शर्त पूरी न करने पर दुकानों की बोली रद

सुजानपुर (हमीरपुर)। नपं की दुकानों के लिए बोली लगाने वाले तीन दुकानदारों की बोली रद हो गई है। ये बोलीदाता नपं की तय शर्त को पूर्ण नहीं कर पाए हैं। एक बोलीदाता की बोली अभी लटकी हुई है। बोलीदाताओं को एक सप्ताह के बीच एक लाख की राशि जमा करवानी थी लेकिन बोलीदाता इस समय अवधि में रकम जमा नहीं करवा पाए हैं। बोली प्रक्रिया में भाग लेने के लिए जमा करवाई गई राशि भी नपं ने जब्त कर ली है। अब इन दुकानों को नपं की ओर से नियमानुसार तय बोली से कम बोली लगाने वाले को आवंटित किया जाएगा। सुजानपुर नपं ने 23 नई दुकानों का निर्माण किया है। दुकानों को किराए पर देने के लिए 23 जनवरी को बोली प्रक्रिया हुई थी। बोली प्रक्रिया में भाग लेने के लिए 20 हजार की राशि जमा की गई थी। दुकान आवंटित होने पर एक लाख रुपये जमा करवाने की शर्त रखी गई थी। तीन बोलीदाता नपं की शर्त को पूरा नहीं कर पाए हैं। उनकी बोली रद कर दी गई है। इन दुकानों को तय बोली से कम बोली लगाने वालों को आवंटित किया जा रहा है। एक बोलीदाता की बोली अभी लटकी हुई है। एक दुकान पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित थी। इस पर मात्र एक ही व्यक्ति ने बोली लगाई थी। यह मामला नपं ने विभाग के पास भेजा है। उधर, नपं के अध्यक्ष मनोज कुमार का कहना है कि तीन बोलीदाताओं की बोली रद कर दी गई है। 60 हजार रुपये की राशि जब्त कर ली गई है। इनमें से एक दुकान पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित थी।

Related posts