…तो फिर किस काम का जनऔषधि केंद्र

हमीरपुर। जनऔषधि केंद्र हमीरपुर में रोगियों को आपातकाल में दवाइयां मुहैया नहीं हो रही है। ऐसे में मरीजों को बाजार से दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं। ऐसे में क्षेत्रीय अस्पताल परिसर में खोला गया जन औषधि केंद्र शोपीस साबित हो रहा है। विभाग की ओर से निर्धारित लंबी चौड़ी सूची में से आधी दवाइयां भी उपलब्ध नहीं हैं। प्रबंधन का तर्क है कि डिमांड होगी तो दवाइयां उपलब्ध करवा दी जाएंगी। स्थानीय लोगों में रमेश चंद, माया शर्मा, करतार चंद, पृथ्वी चंद, सुनील सोनी, राकेश सिंह, धर्म चंद, कल्याण चंद,…

Read More

डिफाल्टरों को एक सप्ताह में किराया चुकाने के फरमान

सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर पंचायत सुजानपुर ने डिफाल्टर किराएदारों को सात दिन के भीतर किराए की अदायगी के फरमान जारी किए हैं। नपं ने डिफाल्टरों को बाकायदा नोटिस भी आवंटित कर दिए हैं। समय अवधि में किराया न चुकाने वाले दुकानदारों की दुकानों पर ताले लटकाकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अब देखना यह है कि नोटिस का दुकानदारों पर कितना असर होता है। नपं के किराए का करीब 15 लाख रूपए लेने को शेष है। करीब दो दर्जन दुकानदार लंबे समय से किराए की राशि पर कुंडली मारे हुए हैं। कुछ…

Read More

दियोटसिद्ध में पांच रिजर्व बटालियनें होंगी तैनात

दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। शक्तिपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र माह के मेलों को लेकर प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। मेले में पांच रिजर्व बटालियनें तैनात होंगी। प्रत्येक बटालियन में 25 जवान होंगे जो श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर रखेंगे। एक महिला कांस्टेबल बटालियन के अलावा 30 महिला होमगार्ड और 150 होमगार्ड जवान भी मंदिर परिसर में तैनात रहेंगे जो प्रत्येक संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे। मंदिर परिसर में अलग-अलग जगहों पर लगे 16 सीसीटीवी कैमरे भी सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर रखेंगे। इसके अलावा मंदिर परिसर…

Read More

विदेश में खरीददारी की चाह में लुटाए साढ़े 26 हजार

हमीरपुर। विदेश में खरीददारी करने की चाह रखने वाले हमीरपुर के एक युवक ने साढ़े 27 हजार लुटा दिए। पुलिस ने संबंधित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर धारा 420 के तहत मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यासागर पुत्र अमीं चंद निवासी दियोट जिला हमीरपुर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसने 21 जनवरी को एक समाचार पत्र में प्रकाशित विज्ञापन देखा। विज्ञापन के अनुसार किसी भी आयु का लड़का और लड़की जिसके पास अपना पासपोर्ट हो, वह मलेशिया और सिंगापुर में…

Read More

हाउस टैक्स अदायगी में 20 फीसदी छूट

सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर पंचायत सुजानपुर ने हाउस टैक्स की अदायगी के लिए 20 फीसदी छूट देने का एलान किया है। छूट मात्र वित्तीय वर्ष के टैक्स की अदायगी के लिए होगी। एक सप्ताह के भीतर टैक्स न चुकाने पर 10 प्रतिशत सरचार्ज भी चुकाना होगा। टैक्स की अदायगी न करने वाले परिवारों को राशन कार्ड से वंचित होना पड़ेगा। नपं का करीब 12 लाख का हाउस टैक्स बकाया है। करीब चार दर्जन ऐसे उपभोक्ता हैं जिन्होंने दुकानों का किराया और हाउस टैक्स चुकता नहीं किया है। ऐसे में नपं ने…

Read More

350 डिफाल्टरों की बत्ती कटेगी!

सुजानपुर (हमीरपुर)। विद्युत बोर्ड ने डिफाल्टर उपभोक्ताओं पर शिकंजा कस दिया है। करीब 350 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की तैयारी है। फिलहाल, इन्हें 27 फरवरी तक का समय दिया है। इस तिथि को बिल जमा नहीं करवाया तो कनेक्शन कट जाएगा। बोर्ड के बार-बार कहने पर भी उपभोक्ता बिल जमा नहीं करवा रहे हैं। विद्युत उपमंडल सुजानपुर ने डिफाल्टर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की तैयारी कर ली है। बोर्ड ने उपभोक्ताओं को बिल जमा करवाने के लिए 27 फरवरी तक का समय दिया है। उपमंडल में करीब 350 उपभोक्ता ऐसे…

Read More

नादौन तहसील भवन में दरारें

नादौन (हमीरपुर)। तहसील कार्यालय नादौन की हालत खस्ता है। भवन की छत टपकना शुरू हो जाती है। ऐसे में कर्मचारियों को मजबूरन टपकती छत के नीचे काम करना पड़ता है। भवन की निकास नालियां भी अवरुद्ध है। ऐसे में गंदे पानी से यहां दुर्गंध फैली रहती है। अरविंद डोगरा, राजेश्वर सिंह, संदीप अवस्थी, मनोरंजन गुलाटी, यशपाल भाटिया, राजीव भाटिया, विवेक शर्मा का कहना है कि नादौन तहसील भवन की हालत काफी खस्ता है। भवन में जगह जगह दरारें पड़ी हैं और बारिश के मौसम में छत से पानी टपकता है।…

Read More

हजारों छात्रों का भविष्य दांव पर लगाया

हमीरपुर। स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं नजदीक हैं। हैरत है कि शिक्षक बच्चों को पढ़ाने की बजाय मतदाता सूचियों के निरीक्षण में व्यस्त हैं। ऐसे में छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। जिले भर में करीब 400 शिक्षक मतदाता सूचियों की जांच में लगे हुए हैं। जो पांच मार्च तक मतदाता सूचियों के निरीक्षण कार्य में व्यस्त रहेंगे। इससे अभिभावकों में रोष है। पवन कुमार, रघुवीर सिंह, माया देवी, कल्याण चंद, राहुल शर्मा, दिवेश कुमार, नितीश कुमार, प्रदीप कुमार, रोहित शर्मा, प्रवीन कुमार, राहुल चौधरी, उत्तम चंद, विजय कुमार, नीलम…

Read More

गृहकर दबाने वालों को सस्ता राशन नहीं!

हमीरपुर। टैक्स न चुकाने वाले परिवारों को अब सस्ता राशन भी नहीं मिलेगा। नगर परिषद ने डिफाल्टरों के नए राशनकार्ड बनाने से हाथ खींच लिए हैं। इनसे लाखों के टैक्स हाउस की वसूली की जानी है। बार-बार आग्रह के बाद भी परिवार टैक्स नहीं चुका रहे हैं। नप ने डिफाल्टरों को नोटिस जारी कर दिए हैं। इसमें साफ है कि टैक्स नहीं चुकाने वालों के राशनकार्ड अब नहीं बनेंगे, यानि इन्हें सस्ता राशन नहीं मिलेगा। नप के नए फरमानों से उपभोक्ताओं में हड़कंप की स्थिति है। मौजूदा समय में करीब…

Read More

परीक्षा ले ली, नौकरी दी नहीं

नादौन (हमीरपुर)। राजस्व विभाग की ओर से पटवारियों की भर्ती परीक्षा रद करने का अभ्यर्थियों ने कड़ा विरोध किया है। राजेश कुमार, संजीव कुमार, यशपाल सिंह, अमरीक सिंह ने कहा कि गत वर्ष जनवरी माह में पटवारियों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इसके लिए अभ्यर्थियों से 200 रुपये सामान्य वर्ग तथा 100 रुपये आरक्षित वर्ग फीस वसूल की गई। 26 अगस्त 2012 को पटवारियों के चयन के लिए प्रारंभिक परीक्षा हुई। इसमें 750 अभ्यर्थियों का चयन मुख्य परीक्षा के लिए हुआ था। मुख्य परीक्षा 18 नवंबर…

Read More