न चर्चा हुई और न कोई निर्णय। पार्षदों के न पहुंचने के कारण कोरम पूरा नहीं हो पाया और बैठक आगामी तिथि के लिए स्थगित करनी पड़ी। इसके पश्चात एक दूसरे पर आरोपों प्रत्यारोपों का दौर भी शुरू हो गया है। नगर पंचायत भोटा की बैठक बुधवार सुबह 11 बजे रखी गई थी। नपं अध्यक्ष सर्वजीत…

Read More

मरीजों को नहीं मिल रही सस्ती दवा

हमीरपुर। अस्पताल परिसर में दवाइयों की उचित मूल्यों के दुकान में करीब एक सप्ताह से ताला लटका हुआ है। मरीजों को सस्ते दामों में दवाइयां नहीं मिल रही हैं। मजबूरन महंगे दामों पर दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं। मरीजों में अस्पताल प्रबंधन और विभाग के प्रति रोष है। करतार चंद, बलदेव कुमार, जगदीश चंद, उधम सिंह, देवराज, अमर सिंह, राणू राम, कौशल्या देवी, प्रकाश चंद, ध्यान सिंह, प्रदीप कुमार, प्रवीन कुमार, सुनील कुमार का कहना कि क्षेत्रीय अस्पताल परिसर में दवाइयों की उचित मूल्य की दुकान करीब एक सप्ताह से…

Read More

31 मार्च तक पूरे करो सारे टारगेट

हमीरपुर। विभागों को 31 मार्च विकास काम निपटाने होंगे। सांसद निधि का पैसा इस तिथि तक खर्च करना होगा। जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक में सांसद अनुराग ठाकुर ने यह निर्देश दिए। बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों और चयनित सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में सभी विभागों की योजनाओं पर विचार से चर्चा की गई। लंबित पड़ी योजनाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास खंडों में सांसद निधि से जो कार्य हुए हैं। उन पर साइन बोर्ड नहीं लगे हुए हैं। उन्होंने…

Read More

सोना ठगकर भाग रहे दो शातिर दबोचे

भोटा(हमीरपुर)। यहां के भोटा कस्बे में दो प्रवासी युवकों को आभूषणों की धुलाई के बहाने सोना चोरी करते रंगे हाथों धरा गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्रह्मी देवी पत्नी स्व. सीता राम निवासी भोटा घर पर अकेली थी। इस दौरान दो प्रवासी युवक उसके घर पहुंचे। युवकों ने बताया कि वह सोने के आभूषणों की सफाई कर उन्हें चमकाते हैं। इस दौरान महिला ने सोने की चेन धोने के लिए युवकों को दी। दोनों ने चालाकी…

Read More

शर्त पूरी न करने पर दुकानों की बोली रद

सुजानपुर (हमीरपुर)। नपं की दुकानों के लिए बोली लगाने वाले तीन दुकानदारों की बोली रद हो गई है। ये बोलीदाता नपं की तय शर्त को पूर्ण नहीं कर पाए हैं। एक बोलीदाता की बोली अभी लटकी हुई है। बोलीदाताओं को एक सप्ताह के बीच एक लाख की राशि जमा करवानी थी लेकिन बोलीदाता इस समय अवधि में रकम जमा नहीं करवा पाए हैं। बोली प्रक्रिया में भाग लेने के लिए जमा करवाई गई राशि भी नपं ने जब्त कर ली है। अब इन दुकानों को नपं की ओर से नियमानुसार…

Read More

एमएलए, एमपी निधि खर्च में टौणी देवी आगे

टौणी देवी (हमीरपुर)। कांगड़ा सहित कई अन्य जिलों में जहां विधायक तथा एमपी निधि का लाखों का बजट समय पर खर्च नहीं हो रहा है। वहीं, टौणी देवी विकास खंड इसमें कतई सुस्ती नहीं दिखा रहा। दोनों निधियों से मिले वित्त वर्ष के बजट को भी खर्च करने में खंड शीर्ष पर है। कई वर्षों से क्रम लगातार जारी है। विकास खंड में विधायक निधि का मात्र साढ़े तीन लाख तथा एमपी निधि का लगभग छह लाख रुपये बचा हुआ है लेकिन इनके कार्य भी शुरू हो चुके हैं। पूर्व…

Read More

थाने नहीं आना चाहते तो एसएमएस करें

हमीरपुर। हमीरपुर पुलिस प्रशासन ने जिले को अपराधमुक्त बनाने के लिए एसएमएस सेवा शुरू की है। जो लोग पुलिस थाने में आने से कतराते हैं, उन्हें समय पर पुलिस सहायता मिल सके , इसके लिए यह सेवा शुरू की गई है। इससे संदिग्ध लोगों पर पैनी नजर भी रखी जा सकेगी। एसएमएस सेवा के जरिये तत्काल पुलिस कार्रवाई की जाएगी। एसएमएस सेवा 100 और 9459100100 नंबरों पर 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। पुलिस अधीक्षक जगत राम चौहान ने जिलावासियों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति कहीं संदिग्ध अवस्था में…

Read More

मांग के अनुरूप नहीं पहुंचे राशन कार्ड

हमीरपुर। हमीरपुर में मांग के अनुरूप राशन कार्ड नहीं पहुंचे हैं। कार्ड रिप्लेस करने के लिए अभी भी पांच हजार राशन कार्ड कम पड़ रहे हैं। जिले में करीब 92 हजार राशन कार्ड रिप्लेस किए जाने हैं। नए कार्ड धारकों की संख्या को देखते हुए विभाग ने करीब 1,20,000 हजार कार्डों की डिमांड शिमला भेजी थी। पहली खेप मेें 80 हजार राशन कार्ड जिला हमीरपुर में पहुंचे थे। दो दिन पूर्व ही सात हजार राशन और पहुंचे हैं। अभी भी विभाग को पांच हजार राशन कार्डों की और आवश्यकता है।…

Read More