हमीरपुर। दुकानों में रेट लिस्ट न लगाने से उपभोक्ताओं से लूट चल रही है। लोगों से मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं। इधर, प्रशासन के आदेशों की भी सरेआम अवहेलना की जा रही है। उपभोक्ता दुकानदारों की मनमर्जी से परेशान हैं। उपभोक्ताओं ने कई बार संबंधित विभाग से समस्या के समाधान की मांग रखी है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं हो सका है। इससे लोगों में विभाग के प्रति रोष है। कश्मीरो देवी, राज शर्मा, प्रतिभा, मीनाक्षी, शकुंतला देवी, विमला देवी, निर्मला, माया देवी, सरोज कुमारी, सोमा देवी,…
Read MoreCategory: Hamirpur
भाजपा से निष्कासित छह पदाधिकारियों की वापसी तय
सुजानपुर (हमीरपुर)। सुजानपुर भाजपा मंडल के निष्कासित पदाधिकारियों की पार्टी में वापसी की तैयारी हो गई है। जल्द ही पार्टी के करीब आधा दर्जन बागियों की वापसी संभव हो सकती है। इनमें सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा का नाम भी शामिल है। वापसी की संभावना की पुष्टि भाजपा मंडल ने भी सकारात्मक संकेत देकर कर दी है। विस चुनावों केे दौरान कुछ कार्यकर्ता भाजपा प्रत्याशी उर्मिल ठाकुर को छोड़ आजाद प्रत्याशी राजेंद्र राणा के साथ चले थे। राणा ने भी पार्टी से बगावत कर आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव…
Read Moreतीन व्यक्ति हिरासत में
बड़सर (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के अंतर्गत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने धारा 107-51 के तहत तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस अधीक्षक ने मामले की पुष्टि की।
Read Moreपड़ोसी महिला से मारपीट करने पर मामला दर्ज
बड़सर(हमीरपुर)। स्थानीय पुलिस ने बरोटी गांव में पड़ोसी महिला से मारपीट करने पर मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के मुताबिक भैलू पंचायत के गांव बरोटी की आशा देवी पत्नी लाल सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह पशुशाला से आ रही थी तभी रास्ते में पड़ोसन रूकमणी देवी पत्नी जगदीश चंद ने उसके साथ मारपीट की । पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
Read Moreप्रशासन ने खुलवाया सेरी गांव का संकरा रास्ता
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल के बणी पंचायत के गांव सेरी के पास संकरा रास्ता प्रशासन के हस्तक्षेप बाद खुल गया है। क्षेत्र के कुछ लोगों के अतिक्रमण के चलते गांव का रास्ता संकरा हो गया था तथा लगभग दो सालों से विवाद चल रहा था। मार्ग पर ग्रामीणों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था, रास्ते के खुलने से सेरी गांव सहित चार गांवों के लोगों को लाभ मिला है। एसडीएम बड़सर अक्षय सूद व बड़सर थाना के डीएसपी लालमन शर्मा ने मौके पर पहुंच कर रास्ते को खुलवाया। जानकारी…
Read Moreभगौड़ा घोषित आरोपी पकड़ा
हमीरपुर। हमीरपुर के विशेष सैल ने भगौड़े अपराधी को पकड़ने में सफलता हासिल की है जिसे शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया। नीता पुत्र साधू राम एमवी एक्ट के तहत दर्जन एक केस में भगौड़ा घोषित किया गया था। न्यायालय ने आरोपी को वर्ष 2007 में भगौड़ा घोषित किया था। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2003 में सुजानपुर थाना के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। विशेष सेल में सुभाष चंद, किशोरी लाल, कमलजीत ने भगौड़ा घोषित आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पीओ सेल टीम के सदस्यों…
Read Moreपुलिस ने चोरी का मोटरसाइकल किया बरामद
बड़सर (हमीरपुर)। स्थानीय पुलिस ने दो माह पूर्व मैहरे बाजार से चोरी हुए मोटर साइकिल को बरामद कर लिया है। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक चकमोह गांव के प्रदीप शर्मा ने 11 दिसंबर 2012 को पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका मोटर साइकिल नं. एचपी 21ए 6594 मैहरे बाजार से चोरी हो गया । पुलिस ने उस समय मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। दो माह बाद पुलिस को मोटर साइकिल गांव डिहर डॉ. तलमेहड़ा तहसील…
Read Moreलोनिवि के अफसर से ठगी
हमीरपुर। लोनिवि के एक ने अधिकारी ने ठगी की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। सदर थाना में यह दर्ज हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार लोनिवि के अधिकारी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उन्होंने एक निजी बैंक में लाइफ इंश्योरेंस प्लान ले रखा था। बैंक कर्मियों ने उसे एक अन्य प्लान में अपने वर्तमान प्लान को तबदील करने की जानकारी दी। इससे अधिकारी को वर्तमान पॉलिसी से अधिक लाभ होना था। इसके लिए अधिकारी को…
Read Moreअब एकदम से मिलेंगे थानों, अफसरों के नंबर
हमीरपुर। पुलिस अधिकारियों और थानों के नंबर अब सार्वजनिक स्थानों पर भी अंकित होंगे। शहर के विभिन्न स्थानों को चिन्हित किया जाएगा और नंबर अंकित होंगे। महिला सुरक्षा को लेकर हमीरपुर पुलिस ने एक और पहल की है। जिले के साथ साथ बाहरी राज्यों के नागरिक भी पुलिस की सहायता ले सकेंगे। महिला सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने पहले ही थाना स्तर पर महिला कांस्टेबलों की तैनाती कर दी है। इससे कुछ हद तक अपराधिक घटनाओं पर अंकुश तो लगा है लेकिन पूर्ण रूप से अंकुश संभव नहीं है।…
Read Moreएमएमएस कांड में आईटी एक्ट का केस
हमीरपुर। एमएमएस कांड को लेकर पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बुधवार रात और वीरवार को दुकानों और संभावित ठिकानों पर छापामारी कर अहम सबूत भी जुटाए हैं। इनके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले से संबंधित लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले की गुत्थी को सुलझाने के लिए बुधवार रात और वीरवार को शहर…
Read More